कौशाम्बी14मार्च24*निर्ममतापूर्वक हत्या कर हत्यारे फरार पुलिस के हाथ खाली*
*पुलिस थाना से लेकर पुलिस अफसरो की चौखट पर न्याय मांगा लेकिन अफसरो से फरियाद के बाद बदले में उसे मौत मिली*
*कौशांबी* पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के देवरी गांव में जमीन के विवाद को लेकर किसान की धारदार हथियार से गला रेत कर बड़ी ही निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी गई। हत्या के बाद हत्यारे फरार हो गए हैं घटना को 12 घंटे से अधिक बीत जाने के बाद पुलिस के हाथ खाली हैं दिनदहाड़े किसान की हत्या की वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके वारदात पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में मृतक किसान के परिजनों की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
घटनाक्रम के मुताबिक पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के देवरी गांव निवासी रामसूरत यादव उम्र 55 वर्ष पुत्र भैरव प्रसाद अपने बेटों के साथ खेत में सिंचाई कर रहा था। तभी सुबह तड़के पहर बेटों ने पिता को घर जाने के लिए भेजा। राम सूरत यादव घर जा रहा था तभी पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उस पर किसी धारदार हथियार से गला रेत कर बड़ी ही निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। वहीं किसान की हत्या की वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों का भी रो-रोकर बुराहाल है।मंझनपुर कोतवाली के भेलखा गांव की जमीन पर दबंगो ने बलपूर्वक कब्जा कर लिया था जीवित रहते रामसूरत यादव ने पुलिस थाना से लेकर पुलिस अफसरो की चौखट पर न्याय मांगा लेकिन अफसरो से फरियाद के बाद बदले में उसे मौत मिली जमीन पर दबंगों के कवियों से निजात के लिए वहां अदालत से मुकदमे की पहली कर रहा था मुकदमे का फैसला नजदीक था मुकदमे से उसे हटाने के लिए कहीं रणनीति तो नहीं बनाई गई है
नई सर्किल का गठन होते ही अपराधियों ने हत्या कर के पुलिस महकमा को फिर खुली चुनौती दे दी है हालांकि अभिषेक सिंह को अब कौशांबी क्षेत्र का सीओ बनाए जाने के बाद कैसे अपराधों में कमी की उम्मीद लगाई जाए यह पहले मंझनपुर क्षेत्र में सीओ थे इनकी तैनाती के दौरान अपराधों में कमी नहीं थी अब नई सर्किल क्षेत्र में कैसे अपराधों में कमी की उम्मीद लगाई जाए आम जनता क्षेत्र में बढ़ते अपराध से दहल रही है सीओ अभिषेक सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के देवरी गांव में एक व्यक्ति की हत्या हो गई है। इस सूचना पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल के बाद मृतक राम सूरत यादव के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। आवश्यक कार्यवाही की बात करने वाली पुलिस खबर लिखे जाने तक खुलेआम हत्या करने वाले हत्यारो को गिरफ्तार नहीं कर सकी हैं
*शशिभूषण सिंह पत्रकार जनपद कौशांबी9648709715*

More Stories
कानपुर नगर 2 मार्च 26*होली त्यौहार के मद्देनजर थाना शिवराजपुर पुलिस द्वारा पैदल गश्त
रोहतास 2 मार्च 26*मंडल रेल प्रबंधक के साथ अधिकारियों ने दोहराया ‘सेवा संकल्प’*
रोहतास 2 मार्च 26*परिवहन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में निर्धारित राजस्व लक्ष्य की प्राप्ति में भारी लापरवाही बरतने पर सख्त रुख अपनाया है।*