March 4, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी10जनवरी24*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर खास खबरें

कौशाम्बी10जनवरी24*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर खास खबरें

[10/01, 5:09 pm] +91 99562 82731: *आबकारी व चौकी पुलिस की संरक्षण मे धधक रही है अवैध जहरीली शराब की भट्ठी*

*शाम होते ही सड़कों व चौराहों पर शराबियों का उत्पात होता है सुरु*

*नेवादा कौशाम्बी* प्रदेश सरकार शान्ती ब्यावस्था बनाये रखने के लिए भले ही कितना उपाय करे लेकिन भ्रष्ट थाना पुलिस व अधिकारियों के चलते शराबियों का उत्पात व अराजकता कम होती नही दिखाई देती बल्कि दिन व दिन बढ़ती नजर आती है शाम होते ही सड़कों व चौराहों पर शराबियों अराजकताओं का उत्पात शुरु हो जाता है जिससे आम जनमानस का जीना मुहाल है सबसे अधिक दिक्कत महिलाएं बालिकाओं को होती है

पिपरी थाना क्षेत्र के लोधउर पुलिस चौकी अन्तर्गत रसूलपुर ब्यूर औधन आदि गांव मे इस समय अवैध तरीके से जहरीली शराब की भट्ठियां धधक रही है उर्वरक दवा व अन्य घटिया पदार्थों से जहरीली शराब बनाई जाती है जो जानलेवा है शाम होते ही गांव के सड़कों व चौराहों पर शराबियों व मनचले किस्म के अराजकताओं का उत्पात शुरु हो जाता है भद्दी भद्दी गाली गलौज व मार पीट शराबी करने लगते हैं जो सामाजिक लोगों का जीना मुहाल कर देते हैं रास्ते से गुजरने वाली महिलाओं बालिकाओं से छीटाकाशी करते हैं जिससे उन्हें शर्मसार होना पड़ता है जब कि इसकी शिकायत कई बार चौकी पुलिस से लोगो द्वारा किया गया लेकिन भ्रष्ट पुलिस और आबकारी विभाग कमीशन खोरी के चलते इस गंभीर मामले को नजर अंदाज करते रहते हैं अब सवाल उठता है कि आखिर आबकारी विभाग व चौकी पुलिस शराब भट्टी संचालित करने वाले को इतनी छूट क्यों दे रखा है अवैध जहरीली शराब कारोबारियों से स्थानीय पुलिस और आबकारी निरीक्षकों के क्या रिश्ते हैं जो जांच का विषय है क्या उच्च अधिकारी गांव क्षेत्र मे शांति ब्यावस्था कायम रखने के लिये इन अवैध शराब कारोबारियों पर कोई ठोंस कदम उठायेगें या फिर इसी तरह शराबी व मनचले उत्पात मचाकर शांति ब्यावस्था को तार तार करते रहेंगे

[10/01, 5:10 pm] +91 99562 82731: *लोंहदा,इब्राहिमपुर एवं उमरपुर नींवा में 11 जनवरी को आयोजित होगा विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम*

*कौशाम्बी* जनपद की ग्राम पंचायत-लोंहदा व इब्राहिमपुर में प्रातः 10 बजे से दोपहर 12ः30 बजे तक तथा अटसरई व उमरपुर नींवा में 02 बजे से सायं 4ः30 बजे तक दिनांक 11 जरवरी 2023 को “विकसित भारत संकल्प यात्रा” कार्यक्रम का आयोजन किया जायेंगा।

