July 13, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी12जुलाई26*विश्व जनसंख्या दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जागरूकता शिविर आयोजित*

कौशाम्बी12जुलाई26*विश्व जनसंख्या दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जागरूकता शिविर आयोजित*

कौशाम्बी12जुलाई26*विश्व जनसंख्या दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जागरूकता शिविर आयोजित*

*कौशाम्बी।* उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्वानुमति से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र,कड़ा में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया डॉ. हाशिम खान अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र,कड़ा ने विश्व जनसंख्या दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बढ़ती जनसंख्या का प्रभाव स्वास्थ्य, शिक्षा,रोजगार,पर्यावरण तथा प्राकृतिक संसाधनों पर पड़ता है। परिवार नियोजन अपनाकर,विवाह की उचित आयु का पालन कर, मातृ एवं शिशु के स्वास्थ्य का ध्यान रखकर तथा महिलाओं को शिक्षा एवं सशक्तिकरण प्रदान कर जनसंख्या वृद्धि को संतुलित किया जा सकता है।पीएलवी अमरदीप दिवाकर द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं जैसे निःशुल्क विधिक सहायता,लोक अदालत, मध्यस्थता,प्री लिटिगेशन के माध्यम से सुलह समझौता,पैनल अधिवक्ता तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई एवं आर्थिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर वर्ग के पात्र व्यक्तियों को नि:शुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। पात्र लोगों से योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी कहा गया।रश्मि सिंह फैमिली वेलफेयर काउंसलर के द्वारा परिवार नियोजन सामग्री का स्टॉल लगाकर विश्व जनसंख्या रोकथाम की जानकारी दी गई एवं 11 जुलाई से 18 जुलाई तक चलने वाले विशेष विश्व जनसंख्या दिवस अभियान के बारे में भी जानकारी दी गई कार्यक्रम के अंत में केंद्र अधीक्षक द्वारा हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया गया एवं सभी उपस्थित लोगों से जनसंख्या नियंत्रण एवं परिवार कल्याण के प्रति स्वयं जागरूक रहने तथा अन्य लोगों को जागरूक करने की अपील की गई।कार्यक्रम का संचालन प्रभाकर चंदेल स्वशिक्षा अधिकारी तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रदीप सिंह ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक द्वारा किया गया इस अवसर पर डॉ.देव प्रकाश यादव परिवार नियोजन एवं लॉजिस्टिक प्रबंधन मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय रोहिणी कुमार पीएलवी सतीश सिंह,अमरेंद्र प्रताप सिंह एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सकगण, स्वास्थ्य कर्मी, आशा बहू एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियाँ तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

 

Taza Khabar