कौशाम्बी14अक्टूबर24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की महत्वपूर्ण खबरें
[14/10, 7:44 pm] +91 99562 82731: *जनपद में मैनुअल स्कैवेन्जरों एवं अस्वच्छ शौचालयों का किया जायेगा सर्वेक्षण*
*कौशाम्बी* मुख्य विकास अधिकारी अजीत कुमार श्रीवास्तव ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि जनपद में मैनुअल स्कैवेन्जरों एवं अस्वच्छ शौचालयों का सर्वेक्षण किये जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। जनपद के नगरीय/ग्रामीण क्षेत्रों में अस्वच्छ शौचालयों तथा उसमें कार्यरत मैनुअल स्कैवेन्जर्स का सर्वेक्षण/चिन्हीकरण का कार्य नगरीय क्षेत्र में स्थानीय निकायो एवं ग्रामीण क्षेत्र में पंचायती राज विभाग द्वारा किया जा रहा हैं। यदि कोई स्वच्छकार वर्तमान में अस्वच्छ पेशे से सम्बन्धित कार्य करता है, तो नगरीय क्षेत्र से सम्बन्धित व्यक्ति सम्बन्धित अधिशाषी अभियन्ता, नगर पालिका परिषद्/नगर पंचायत तथा ग्रामीण क्षेत्र से सम्बन्धित व्यक्ति सम्बन्धित विकास खण्ड के सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) के समक्ष दिनांक 30.10.2024 अपना दावा प्रस्तुत कर सकतें है। इसके पश्चात प्रस्तुत किसी दावे पर विचार नही किया जायेगा
[14/10, 8:42 pm] +91 99191 96696: *बाइक सवार दो की मौत दो गंभीर घायल*
*हँसी ठिठोली के चक्कर में तेजगति बाइक अनियंत्रित हो गयी और नहर में चली गई*
*एक बाइक से सवार चारों लोग मेला देखने के बाद जा रहे थे घर*
*कौशांबी।* मंझनपुर मेला देखने आए दो युवक और दो युवतियां मेला छोड़कर आधी रात को एक बाइक से फतेहपुर जनपद के धाता क्षेत्र जा रहे थे जैसे ही बाइक सवार चारों लोग मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के देवखरपुर गांव के पास पहुँचे अनियंत्रित होकर बाइक नहर में चली गई। इससे एक बालिका की मौके पर मौत हो गई। जबकि अस्पताल ले जाते वक्त एक युवक की मौत हो गई है एक बालिका और एक युवक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किए गए हैं मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची है बचाव एवं रहता कार्य मे पुलिस लगी है हादसे की जानकारी मिलते ही चारों परिवार के लोग रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए हैं मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
जानकारी के मुताबिक फतेहपुर जनपद के धाता थाना क्षेत्र के बेलावा गांव निवासी गुड्डू उम्र 22 वर्ष पुत्र चौबे अपने साथी
लालू उर्फ विष्णु सरोज 24 वर्ष के साथ रविवार को मंझनपुर का मेला देखने आया था मेले में उसकी मुलाकात मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के गौसपुर टिकरी गांव की बालिका अंजलि और सुखरानी से हो गयी चारो लोगो की फोन पर पहले भी मेले में मिलने की बात हुई थी मेला देखने के बहाने पहुंची दोनों बालिकाएं युवकों के साथ मोटरसाइकिल में सवार होकर रात 2:00 फतेहपुर जनपद के धाता बेलावा के लिए निकल पड़ी दो युवक और दो युवतियों के बीच रास्ते में हंसी मजाक ठिठोलो हो रही थी जैसे ही बाइक सवार नहर रोड से देवखरपुर पुर गांव के पास पहुंचे थे कि हँसी ठिठोली के चक्कर में तेजगति बाइक अनियंत्रित हो गयी और नहर में चली गई जिससे बाइक सवार चारों लोग नहर में गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे मामले की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी गयी लेकिन तब तक देर हो चुकी थी अधिक तेज गति होने के चलते मौके पर अंजलि उम्र 21 वर्ष पुत्री सुमेर की मौत हो गई शेष तीनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया लेकिन लेकिन हालत गंभीर होने पर गुड्डू को प्रयागराज रेफर कर दिया जहां प्रयागराज ले जाते वक्त रास्ते में गुड्डू की भी मौत हो गई जैसे ही हादसे की जानकारी चारों परिवार के लोगों को मिली चारों परिवार में कोहराम मच गया रोते बिलखते परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए हैं पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि दो घायल में एक की हालत ज्यादा गंभीर है जिसे आईसीयू में भर्ती किया गया है और एक की हालत सामान्य है जिसे प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने घर भेज दिया है।

More Stories
लखनऊ १९ फ़रवरी २६ * * मुख्य सचिव की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक सम्पन्न
मेरठ १९ फरवरी २६ * ठगी के माइंड गेम की ऐसी घटना कि जिसे पढ़कर आपका सर भी चकरा जाएगा-
कानपुर नगर18फ़रवरी26*चांद दिखते ही गूंजा ‘रमजान मुबारक’, शहर भर में शुरू हुआ इबादत का पवित्र महीना*