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी तथा छूटे हुए पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं-आयुष्मान भारत, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पीएम आवास योजना(ग्रामीण), पीएम उज्ज्वला योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम पोषण अभियान, हर घर जल-जल जीवन मिशन, गॉवों का स्वामित्व, जनधन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना एवं पीएम स्वनिधि योजना आदि से लाभान्वित किया जायेंगा। बैंक के स्टॉल के माध्यम से कृषकों की ई-केवाईसी, आधार सीडिंग, केसीसी एवं अन्य लोन से सम्बन्धित समस्याओं का निस्तारण किया जायेंगा। समस्त सहकारी समितियों द्वारा अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को सदस्य बनाया जायेंगा तथा रासायनिक उर्वरकों के वैकल्पिक उर्वरकों यथा-नैनो यूरिया के विषय में जागरूक किया जायेंगा। स्वास्थ्य विभाग एवं कृषि विभाग आदि विभागों के स्टॉल लगायें जायेंगे। विभिन्न योजनाओं के सफल लाभार्थी “मेरी कहानी मेरी जुबानी”के तहत अपने अनुभव/फीडबैक साझा करेंगे। वैन के माध्यम से मा0 प्रधानमत्री जी का रिकार्ड किया गया संदेश आमजन को सुनाया जायेंगा। विकसित भारत के लिए संकल्प वीडियो प्रसारित किया जायेंगा। सत्त कृषि गतिविधियों पर सत्र-ड्रोन प्रदर्शन, प्राकृतिक खेती और मृदा स्वास्थ्य कार्ड पर प्रगतिशील किसानों/विषय विशेषज्ञों की वार्ता एवं चर्चा होगी। महिला एसएचजी सदस्यों/स्कूली छात्रों/स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियॉ-“धरती कहे पुकार” एवं स्वच्छता गीत आदि प्रस्तुत किये जायेंगे। स्थानीय प्राथमिक/उच्च प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्यों द्वारा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा

[10/01, 5:10 pm] +91 99562 82731: *पूर्वदशम् छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत 14 जनवरी तक करें ऑनलाइन आवेदन*

*कौशाम्बी* पूर्वदशम् (कक्षा 9-10) छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत समस्त छात्र/छात्राओ द्वारा छात्रवृत्ति के लिए 14 जनवरी, 2024 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता हैं। यह जानकारी जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अश्विनी कुमार ने देते हुए बताया कि छात्र/छात्राओ द्वारा किये गये ऑनलाइन आवेदन को समस्त शिक्षण संस्थानां द्वारा अग्रसारित करते हुए दिनांक 19 जनवरी 2024 तक संशोधित किया जा सकता है उन्होंने शैक्षिक सत्र 2023-24 में पूर्वदशम् (कक्षा 9-10) कक्षाओ में अध्ययनरत पात्र छात्र/छात्राओं द्वारा ऑनलाइन आवेदन व सम्बन्धित शिक्षण संस्थानों द्वारा छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदनों को संशोधित करते हुए निर्धारित तिथि तक अग्रसारित करने के निर्देश दियें हैं

[10/01, 5:10 pm] +91 99562 82731: *चोरों ने सेंध लगाकर हजारों का सामान किया पार*

*नेवादा कौशाम्बी* पिपरी थाना क्षेत्र के लोधउर निवासी रामचन्द पुत्र सम्मारे जो कि ईंट भट्ठा मे रहकर मजदूरी कर किसी तरह अपने बीबी बच्चों का भरण पोषण करता है अपने परिवार सहित लोधउर बाजार के पास घर बनाकर रहता है मंगलवार की रात गृह स्वामी घर पर नही था भट्ठा पर था मौका देख चोरों ने उसके घर को अपना निशाना बनाया और घर के पीछे से सेंध लगाकर घर के अन्दर घुसे और घर मे रखे बक्सा को पास के खेत मे उठा ले गये और उसमे रखे लगभग आठ से दस तोला चांदी के जेवर पार कर दिया और मौके पर कुछ नही मिल पाया परिवार वालों की आंख खुली तो घटना की जानकारी हुई चोरी की घटना देखकर परिवार वालों को होश उड़ गए मौके पर तमाम लोगों की भीड़ लग गई मामले की सूचना परिवार के लोगों ने नजदीकी चौकी पुलिस को दी है खबर लिखे जाने तक पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है

[10/01, 5:35 pm] +91 88401 88542: *पत्नी की प्रताड़ना से परेशान युवक ने ट्रेन के आगे कूद कर मौत को लगाया गले*

*जानकारी मिलते ही युवक के रिश्तेदार परिवार और ससुराल के लोग भी मौके पर रोते बिलखते पहुँच गए*

