March 5, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी15दिसम्बर23*डायट कौशांबी में यौन उत्पीड़न रोकथाम विषय पर वेबीनार का हुआ आयोजन*

कौशाम्बी15दिसम्बर23*डायट कौशांबी में यौन उत्पीड़न रोकथाम विषय पर वेबीनार का हुआ आयोजन*

कौशाम्बी15दिसम्बर23*डायट कौशांबी में यौन उत्पीड़न रोकथाम विषय पर वेबीनार का हुआ आयोजन*

*कौशाम्बी* जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मंझनपुर में कार्य स्थलों में यौन उत्पीड़न रोकथाम विषय पर एक दिवसीय वेबीनार का आयोजन किया गया। उक्त वेबीनार का उद्देश्य कार्य स्थलों में हो रहे यौन उत्पीड़न के संबंध में शिक्षकों एवं समस्त हित धारकों को जानकारी साझा करना था। वेबीनार का प्रारंभ श्रीमती भारती त्रिपाठी प्राचार्य उप शिक्षा निदेशक डायट के द्वारा किया गया आपने अपने उद्बोधन में अच्छा और बुरे टच को स्पष्ट करते हुए विशाखा गाइडलाइन पर विशेष बल दिया। वेबीनार में मुख्य वक्ता श्रीमती आरती गुप्ता विशेषज्ञ बालिका शिक्षा राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय लखनऊ ने कार्य स्थलों में महिलाओं के साथ हो रहे यौन उत्पीड़न की चर्चा की तथा प्रत्येक संस्थान में शिकायत प्रकोष्ठ के निर्माण पर बल दिया। महिलाओं को चुप्पी तोड़कर अपनी बात सामने रखने की आवश्यकता पर भी विशेष ध्यान दिया। लालचंद वरिष्ठ प्रवक्ता डायट अयोध्या ने महिलाओं की जीडीपी में भागीदारी को रेखांकित किया और महिलाओं का देश की अर्थव्यवस्था में कितना बड़ा योगदान है इसके बारे में विस्तृत चर्चा की। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को सरकार की प्रथम प्राथमिकता बताया।

श्रीमती प्रियंका सिंह खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र रायबरेली ने समाज में हो रहे परिवर्तनों पर ध्यान केंद्रित किया एवं यौन उत्पीड़न के मामलों पर की जा रही कार्रवाइयों पर भी चर्चा की ।अपने पुराने संस्मरणों को याद करते हुए स्कूल शिक्षा के दौरान यौन विषय से संबंधित पाठ पढ़ने में शिक्षकों द्वारा आ रही हिचक को भी बताया । डाइट के वरिष्ठ प्रवक्ता अनिरुद्ध कुमार श्रीवास्तव के द्वारा प्राचीन काल के मातृ सत्तात्मक परिवारों का उल्लेख किया। वर्तमान में आ रहे नैतिक मूल्यों की गिरावट पर भी विशेष चिंता प्रकट की। वेबीनार में अन्य वक्ता के रूप में डॉक्टर वंदना सिंह सुश्री शबनम सिद्दीकी डॉ अनामिका सिंह एवं श्रीमती नैना यादव ने महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा दिसंबर 2023 में जारी महिलाओं का कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न 2023 के उपबंधों के बारे में विस्तार से बताया।वेबीनार के सत्रो का संचालन सुरेश चंद्र मिश्र एवं तकनीकी सहयोग एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर संदीप तिवारी द्वारा प्रदान किया गया। उक्त वेबनार में जनपद की 2000 से अधिक शिक्षकों ने प्रतिभाग किया