कौशाम्बी10नवम्बर23*अष्टम आयुर्वेद दिवस पर भगवान धनवन्तरि के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित*
*लोगों को आयुर्वेद में रूचि लेते हुए विभिन्न माध्यमों से आयुर्वेद की जानकारी प्राप्त करनी चाहिए।*
*कौशाम्बी।* जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने अष्टम आयुर्वेद दिवस पर विकास भवन स्थित सरस हॉल मे आयोजित कार्यक्रम में भगवान धनवन्तरि के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया तथा विकास भवन परिसर में लगाये गये स्टॉलों का अवलोकन किया जिलाधिकारी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि विगत वर्ष की भॉति इस वर्ष भी आयुर्वेद दिवस मनाया जा रहा है। इसकी थीम “हर दिन, हर किसी के लिए आयुर्वेद है”। मानवता के हित में एलोपैथ के साथ आयुर्वेद को भी अपनाने की आवश्यकता है। लोगों को आयुर्वेद में रूचि लेते हुए विभिन्न माध्यमों से आयुर्वेद की जानकारी प्राप्त करनी चाहिए।
प्रभारी चिकित्साधिकारी राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, पश्चिम शरीरा ने कहा कि समुद्र मंथन के समय भगवान धनवन्तरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए, तभी से धनवन्तरि जयंती मनायी जा रही है। आयुर्वेद प्राचीनतम चिकित्सा पद्यति है। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ0 अक्षय लाल ने कहा कि मधुमेह दुनियॉ में सबसे ज्यादा तेजी से बढ़ रहीं बीमारियों में से एक है। आयुर्वेद अपनाकर हम स्वस्थ्य दीर्घायु प्राप्त कर सकतें हैं।इस अवसर पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में आयुर्वेद, होम्योपैथिक और यूनानी तीनों विधाओं के चिकित्सकों ने निःशुल्क चिकित्सा परामर्श तथा औषधियॉ वितरित की कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।
More Stories
अयोध्या 1 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
लखनऊ 1 नवम्बर 26*GST कलेक्शन में यूपी का जलवा! 24% की रिकॉर्ड ग्रोथ, देशभर में अक्टूबर में भी बरसा टैक्स का पैसा*
लखनऊ 1 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*