*महगाव कौशांबी* मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के पुलिस चौकी टेवा अन्तर्गत रामसरन का पूरा गांव का एक युवक शादी के बाद से अपनी पत्नी को लेकर अपने ससुराल संदीपन घाट थाना क्षेत्र के महागाव में रह रहा था लेकिन ससुराल में रह रहे इस युवक को आए दिन मानसिक प्रताड़ना दी जाती थी पत्नी और ससुरालियों के प्रताड़ना से पीड़ित युवक ने बुधवार की दोपहर को हावड़ा दिल्ली रेल लाइन के महगाव गांव के पास रेल लाइन पर गुजर रही ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या कर लिया है जिससे मौके पर उसकी दर्दनाक मौत हो गई है मामले की सूचना मिलते ही ससुराल और परिवार के लोग रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे हैं जानकारी मिलते ही मौके पर तमाम ग्रामीणों की भीड़ लग गई है मामले की सूचना पुलिस को दी गई है मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

जानकारी के मुताबिक श्री चन्द पुत्र उम्र लगभग 27 वर्ष पुत्र राम कृपाल निवासी ग्राम राम सरन का पूरा टेवा कोतवाली मंझनपुर की शादी करीब तीन वर्ष पहले महगाव के रहने वाले बंसी लाल कोरी की पुत्री चांदनी के साथ हुई थी। शादी के बाद से श्री चन्द अपने ससुराल महगाव में पत्नी के साथ रहने लगा था। ससुराल में रह रहे इस युवक का आए दिन पत्नी और ससुरालियों से विवाद होता था 10 जनवरी को फिर श्री चन्द का किसी गम्भीर बात को लेकर अपनी पत्नी से जोरदार विवाद हुआ चर्चाएं हैं कि ससुराल के लोगों ने मिलकर युवक की पिटाई भी कर दी है पत्नी की प्रताड़ना युवक सहन नहीं कर सका और पत्नी से विवाद के बाद युवक ने हावड़ा दिल्ली रेल लाइन पर गुजर रही ट्रेन के सामने छलांग लगा दी जिससे मौके पर उसकी दर्दनाक मौत हो गई है ट्रेन हादसे में युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने की जानकारी मिलते ही मौके पर आसपास के तमाम लोगों की भीड़ लग गयी मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गई सूचना पाकर घटनास्थल पर थाना पुलिस पहुंची है मामले की जानकारी मिलते ही युवक के रिश्तेदार परिवार और ससुराल के लोग भी मौके पर रोते बिलखते पहुँच गए है पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

[10/01, 5:44 pm] +91 88401 88542: *जनपद न्यायाधीश ने स्थानीय अवकाश किया घोषित*

*कौशाम्बी* जनपद न्यायाधीश अनुपम कुमार ने दिनांक 15 जनवरी 2024 (मकर संक्रान्ति), 09 फरवरी 2024 (मौनी अमावस्या), 26 फरवरी (शबे-बरात), 05 अप्रैल 2024 (जमात-उल-विदा) तथा 09 अगस्त 2024 (नागपंचमी) को स्थानीय अवकाश घोषित किया है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश कौशाम्बी प्रशासनिक नियन्त्रणाधीन कार्यालय स्थानीय अवकाश की तिथि में बन्द रहेंगे।

[10/01, 6:29 pm] +91 99191 96696: *शिकायत मिलने पर आबकारी असिस्टेंट कमिश्नर प्रयागराज सन्तोष श्रीवास ने मौके पर किया जांच*

*जांच के दौरान शिकायत कर्ता की शिकायत सत्य पायी गयी*

*चरवा कौशाम्बी।* चरवा थाना अंतर्गत समसपुर गांव के मिठाई लाल पुत्र स्व राम दुलारे की बेरूआ चौराहा पर सरकारी देशीं शराब की लाइसेंसी दुकान संचालित हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन, आबकारी मंत्री उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ,आबकारी आयुक्त प्रयागराज जोन प्रयागराज,पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज, जिलाधिकारी कौशाम्बी, पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी, जिला आबकारी अधिकारी कौशाम्बी से शिकायत किया कि हमारे क्षेत्र के मलाक नागर (जीवन गंज रेलवे फाटक) के पास एक फर्जी तरीके से देशी शराब की दुकान लगभग 5 माह से संचालित हो रही है। जिससे शिकायत कर्ता की दुकान से देशी शराब की बिक्री नही हो रही है। कोटा नहीं उठ पाता है, कोटा उठान में परेशानी होती है। जिससे राजस्व की क्षति हो रही है, जिससे व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। दुकान धारक ने उच्चाधिकारियों को लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र दिया । शिकायत की जांच करने मौके पर आबकारी अधिकारी असिस्टेंट कमिश्नर प्रयागराज सन्तोष श्रीवास पहुंचे तो दुकान धारक मिठाई लाल कि शिकायत सत्य पायी गयी। आबकारी अधिकारी असिस्टेंट कमिश्नर प्रयागराज ने जांच कर शिकायत कर्ता को न्याय दिलाने का आश्वासन देते हुए कहा कि विधिक कार्रवाई की जाएगी।

