कौशाम्बी15मई24*ट्रेन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत*
*कौशाम्बी* संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मलाक मोइनुद्दीनपुर गांव का एक व्यक्ति मंगलवार की रात 11 बजे शौच क्रिया के रेलवे लाइन को पार कर रहा था उसी समय ट्रेन की चपेट वह आ गया जिससे उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। युवक की मौत की ख़बर सुनते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया है।
जानकारी के अनुसार संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मलाक मोइनुद्दीन पुर निवासी कुल्लू पुत्र बलवंत सरोज अपने घर से रेलवे लाइन की ओर एक ईट भट्ठे की समीप शौच क्रिया को जा रहा था उसी दौरान रेलवे लाइन को पार करते समय तेज गति से आ रही ट्रेन की चपेट में वह आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, युवक की मौत की ख़बर मिलते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं दुर्घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजवा दिया है ।

More Stories
हरदोई7जून2026*‘इज्जत’ के नाम पर खूनी पंचायत! बेटी को पीट-पीटकर मार डाला,फिर सांप और फांसी की पटकथा लिखते रहे घर के ‘जल्लाद
कौशाम्बी7जून2026*जन समस्याओं पर राजनीति भारी,अझुवा हाईवे की बदहाली पर उठे सवाल*
रीवा 7जून 2026*कटरा के समीप घेराबंदी कर स्कॉर्पियो में लोड भारी मात्रा में शराब पकड़ी