कौशाम्बी15सितम्बर*हिन्दी दिवस के अवसर पर न्यायालय में संवाद संगोष्ठी का किया गया आयोजन*
*कौशाम्बी* जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में आज हिन्दी दिवस के अवसर पर दीवानी न्यायालय सभागार में संवाद/संगोष्ठी का आयोजन किया गया जनपद न्यायाधीश बृजेश कुमार मिश्र द्वारा सभागार में उपस्थित सभी न्यायिक अधिकारीगण अधिवक्तागण व कर्मचारीगण को हिन्दी दिवस की बधाई दी गई तथा उन्होने सभी को अपने कार्यस्थल पर एवं अपने दिनचर्या में अधिक से अधिक हिन्दी का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होने सभी से कहा कि अपने बच्चों को भी हिन्दी की अवश्य जानकारी प्रदान करें कार्यक्रम का संचालन सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आभा पाल द्वारा किया गया और हिन्दी दिवस के बारे में उपस्थित लोगों को बताया गया। सिविल जज जूडि/त्वरित न्यायालय, द्वितीय द्वारा हिन्दी के महत्वों के बारे में बताया गया, सिविल जज जू0डि अभिषेक गुप्ता द्वारा अनुच्छेद 351 में हिन्दी भाषा के संबंध में बताया गया और यह भी बताया गया की सभी न्यायिक कार्याें में ज्यादा से ज्यादा हिन्दी का प्रयोग करना चाहिए, जिससे आम जनता को समझने और जानने में आसानी हो सकें। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय मिश्र द्वारा हिन्दी भाषा में सम्मलित अन्य भाषा व उनसे सम्बन्धित महत्व पर प्रकाश डाला गया। बार एसोशियेशन के अध्यक्ष मनूदेव त्रिपाठी द्वारा हिन्दी दिवस के अवसर पर जानकारी प्रदान की गयी प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय प्रदीप सिंह एवं पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण अरविन्द कुमार उपाध्याय द्वारा हिन्दी दिवस के अवसर पर हिन्दी के इतिहास के बारे में बताया गया एवं हिन्दी दिवस की बधाई दी गयी कार्यक्रम में जनपद न्यायालय के समस्त सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण, बार एसोशियेशन अध्यक्ष एवं न्यायालय के कर्मचारीगण उपस्थित रहें

More Stories
मथुरा 26 फरवरी 26*थाना हाइवे व रिवार्डी पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना में वांछित अभियुक्त को पुलिस मुठभेड में किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 26 फरवरी 26*जमुनापार स्थित राधा रानी मंदिर का निरीक्षण*
मथुरा 26 फरवरी 26*थाना छाता पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध गांजा सहित किया गिरफ्तार।*