[10/01, 6:29 pm] +91 99191 96696: *मकर संक्रान्ति एवं गणतन्त्र दिवस को सकुशल व शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए अधिकारियों एवं नागरिकों के साथ डीएम एसपी ने की बैठक*

*कौशाम्बी।* जिलाधिकारी सुजीत कुमार एवं पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा उदयन सभागार में आगामी पर्व मकर संक्रान्ति एवं गणतन्त्र दिवस आदि पर्व को सकुशल व शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों एवं सम्भ्रान्त नागरिकों के साथ बैठक की गई बैठक में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी उप जिलाधिकारियों, क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से आगामी पर्व को शान्तिपूर्ण व सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए अब तक की गई कार्यवाही की जानकारी प्राप्त की गई। उन्होंने सम्भ्रान्त नागरिकों से समस्याओं सुझाओं को प्राप्त करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को तत्काल समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दियें। उन्होंने कहा कि त्योहार को आपसी सौहार्द एवं भाईचारा के साथ मनाया जाय। सम्भ्रान्त नागरिकों ने कहा कि त्योहार को शान्तिपूर्ण एवं आपसी भाईचारा के साथ मनाया जायेंगा तथा कोई भी अप्रिय घटना नहीं होने दी जायेंगी।

जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों, क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से कहा कि सम्वेदनशील क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाय तथा त्यौहार रजिस्टर का भली-भॉति अध्ययन कर लिया जाय। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों एवं क्षेत्राधिकारियों को नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण व फूट पेट्रोलिंग करने के निर्देश दियें। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी 2024 को जनपद के मन्दिरों में कई कार्यक्रम होने हैं, इस सम्बन्ध में उन्होंने सभी ई0ओ0 को अपने क्षेत्र में स्थित मन्दिरों की साफ-सफाई एवं आवश्यकतानुसार मोबाइल शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित कराने तथा खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने के निर्देश दियें। इसके साथ ही उन्होंने जिला पंचायतराज अधिकारी को ग्रामीण क्षेत्रों के मन्दिरो की साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दियें। उन्होंने अधिशासी अभियंता, विद्युत को जे0ई0 की ड्यूटी लगाकर सूची उपलब्ध कराने तथा सी0एम0ओ0 को आवश्यकतानुसार सी0एच0सी0 वार चिकित्सकों की ड्यूटी लगाने के भी निर्देश दियें। उन्होने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को आवारा घूम रहें गोवंशों को पकड़वाकर संरक्षित कराने के निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि कोई भी गोवंश आवारा घूमतें हुए न पायें जाय। उन्हांने श्रीराम चरणपादुका यात्रा के दृष्टिगत सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दियें। बैठक में बताया गया कि ख्वाजा कड़कशाह का 729वॉ उर्स ख्वाजा कड़कशाह की मजार ग्राम सुल्तानपुर में दिनांक 12.01.2024 से 19.01.2024 तक आयोजित किया जाना प्रस्तावित है, इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियां को आवश्यक व्यवस्थायें एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दियें।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मकर संक्रान्ति पर गंगा व यमुना नदी में श्रद्धालुओं के स्नान, पभोषा मेला तथा मन्दिरों में कई कार्यक्रम होना प्रस्तावित है। उन्हांने सभी क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए कहा कि कहीं पर भी कोई अप्रिय घटना न होने पाये। यातायात व्यवस्था सुचारू रखा जाय। महिलाओं के साथ छेड़खानी एवं चैन स्नैचिंग की घटनायें न होने पाये, इस पर विशेष सतर्कता बरती जाय। उन्होंने सम्भ्रान्त नागरिकों से कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या आने पर तत्काल उन्हें या सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों व क्षेत्राधिकारियां को अवगत करायें, समस्या का तत्काल निस्तारण किया जायेंगा इस अवसर अपर पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा, सभी उप जिलाधिकारीगण आकाश सिंह प्रबुद्ध सिंह व सौम्य मिश्रा, क्षेत्राधिकारीगण सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण एवं सम्भ्रान्त नागरिकगण रमेश अग्रहरि व प्रवेश केसरवानी आदि उपस्थित रहें।

