कौशाम्बी15सितम्बर25*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर कौशाम्बी की खास खबरें
[15/09, 7:18 pm] +91 98391 01290: *साइबर अपराध, साइबर सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता विषयक द्वि-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन*
*अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन, प्रयागराज द्वारा निर्गत आदेश के अनुपालन में*
*कौशाम्बी* पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देशन में पुलिस कार्यालय स्थित दुर्गाभाभी सभागार में साइबर अपराध, साइबर सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता के सम्बन्ध में 02 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम (दिनांक 15.09.2025 व 16.09.2025) आयोजित किया जा रहा है उल्लेखनीय है कि साइबर अपराधों में दिन प्रतिदिन बहुत तेजी से वृद्धि हो रही है। इससे निपटने एवं साइबर अपराध की विवेचना रोकथाम हेतु आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद के साइबर थाना, अन्य सभी थानों के साइबर हेल्प डेस्क पर नियुक्त सभी अधिकारी/कर्मचारीगण एवं जनपद के थानों पर नियुक्त नामित पुलिस अधिकारी कर्मचारीगण द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है साइबर अपराधों की रोकथाम के दृष्टिगत आयोजित प्रशिक्षण में पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को साइबर अपराध सम्बन्धी नवीनतम तकनीकों एवं प्रक्रियाओं का ज्ञान, साइबर अपराधो की विवेचना, साइबर अपराधियों के द्वारा ठगी किये हुये धन को बैंक खातों में होल्ड कराने व बरामद करने की प्रक्रिया का ज्ञान के अतिरिक्त अपराधियों की गिरफ्तारी से सम्बन्धित तकनीकी एवं विधिक पहलुओं के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक जानकारी सम्मिलित की गयी है । प्रशिक्षण से पुलिस कर्मियों की योग्याता एवं दक्षता में वृद्धि होगी जो साइबर अपराधों की रोकथाम करने एवं आम जनमानस को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगी ।कार्यक्रम के प्रथम दिन विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों को निम्न विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों (जैसे ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग, सोशल मीडिया क्राइम, बैंकिंग फ्रॉड आदि) की पहचान एवं जांच की प्रक्रिया साइबर सुरक्षा के मूल सिद्धांत तथा व्यक्तिगत एवं संस्थागत स्तर पर अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपाय । डिजिटल साक्ष्यों के संरक्षण संकलन एवं तकनीकी जांच का महत्व साइबर जागरूकता के तहत आमजन को सतर्क करने हेतु चलाए जाने वाले अभियान एवं उनके प्रभावी क्रियान्वयन के तरीके प्रशिक्षण कार्यक्रम जोनल साइबर अधिकारी एवं जोनल साइबर कमाण्डों के द्वारा सम्पादित किया जा रहा है प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह साइबर नोडल अधिकारी द्वारा किया गया इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने सम्बोधन में साइबर अपराधों की वर्तमान चुनौतियों एवं रोकथाम हेतु पुलिस द्वारा अपनायो जाने वाले तकनीकी प्रयासो की महत्ता पर प्रकाश डाला गया । इस दौरान क्षेत्राधिकारी मंझनपुर शिवांक सिंह भी मौजूद रहे ।
[15/09, 7:18 pm] +91 98391 01290: *गाली गलौज के 03 अभियुक्त 800-800/ रुपए के अर्थदण्ड से दण्डित*
*कौशाम्बी* करारी थाना पर 29 06 2009 को वादी द्वारा सूचना दी गयी कि आरोपीगणों द्वारा उनके साथ गाली-गलौज करते हुये जान से मारने की धमकी दी गयी है । इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर एनसीआर नम्बर 131/09 धारा 504/506 भादवि पंजीकृत किया गया था । जिसमें विवेचना के उपरान्त आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया गया था जिससे सम्बन्धित 03 अभियुक्तों गुलाब पुत्र छोटई वा लल्लन पुत्र छोटई वा ननका उर्फ इब्राहिम पुत्र इस्माईल निवासीगण पारा हसनपुर थाना करारी को दिनांक 15.09.2025 को न्यायालय जनपद कौशाम्बी द्वारा प्रत्येक अभियुक्त को 800-800/- रू0 के अर्थ दण्ड से दण्डित किया गया।
