कौशाम्बी12जनवरी24*भदोही जनपद से गिरफ्तार हुआ गला रेतकर बाइक,मोबाइल रुपए लूटने वाला आरोपी*
*कोखराज कौशाम्बी* जिले में बुधवार को युवक रिंकू पाल का गला रेतकर बाइक,मोबाइल और रुपए लूटने वाले आरोपी युवक को कोखराज पुलिस ने भदोही जनपद से गिरफ्तार कर लिया है,आरोपी ने महज शराब पीने को लेकर हुए विवाद के चलते चाकू से गला रेतने की बात बताई है।
सीओ सिराथू अवधेश विश्वकर्मा ने प्रेस वार्ता कर घटना का खुलासा करते हुए बताया कि कोखराज थाना क्षेत्र के ककोढ़ा निवासी युवक रिंकू पाल को आरोपी ने लिफ्ट लेकर शराब पिलाई और फिर उसे कोखराज थाना क्षेत्र के असवा के पास उसका चाकू से गला रेत दिया और कई जगह चाकू मारने के बाद उसकी बाइक,मोबाइल और रुपए लेकर फरार हो गया था।
घटना की सूचना पर कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी चौकी प्रभारी सिपाहियो के साथ पहुंचे और उसे जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा और जांच में जुटे हुए थे,मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद आरोपी राजू सरोज पुत्र जवाहर निवासी मीरापुर थाना करारी को भदोही जनपद से गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने लिखापढ़ी कर आरोपी को न्यायालय पेश किया जहा से उसे जेल भेज दिया गया।वही घायल रिंकू पाल को गंभीर हालत में प्रयागराज एसआरएन में भर्ती किया गया है।

More Stories
मेरठ3मार्च 26*नवविवाहिता दिल्ली पुलिस की दरोगा रिंकी यादव और उनके पति से बदमाशों ने लूट की
कौशाम्बी 3 मार्च 26*प्रशासनिक लापरवाही से हुई कृष्ण बाबू वर्मा की मृत्यु ~ गौरव पाण्डेय*
कौशाम्बी 3मार्च 26*सड़क हादसे में मृतक साइकिल सवार वृद्ध की हुई पहचान*