[10/01, 6:29 pm] +91 99191 96696: *रिद्धि सिद्धि कॉलेज में फ्रेशर कार्यक्रम का हुआ आयोजन.*

*चेयरमैन संजय कुमार गुप्ता ने सभी छात्रों को स्वरोजगार को बढ़ावा देते हुए उस पर अमल करने के लिए मार्गदर्शन दिया*

*कौशाम्बी।* रिद्धि सिद्धि ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में नए साल के प्रारंभ में बुधवार को सभी छात्र छात्राओं को उपहार एवं शुभकामनाओं के साथ नए वर्ष की शुरुआत की गई जिसमें सभी छात्रों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इसमें इंस्टीट्यूशन के चेयरमैन संजय कुमार गुप्ता ने सभी छात्रों को स्वरोजगार को बढ़ावा देते हुए उस पर अमल करने के लिए मार्गदर्शन दिया। साथ ही साथ रिद्धि सिद्धि कॉलेज ऑफ फार्मेसी में नए छात्रों के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया जिसमे चेयरमैन संजय कुमार गुप्ता ने अपने कर कमलों द्वारा मिस्टर फ्रेशर हमदान और मिस फ्रेशर प्रियांशी द्वितीय वर्ष एवं मिस्टर फ्रेशर अतुल और मिस फ्रेशर कंचन प्रथम वर्ष तथा बेस्ट स्टूडेंट राज और बेस्ट परफोर्मेंश शिवानी ( बी. ए. तृतीय वर्ष ) को चुना गया। इस सम्मान के साथ ही समस्त अभिभावकों और बच्चो को संबोधित करते हुए संस्थान के चेयरमैन संजय कुमार गुप्ता ने कहा की आप सभी अपने आप में छुपे हुए कौशल को पहचानने और प्रतिभावान बने और स्वालंबन बनने की प्रेरणा दी और नए साल में उपहार स्वरूप संस्थान की डायरेक्टर श्री मती सीमा पवार ने बच्चों की फीस कम करने हेतु आग्रह किया ।यह फ्रेशर पार्टी संस्थान की डायरेक्टर श्री मती सीमा पवार के अध्यक्षता में की गई जिन्होंने अपने संदेश में बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी और इस कार्यक्रम का संचालन नागेन्द्र त्रिपाठी और सुभाष शुक्ला ने किया यह संचालन बहुत ही सराहनीय और मनमोहक रहा। इस प्रोग्राम में संगीत, नृत्य , गजल, भजन से बच्चों ने सभी का मन मोह लिया।इस कार्यक्रम में संस्थान के डिप्टी डायरेक्टर डॉ० मयंक मिश्रा, डॉ० सचिन त्रिपाठी अमित दुबे अंकित मौर्य राजेंद्र विश्वकर्मा श्री मती ममता कौशल अमित मौर्य मुलायम सिंह विकास जायसवाल कृष्णा सिंह निशांत मिश्र अमित द्विवेदी आर्यन एवं समस्त रिद्धि सिद्धि कॉलेज स्टाफ उपस्थित रहे।

[10/01, 6:30 pm] +91 99191 96696: *एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 12 जनवरी को*

*कौशाम्बी।* कौशल विकास मिशन, राजकीय आई0टी0आई0 एवं जिला सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय बृहद रोजगार मेले का आयोजन 12 जनवरी 2024 को पं0 रामयश इण्टर कॉलेज, खिजिरपुर कैलई इमलीगॉव, नेवादा में किया जायेंगा, जिसमें निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियां प्रतिभाग कर रही हैं। यह जानकारी जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन ने देते हुए बताया कि हाईस्कूल एवं आई0टी0आई0/डिप्लोमा उत्तीर्ण एवं कौशल विकास मिशन से प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थी प्रातः 10 बजे अपने समस्त शैक्षिक अंकपत्रों एवं प्रमाण पत्रों की छायाप्रति के साथ प्रतिभाग कर सकतें हैं।

[10/01, 7:09 pm] +91 88401 88542: *पशु आरोग्य शिविर में 650 पशुओं का हुआ टीकाकरण*