[15/09, 7:45 pm] +91 99562 82731: *कंपोजिट विद्यालय उदीहिन बुजुर्ग का डीएम ने किया निरीक्षण*
*कौशाम्बी* जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कंपोजिट विद्यालय उदीहिन बुजुर्ग का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया, प्रभारी प्रधानाध्यापक मुकेश सिंह एवं सहायक अध्यापकगण-कमला देवी, अरविंद कुमार सरोज, राजेश सिंह, विभा सिंह, रीता शर्मा, विनय कुमार व ध्रुव नारायण उपस्थित पाए गए। उन्होंने प्रत्येक कक्षा का भ्रमण कर बच्चों से संवाद करते हुए कहा कि स्कूल में पढ़ाए गए लेशन का घर जाकर अभ्यास अवश्य करें। उन्होंने प्रधानाध्यापक को मीनू के अनुसार मानक के अनुरूप बच्चों को मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए
[15/09, 7:45 pm] +91 99562 82731: *सहायक आयुक्त स्टाम्प व उपनिबन्धक,सिराथू को स्टाम्प आंगणन करने के निर्देश*
*कौशाम्बी* जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने सहायक आयुक्त स्टाम्प एवं उपनिबन्धक सिराथू के साथ जनपद के विभिन्न उपनिबन्धक कार्यालयों में पंजीकृत होने वाले विक्रय विलेखों में सबसे बडे मूल्य के विक्रय विलेख में से 02 विक्रय विलेख सख्या-4605/ 2025 एवं 4644/2025 का सत्यापन किया दोनो विक्रय विलेख मौजा उदहिन बुजुर्ग के है,जो सिराथू से धाता मुख्य मार्ग से सटी हुई और आबादी से 100 मीटर के अन्दर दर्शाया गया। मौके के अनुसार बिक्रीत कृषि भूमि मौजा-उदहिन बुजुर्ग की है,जो सिराथू से धाता मुख्य मार्ग से एवं आबादी से लगी पायी गयी है। उन्होंने सहायक आयुक्त स्टाम्प व उपनिबन्धक,सिराथू को स्टाम्प आंगणन करने के निर्देश दिए
[15/09, 9:03 pm] +91 98391 01290: *साइबर हेल्प डेस्क का एएसपी ने किया निरीक्षण*
*कौशाम्बी* अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह द्वारा थाना मंझनपुर में स्थापित साइबर हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान एएसपी द्वारा साइबर हेल्प डेस्क पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का प्रभावी निस्तारण करते हुए पीड़ितों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा साइबर हेल्प डेस्क के कर्मियों को साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु आमजन को जागरूक करने, समय-समय पर प्रचार-प्रसार करने तथा तकनीकी माध्यमों का बेहतर उपयोग कर साइबर ठगी अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर थाना प्रभारी मंझनपुर सहित सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
[15/09, 9:03 pm] +91 98391 01290: *मंझनपुर में मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों में एएसपी ने किया पैदल गश्त*
*कौशाम्बी* शान्ति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह द्वारा सोमवार को पुलिस बल के साथ थाना मंझनपुर अंतर्गत कस्बा मंझनपुर में मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त की गई। गश्त के दौरान आमजनमानस एवं दुकानदारों से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का अहसास कराया गया।इस दौरान दुकानदारों को सड़क पर अतिक्रमण न करने की हिदायत दी गई।
[15/09, 9:16 pm] +91 99560 44608: *बाइक सवार को तेज रफ्तार चार पहिया गाड़ी में मारी टक्कर मौके पर मौत*
*कोखराज कौशांबी* कोखराज थाना क्षेत्र के करेंटी पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार को तेज रफ़्तार चार पहिया गाड़ी में टक्कर मार दिया है जिससे बाइक सवार चार पहिया गाड़ी में फस गया और आधा किलोमीटर दूर तक बाइक और उसका सवार घसीटता रहा जिससे बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई है दुर्घटना के बाद चार पहिया गाड़ी का चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश पुलिस कर रही है गाड़ी के नंबर प्लेट टूट गई है जिससे पुलिस को वाहन चालक तक पहुंचने में आसानी होगी दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई मामले की सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
