कौशाम्बी15सितम्बर23*योगी राज में तीन दलितों की हत्या सरकार की नाकामी का प्रतीक*
*कौशाम्बी* संदीपन घाट थाने के मोहद्दीन पुर गांव में तीन दलित की हत्या की घटना की जानकारी मिलने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रत्याशी रवि प्रकाश राघवेंद्र पासी दलितों के घर जाकर उनसे मिले और उन्हें सांत्वना दी इस मौके पर उन्होंने कहा कि तीन दलित की हत्या के बाद योगी सरकार के कानून व्यवस्था की धज्जियाँ उड़ गई है अपराध से आम जनता दहल रही है प्रदेश में कोई सुरक्षित नहीं है और योगी सरकार बड़ी-बड़ी बात कर रही है मीडिया अधिकारियों से बात कर उन्होंने न्यायपूर्ण कार्यवाही की मांग की
उन्होंने कहा कि हत्यारो की तत्काल पुलिस गिरफ्तार करे यदि हत्यारो की गिरफ्तारी नही हुई तो कांग्रेस पार्टी दलितों को न्याय दिलाने के लिए बड़े आंदोलन को विवश होगी उन्होंने कहा कि जिस प्रकार जमीनी विवाद को लेकर शुक्रवार को एक घर में तीन दलित की हत्या हो गई यह घटना उत्तर प्रदेश सरकार को शर्म सार करती है उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की चेतावनी की तीन हत्यायो ने पोल खोल दी है गुंडे या तो जेल में है या तो प्रदेश छोड़ दिए हैं मुख्यमंत्री के इस फार्मूले की धज्जियाँ कौशाम्बी में उड़ती दिख रही है आज कौशांबी में हुई तीन दलित को हत्या ने यह साबित कर दिया है कि माफिया अब भी कौशांबी की धरती में विराजमान है और योगीराज में कोई भी सुरक्षित नहीं है

More Stories
मुंबई23जून26*अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव : रचनात्मकता, संवेदना और वैश्विक संवाद का संगम
कानपुर नगर23जून26*कार्यकर्ताओं के संघर्ष, परिश्रम एवं समर्पण से भामस देश का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन: श्रीराम
मथुरा 23 जून 26* डकैती की योजना बनाते हुए 05 अभियुक्तगण को अवैध असलाहों/उपकरणों के साथ किया गया गिरफ्तार ।*