*कौशाम्बी* जिले में पशु आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया,शिविर में 650 पशुओं का टीकाकरण किया गया,इस दौरान ग्रामीणों और पशु पालकों को पशुओं में होने वाली बीमारी के प्रति जागरूक किया गया मूरतगंज ब्लाक के बड़ा गाँव के मजरा पट्टी परवेजाबाद में बुधवार को पंडित दीनदयाल पशु आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। पशु शिविर का उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य रमेश पासी द्वारा किया गया।

इस दौरान शिविर में पशु अस्पताल भरवारी के पशु चिकित्साधिकारी‌ डा. प्रदीप कुमार ने उपस्थित ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित पशुओं से सम्बंधित समस्त योजनाएं बताई शिविर में पशु चिकित्साधिकारी डा. रविन्द्र दुबे द्वारा पशुओं के रोगों जैसे कि संक्रमक रोग (छूतही बीमारियाँ), गलाघोंटू, जहरवाद (ब्लैक क्वार्टर), प्लीहा या पिलबढ़वा (एंथ्रेक्स), खुरहा मुहंपका (फूट एंड माउथ डिजीज़), पशु – यक्ष्मा (टी. बी.), थनैल, संक्रामक गर्भपात आदि बीमारियों की जांच की गई।शिविर में 650 पशुओं का टीकाकरण कराया गया।इस दौरान शिविर में पशुधन प्रसार अधिकारी अश्वनी कुमार, अजय कुमार सिंह सहित पशुपालन विभाग के स्टाफ़ मौजूद रहे।

[10/01, 8:15 pm] +91 90050 12271: *लोकतंत्र सेनानी मोहन श्याम केसरवानी को डीएम,एसपी ने राजकीय सम्मान के साथ दी श्रद्धांजलि*

*भरवारी कौशाम्बी* कांग्रेस के शासनकाल में 26 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक देश में आपातकाल घोषित किया गया था और आपातकाल के दौरान जो जेल गए थे उन्हें लोकतंत्र सेनानी का दर्जा दिया गया था जिले के भरवारी कस्बे के लोकतंत्र सेनानी मोहन श्याम केसरवानी का बीमारी के चलते मंगलवार को निधन हो गया बुधवार को राजकीय सम्मान के साथ डीएम सुजीत कुमार,एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने लोकतंत्र सेनानी स्वर्गीय मोहन श्याम केसरवानी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।

पुलिस विभाग ने लोकतंत्र सेनानी स्वर्गीय मोहन श्याम केसरवानी का राजकीय सम्मान करते हुए शस्त्र द्वारा सलामी दी , इस दौरान अनेकों भाजपा नेताओं के साथ साथ हजारों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।इस दौरान सरकारी व्यवस्था से त्रस्त रहे मृतक लोकतंत्र सेनानी के पुत्र और परिजनो ने डीएम,एसपी को अस्पताल में लोकतंत्र सेनानी को मिलने वाली सुविधाओं के नही मिलने और लापरवाही किए जाने पर अपनी व्यथा कही।

[10/01, 8:15 pm] +91 90050 12271: *सेंट फ्रांसिस स्कूल की इंटर की छात्रा के आकस्मिक निधन से परिजनों एवम स्कूल परिवार में शोक की लहर*

*भरवारी कौशाम्बी* सेंट फ्रांसिस स्कूल बेरूवा की इंटर की छात्रा दिव्या चौधरी निवासी चरवा का मंगलवार को आकस्मिक निधन हो गया वह एक अद्भुत छात्रा थी, ईमानदार, विनम्र, मेहनती और अध्ययनशील छात्रा के निधन से सेंट फ्रांसिस स्कूल परिवार ने एक रत्न खो दिया है।छात्रा के निधन से परिवार समेत विद्यालय में दुख का माहौल है सेंट फ्रांसिस स्कूल बेरुवा में वह इंटर की होनहार छात्रा थी,स्कूल परिवार ने दिव्या को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए बुधवार को स्कूल को बंद कर दिया है और स्कूल परिवार से सभी से अपील की है कि सभी लोग दिव्या की मृत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना करे।दिव्या के निधन से उसके परिजनों एवम सेंट फ्रांसिस स्कूल परिवार सहित उसके साथ पढ़ने वाले सभी छात्र छात्राओं में शोक की लहर है

