कौशाम्बी14सितम्बर24*साफ सफाई न होने से गांव की सड़कों में भरा पानी*
*बेनीराम कटरा कौशाम्बी* चायल तहसील के ब्लॉक नेवादा अंतर्गत ग्राम सभा शिकंदर पुर आईमा गांव के लोग बदहाली से जूझ रहे हैं गांव में साफ सफाई का अभाव है जिससे गांव में चारों तरफ गंदगी व्याप्त है जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से सड़क पर पानी भरा हुआ है गांव के लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है लेकिन उसके बाद सफाई कर्मी मनमानी पर उतारू है सफाई कर्मी के डियूटी में लापरवाही से नाली बजबजा रही है जिसमें बैक्टीरिया और कीटाणु पनप रहे हैं जो बीमारी का कारण बन रहे हैं कुछ दबंग लोग पानी को बाहर नही निकलने देते है ग्राम प्रधान आशीष नाली को बनवा रहे है अराजक तत्वों ने नाली को भी तोड़ दिया और नाली नही बनने दे रहे है जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने और लगातार जल भराव के चलते गांव में मच्छर पैदा होते है और लोगो के बीमारी का कारण बनते है लेकिन उसके बाद भी खंड विकास अधिकारी और जिम्मेदार गांव की समस्या के समाधान की ओर पहल नहीं कर रहे हैं जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है
*सुबोध केसरवानी अखंड भारत संदेश मंझनपुर कौशाम्बी*

More Stories
भागलपुर५सितम्बर २६*भागलपुर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में लोगों के बीच पहुंची शांति समिति की टीम,
भागलपुर ६ सितंबर २६*नाथनगर थानान्तर्गत 19 ग्राम ब्राउन शुगर, के साथ 02 अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
भागलपुर ६ सितम्बर २६*सघन वाहन जाँच के दौरान बाईपास थाना द्वारा 9.100 किलोग्राम चाँदी जैसा पदार्थ बरामद ।