कौशाम्बी15दिसम्बर24*अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के संस्थापक प्रवीण तोगड़िया का कौशाम्बी में स्वागत*
*अझुवा कौशाम्बी।* अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के संस्थापक प्रवीण तोगड़िया रविवार की सुबह कौशाम्बी के सैनी पहुंचे,जहा कार्यकर्ताओ ने प्रवीण तोगड़िया का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया, प्रवीण तोगड़िया कानपुर से महाकुम्भ में शिविर लगाने के लिए प्रयागराज जा रहे थे,महाकुंभ में अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल शिविर लगाकर यात्रियों और श्रद्धालुओं को भारी मात्रा मे चाय, कम्बल वितरण कर एवं भंडारे खिला कर सेवा करेंगे।
इस दौरान प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि प्रयागराज महाकुम्भ विश्व का सबसे बड़ा मेला है,जहा 12 साल बाद लगने वाले महाकुंभ में अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल शिविर लगाकर यात्रियों और श्रद्धालुओं की सेवा करेगा उन्होंने संभल मे 46 साल बाद मदिर खुलने पर कहा कि यह अच्छी बात है, सभी मंदिरो को खुलना चाहिए और पूजा होना चाहिए, मंदिर इतने दिन बंद रहा ये दुःख की बात है, अब मंदिर खुल गया है ये खुशी की बात है।प्रवीण तोगड़िया ने एक देश एक चुनाव पर कहा की प्रपोजल आने दीजिये लोग क्या कहते है फिर हम भी कहेंगे।

More Stories
बांदा 8 सितंबर 26*मझीबा सानी में बारिश का कहर: 100 से अधिक मकान गिरे, बेघर हुए सैकड़ों परिवार*
बांदा 27 सितंबर 26*महिला पत्रकारों से कथित दुर्व्यवहार की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा*
बांदा 8 सितंबर 26*बीएएमएस इंटर्न्स का फूटा गुस्सा: ₹7,500 के मामूली स्टाइपेंड से नाराजगी,