[10/01, 8:56 pm] +91 99194 75893: *चोरी के अभियोग से सम्बंधित 01 अभियुक्त थाना पूरामुफ्ती पुलिस द्वारा गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का 01 खाली गैस सिलेण्डर व 1380/- रूपये नकद बरामद*

थाना पूरामुफ्ती पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना स्थानीय के मु0अ0सं0-10/2024 धारा 380 भा0द0वि0 से सम्बंधित प्रकाश में आए अभियुक्त मिथुन पुत्र शिव नरायन पटेल निवासी बिहका उर्फ पूरामुफ्ती थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज को आज दिनांक-10.01.2024 को ग्राम टिकरी मोड़ थाना क्षेत्र पूरामुफ्ती से गिरफ्तार किया गया व कब्जे से चोरी का 01 खाली गैस सिलेण्डर (भारत गैस) व 1380/- रूपये नकद बरामद किये गये। बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 411 भा0द0वि0 की बढ़ोत्तरी की गयी। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
मिथुन पुत्र शिव नरायन पटेल निवासी बिहका उर्फ पूरामुफ्ती थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज।

*सम्बन्धित अभियोग का विवरण-*
मु0अ0सं0-10/2024 धारा 380/411 भा0द0वि0 थाना पूरामुफ्ती कमिश्नरेट प्रयागराज।

*अपराधिक इतिहास का विवरण-*
मु0अ0सं0- 237/2022 धारा 8/20 NDPS एक्ट थाना पूरामुफ्ती कमिश्नरेट प्रयागराज।

*बरामदगी का विवरण-*
1. 01 खाली गैस सिलेण्डर (भारत गैस)
2.चोरी किये गये 1380/- रूपये नकद।

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1.उ0नि0 विपिन कुमार वर्मा, थाना पूरामुफ्ती कमिश्नरेट प्रयागराज।
2.का0 दीपक पाल, थाना पूरामुफ्ती कमिश्नरेट प्रयागराज।

[10/01, 9:13 pm] +91 96216 39625: *दो वांछित अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*कौशाम्बी।**थाना पिपरी पुलिस टीम द्वारा 02 वांछित अभियुक्तों अजय यादव पुत्र जगजीत सिंह निवासी असरावल खुर्द थाना एयरपोर्ट व विजय प्रजापति पुत्र शारदा प्रसाद निवासी जलालपुर घोसी थाना एयरपोर्ट को गिरफ्तार किया है। विधिक कार्यवाही के पश्चात पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है।

[10/01, 9:14 pm] +91 96216 39625: *रेप पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*कौशाम्बी।**थाना चरवा पुलिस टीम द्वारा रेप और पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त रमेश पुत्र भैयालाल निवासी चरवा को गिरफ्तार किया है। विधिक कार्यवाही के पश्चात पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर दिया है।

[10/01, 9:21 pm] +91 99560 44608: *पुलिस कार्यालय में आयोजित साईबर कार्यशाला में एक्सपर्ट ने एक लाख से अधिक लोगो को किया जागरूक*

*कोखराज कौशाम्बी* जिले में साईबर क्राइम के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने एक साइबर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की।जिसमें थाना प्रभारियों सहित तमाम पुलिस कर्मियों को साईबर विशेषज्ञ डॉ० रक्षित टण्डन ने साईबर क्राइम से जुड़े तमाम तरह के मामलों की जानकारी दी और इनसे बचने के तरीके बताए।

इस कार्यशाला का फेसबुक पेज पर लाइव प्रसारण किया गया,जिसे लगभग एक लाख लोगों ने देखा।कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य साईबर फ्रॉड के तरीकों के प्रति लोगों को जागरूक करना था।जिससे लोग सावधानी से ऑनलाइन शॉपिंग,ऑनलाइन पेमेंट करें और अनजान लिंक ,अनजान कॉल और फर्जी एप्प से दूर रहें और ठगी से बच सकें।

साइबर विशेषज्ञ डॉ० रक्षित टण्डन ने बताया कि अगर किसी के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी होती है तो तुरंत साईबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके शिकायत दर्ज कराए।कार्यशाला में मौजूद पुलिस कर्मियों को एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने प्रमाण पत्र भी प्रदान किया।

 

Taza Khabar