कौशाम्बी14जून24*अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भब्य एवं व्यवस्थित तरीके से योग कार्यक्रमों का किया जाए आयोजन–डीएम*
*जिलाधिकारी ने दशम् “अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस” को सफलतापूर्वक आयोजित किये जाने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश*
*कौशाम्बी।* जिलाधिकारी राजेश कुमार राय द्वारा उदयन सभागार में दशम् “अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस” (21 जून 2024) को सफलतापूर्वक आयोजित किये जाने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक की गई।बैठक में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ0 अक्षय लाल ने बताया कि दशम् अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2024 को मनाया जाना है। इस वर्ष का थीम “योग स्वयं एवं समाज के लिए” है। जनमानस को स्वास्थ्य लाभ पहुॅचाने के उद्देश्य से 15 जून से 21 जून 2024 तक योग सप्ताह मनाया जाना है। 15 जून को योग सप्ताह का शुभारम्भ किया जाना हैं।
जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर शासनादेशानुसार योग सप्ताह एवं “अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस” (21 जून 2024) को भब्य एवं व्यवस्थित तरीके से कार्यक्रम आयोजित कराने के निर्देश देते हुए कहा कि योग कार्यक्रम में मा0 जनप्रतिनिधियों को आमन्त्रित किया जाय। कार्यक्रम स्थल पर बैठने के लिए दरी/गद्दा आदि, पेयजल एवं साउण्ड सिस्टम, टी-शर्ट, बैनर आदि व्यवस्थायें सुनिश्चित कर लिया जाय। कार्यक्रम जनपद मुख्यालय, तहसील, ब्लॉक, माध्यमिक विद्यालयों, ग्राम पंचायतां में स्थित अमृत सरोवरों/प्राथमिक विद्यालयों, ऐतिहासिक महत्व के स्थलों एवं नदी के तट आदि स्थानों पर आयोजित किया जाय। उन्होंने योग से सम्बन्धित संस्थाओं एवं योग प्रशिक्षकों से समन्वय कर सहयोग प्राप्त करते हुए जन-सहभागिता सुनिश्चित कर कार्यक्रम आयोजित कराने तथा योग कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दियें। उन्होंने कार्यक्रम से सम्बन्धित फोटोग्राफ्स “आयुष कवच एप” पर अपलोड करने के भी निर्देश दियें। उन्होंने कहा कि जनपद स्तर पर “अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस” कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम, टेंवा में किये जाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियॉ समय से पूर्ण कर लिया जाय बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी, अपर जिलाधिकारी अरूण कुमार गोंड एवं प्रबुद्ध सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 सुष्पेन्द्र कुमार एवं सभी खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

More Stories
पूर्णिया बिहार 11 फरवरी 26*बिहार अब केवल साहित्य और लोककला तक सीमित नहीं : मनोज बाजपेयी
पूर्णिया बिहार 11 फरवरी 26*पूर्णिया पुलिस अधीक्षक ने की अपराध समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश
बाँदा 10 फ़रवरी 26*थाना पैलानी पुलिस द्वारा भैस चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।