कौशाम्बी15सितम्बर25*गांव की समस्या गांव में समाधान में नहीं पहुंचे चकबंदी अधिकारी*
*महेवाघाट कौशांबी* ।मंझनपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा अलवारा में चकबंदी चल रही है इसी क्रम में 15 सितंबर को चकबंदी को लेकर वाद विवाद एवं आपत्ति निस्तारण होना था गांव के जूनियर विद्यालय में चकबंदी की समस्या के निस्तारण के लिए अधिकारियों को गांव पहुंचना था प्रस्तावित कार्यक्रम में चकबंदी और राजस्व से संबंधित अधिकारी गांव नहीं पहुंचे जिससे अधिकारियों की लापरवाही का अंदाजा लगाया जा सकता है चकबंदी के कैंप में अधिकारियों के नाम पहुंचने से किसान मायूस होकर वापस लौट गए हैं और किसान वाद विवाद वा आपत्ति को लेकर मंझनपुर तहसील पहुंच गए। किसानों का आरोप है कि चकबंदी से संबंधित अधिकारियों के गांव ना पहुंचने पर भारी संख्या में भू स्वामी तहसील पहुंच गए।गांव से लगभग 30 किलो मीटर दूर मंझनपुर तहसील है। इसी तरह ग्रामीण रोज तहसील का चक्कर लगाते हैं और उनका चकबंदी से संबंधित विवाद का निस्तारण नहीं हो पाता है ग्रामीणों की मांग है कि जिला अधिकारी एवं न्यायालय अधिकारी गांव आकर किसानों की समस्याओं का निस्तारण गांव में करें।

More Stories
लखनऊ 4 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7:45 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली 04मार्च 2026*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
नई दिल्ली *04 मार्च 2026 , बुधवार*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*