जानकारी के मुताबिक पूरा मुफ्ती थाना क्षेत्र के विहिका गांव निवासी राकेश कुमार कुशवाहा उम्र 35 वर्ष पुत्र बिंदेश्वरी प्रसाद कुशवाहा सोमवार की शाम को बाइक से अपने घर बिहिका की ओर जा रहे थे जैसे ही वह कोखराज थाना क्षेत्र के करेंटी पेट्रोल पंप के पास पहुंचे पीछे से आ रही तेज रफ़्तार चार पहिया गाड़ी ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया जिससे बाइक सवार की बाइक चार पहिया गाड़ी में फस गई और आधा किलोमीटर दूर तक चार पहिया गाड़ी में बाइक सवार और बाइक घसीट कर आगे चली गई जिससे बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई है दुर्घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे मामले की सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है घटना के वक्त चार पहिया गाड़ी की नंबर प्लेट टूट कर नीचे गिर गई जिससे चार पहिया वाहन की पहचान हो गई है पुलिस उसकी तलाश कर रही है घटना की जानकारी घर परिवार को दी गई है जिस पर रोते बिलखते घर परिवार के लोग भी पहुंच गए हैं।
[15/09, 9:23 pm] +91 99191 96696: *आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर एलडीएम को नोटिस*
*कौशांबी।* आई.जी.आर.एस. में प्राप्त संदर्भों का समयबद्ध ढंग से गुणदोष के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता है, जिसकी समीक्षा शासन द्वारा की जाती है। विभागीय ऋण योजनाओं के लाभार्थियों सहित बैंक खाता धारकों द्वारा गत एक वर्ष में आई.जी.आर.एस. पोर्टल पर अधिक संख्या में की गई, शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा किए जाने पर यह पाया गया कि दिनांक 01.08.2024 से 12.09.2025 की अवधि में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सेंटर द्वारा लिए गए फीडबैक में जनपद कौशाम्बी के बैंकों से सम्बन्धित कुल प्राप्त 128 शिकायतों में 50 प्रतिशत अर्थात् 64 आवेदकों ने असंतुष्ट फीडबैक दिया गया है, जिस पर शासन द्वारा घोर अप्रसन्नता व्यक्त की गई है। इस स्थिति से यह परिलक्षित होता है कि अग्रणी जिला प्रबंधक द्वारा बैंकों की शिकायतों से संबंधित निस्तारण आख्याओं का परीक्षण किए बिना ही गुणवत्ताहीन आख्याओं को भेजकर आई.जी.आर.एस. पोर्टल पर निस्तारित कराए जाने का प्रयास किया गया है, जो शासन की मंशा के सर्वथा विपरीत है।जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने अग्रणी जिला प्रबंधक रविकान्त मौर्य को निर्देशित किया है कि अंसतुष्ट फीडबैक के 64 प्रकरणों के निस्तारण में बरती गई शिथिलता के सम्बन्ध में कारण बताओं नोटिस जारी करते हुए एक सप्ताह के अन्दर संदर्भवार कारण दर्शित करें कि क्यों न शासन के निर्देशों के विपरीत आई.जी.आर.एस. संदर्भों का गुणवत्ताहीन निस्तारण करने, मासिक समीक्षा बैठकों में दिए गए निर्देशों की अवहेलना करने के लिए, आपके विरूद्ध अनुशासनिक कार्यवाही प्रस्तावित की जाय, जिसके लिए आप स्वयं उत्तरदायी होंगे।
[15/09, 9:42 pm] +91 72030 25344: *बाजार गए पूर्व प्रधान की बाइक में रखें एक लाख रुपया समेत कपड़ा व कागजात गयाब*
*कड़ा कौशांबी* सैनी कोतवाली क्षेत्र के सिराथू बाजार बाजार गए पूर्व प्रधान की बाइक में रखें एक लाख रुपया समेत कपड़ा व कागजात दिन दहाड़े गयाब हो गए हैं घटनाओं को रोकने में पुलिस विफल दिख रही है।पइंसा थाना के अफ़जलपुर वारी गांव के पूर्व प्रधान अशफाक हुसैन पुत्र इस्तियाक हुसैन सोमवार को 2 लाख रुपए लेकर के बाइक से सिराथू बैंक में जमा करने गए थे एक लाख रुपए उन्होंने बैंक में जमा कर दिया और एक लाख रुपए उनके बाइक में रखा था उसके बाद में वह मटन चिकन खरीदने चले गए और मटन चिकन खरीदने के बाद उन्होंने बाइक देखा तो बाइक से एक लाख रुपए नगद कपड़ा कागजात सब गायब था मामले की सूचना उन्होंने थाना पुलिस को दिया है

More Stories
पूर्णिया 4 मार्च 26*पूर्णिया पुलिस की होली से पहले की तैयारी: शांति और सुरक्षा के लिए तैयार।*
शामली 4 मार्च 26*होली के त्यौहार को मध्य नजर रखते हुए यातायात प्रभारी निधि चौधरी ने अपने दल बल के साथ क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया
अयोध्या 4 मार्च 26*नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज के कुलपति की कुलपति निरस्त