कौशाम्बी13मार्च* टॉप 7 जिलो के आलू खरीद में शामिल योगी सरकार 650 रुपये क्विंटल खरीदेगी आलू*
*कोल्ड स्टोरेज में पर्याप्त जगह हो ने के बावजूद भी आलू भंडारण में कर रहे हैं आनाकानी ले रहे एडवांस पैसा जिससे खाली रह सकता है स्टोरेज किसान आलू को कर रहे डंप जिससे आलू खराब होने से घट सकता है लक्ष्य*
*अधिकारियों की अनदेखी से आलू किसान आलू को पेड़ों के नीचे रखने को मजबूर है पैदावार सही लेकिन स्टोरेज के लिए एडवांस पैसा ना होने से मजबूर है किसान*
कौशाम्बी उप्र राज्य औद्यानिक सहकारी विपणन संघ (हाफेड) को पहले चरण में सात जिलों में क्रय केंद्र स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कोल्ड स्टोरेज संचालकों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग कर कहा जा रहा है कि आलू के भंडारण में कोई परेशानी न की जाए। प्रत्येक कोल्ड स्टोर पर उद्यान विभाग से कर्मचारी, अधिकारी की ड्यूटी व्यवस्था बनाने के लिए लगाई गई है। लेकिन कौशाम्बी में कोल्ड स्टोरेज में कर्मचारी नही तैनात है। जिससे किसान आलू को कोल्ड स्टोरेज न लाकर घर पर डम्प कर रहा है।
आलू किसानों की दुर्दशा को देखते हुए योगी सरकार ने उन्हें बड़ी राहत दी है। सरकार अब 650 रुपये प्रति क्विंटल की दर से आलू खरीदेगी। पहले चरण में कौशांबी, फर्रुखाबाद , उन्नाव, मैनपुरी, एटा, कासगंज तथा बरेली यानी सात जिलों में आलू क्रय केंद्र स्थापित कर खरीद शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
कौशाम्बी में आलू की कीमतें थोक बाजार में गिरकर 400 से 500- रुपए प्रति क्विंटल तक गिर गई है। आलू की कीमतों को गिरावट से बचाने के लिए राज्य सरकार ने किसानों को कोल्ड स्टोरेज में आलू रखने की सलाह दी है। आलू के भंडारण की दर भी सामान्य आलू के लिए कीमत 230 रुपए प्रति क्विंटल और शुगर फ्री आलू के लिए 260 रुपए तय की गई है।
लेकिन कौशांबी में कोल्ड स्टोरेज संचालक अपनी मनमानी करने को उतारू हैं और यहां प्रति कुंतल 280 रुपए रेट लिया जा रहा है वही किसानों को स्टोरेज फुल होने का डर दिखाकर एडवांस पैसा 200 रुपए कुंतल लिया जा रहा है जिससे किसान पहले तो रेट से मार खा रहा है दूसरा कोल्ड स्टोरेज में रखने के लिए कर्ज ले रहा है ।
*नहीं मिल रही किसानों की सही जानकारी*
कौशाम्बी उद्यान विभाग द्वारा एक एप्प लांच कर के किसानों को कोल्ड स्टोरेज में आलू बुकिंग टोकन से लेकर सही जानकारी मुहैया कराने के लिए सरकार ने निर्देश दिया था लेकिन कौशांबी में अधिकारियों की अनदेखी से अभी तक ऐप लांच नहीं की गई है जिससे जिससे किसानों को घर बैठे बुकिंग का लाभ ना ही स्टोरेज में कितनी जगह बाकी है अपडेट नही मिल रहा है। जिससे स्टोरेज मालिक किसानों को स्टोरेज फूल होने का डर और गर्मी से आलू खराब होने का डर दिखाकर कर पैसा ऐठने में लगे है।
*आर्यवीर पत्रकार अखंड भारत संदेश ओसा मंझनपुर कौशांबी*

More Stories
लखनऊ 10 मार्च 26*जिले के हर गांव तक जिला मुख्यालय से रोज एक बस भेजी जाएगी-परिवहन मंत्री
अयोध्या १० मार्च २६ * मेथोडिस्ट कॉलेज में मारपीट का मामला, एक पक्ष के 14 लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज,
पूर्णिया बिहार10मार्च26* पुलिस अधीक्षक जनता दरबार में आम जनों की फ़रियाद सुनी और कार्रवाई का दिया आदेश