कौशाम्बी14मई*तीन दिन अपराधियों के विरुद्ध अभियान चला कर 230 अपराधियों को किया चेक*
*जनपद में लूट/चोरी/नकबजन/मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 230 अपराधियों का पुलिस टीम द्वारा किया गया सत्यापन*
*कौशाम्बी* जनपद में अपराध नियंत्रण के दृष्टिगत अपराधों में संलिप्त अपराधियों के अपराधिक गतिविधियों की जानकारी/उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु जनपद में दिनांक 10.05.2022 से 12.05.2022 तक प्रभावी अभियान चलाया गया ।
पुलिस अधीक्षक द्वारा अभियान के अन्तर्गत अपराधियों को हल्का उपनिरीक्षक/बीट आरक्षियों को आवंटित करते हुए उनकी वर्तमान स्थिति, यथा, वर्तमान में वह क्या कर रहा है, किन-किन के सम्पर्क में रह रहा है तथा कौन सा वाहन प्रयोग अपराधियों द्वारा किया जा रहा है एवं अपराधियों के मोबाइन नम्बर की जानकारी करायी गयी तथा उनके घरों का Latitude/Longitude (अक्षांश/देशान्तर) लिया गया अभियान के अन्तर्गत 230 लुटेरे/चोर/नकबजन/मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त अपराधियों का सत्यापन/प्रभावी कार्यवाही कराते हुए डोजियर तैयार कराया गया एवं उनकी गतिविधियों पर पुलिस द्वारा निरन्तर निगरानी रखी जा रही है उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय कौशाम्बी ने दी है

More Stories
भागलपुर23अगस्त26*श्रावणी मेला 2026 : धांधी बेलारी महा शिविर में शिव भक्ति के रंग में रंगे श्रद्धालु,
रायबरेली23अगस्त26*रायबरेली को 879 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देंगे मुख्यमंत्री*
पूर्णिया23अगस्त26*कसबा में पहली बार महिला आयोग का ऐतिहासिक जनता दरबार