कौशाम्बी16अक्टूबर23*बीमारी से परेशान ब्यापारी की पत्नी ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग*
*महिला की दर्दनाक मौत परिवार में मचा कोहराम*
*भरवारी कौशाम्बी* कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे में एक व्यापारी की पत्नी बीमारी से परेशान थी जिससे बीमारी से परेशान महिला ने देर रात ट्रेन के सामने छलांग लगा दी,ट्रेन की टक्कर से महिला की दर्दनाक मौत हो गई,महिला देर रात अपने घर से निकली थी परिजन उसे खोजने हुए रेलवे स्टेशन पहुंचे तो पता चला कि महिला के शव को रेलवे पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई,वही महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
घटनाक्रम के मुताबिक कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बा निवासी ब्यापारी मनोज कुमार उर्फ बबलू केसरवानी की पत्नी पुष्पा केशरवानी उम्र लगभग 40 वर्ष की तबियत काफी साल से खराब चल रही थी,पुष्पा को कई बीमारी थी और लगातार उसका इलाज चल रहा था,पुष्पा अपनी बीमारी से परेशान रहने लगी बीती रात लगभग एक बजे व्यापारी की पत्नी पुष्पा अपने घर से निकल गई और रेलवे स्टेशन भरवारी के पास जाकर ट्रेन के सामने छलांग लगा दी।
रात में महिला को खोजते हुए उसके पति और परिजन जब भरवारी रेलवे स्टेशन पहुंचे तो उन्हें पता चला,तब तक रेलवे पुलिस महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने वाली थी,परिजनो ने मृतका की शिनाख्त की और पुलिस ने लिखापढ़ी कर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।वही महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है
*राजू सक्सेना पत्रकार अखंड भारत संदेश समाचार पत्र भरवारी जनपद कौशांबी*

More Stories
रोहतास 19 अप्रैल 26*डेहरीRPF को मिली बड़ी कामयाबी, बैंक डकैती कर भाग रहे एक अपराधी को किया गिरफ्तार।*
लखनऊ 19 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 2 बजे की बड़ी खबरें……………….*
रोहतास / नई दिल्ली 19 अप्रैल 26*महिला आरक्षण विधेयक का विरोध कर विपक्ष ने की ऐतिहासिक भूल–सैयद अहसान अख्तर*