कौशाम्बी10अक्टूबर*ईद-ए-मिलादुन्नबी* : *हजरत मुहम्मद सल्ल. का जन्मदिन*
सिराथू विकासखंड के नारा गांव में आले रसूल सय्यद चाँद मियां काज़मी साहब किब्ला की सदारत में ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार बड़े हर्ष व उल्लास से मनाए गया। नात ख़्वान हज़रात महताब नार्वी, ज़ाहिद,फैज़ान,शोएब, अयान,साबिर नबी की विलादत के मौक़ा पर खूब नातें पढ़ीं।शायर महताब नार्वी ने पढ़ा-“हर तरफ़ छाया उजाला मुस्तफा जब आ गये
मिट गया दुनिया से तीरा मुस्तफ़ा जब आ गया” सय्यद साहब ने मोहम्मद साहब की ज़िंदगी के बारे में चर्चा की बताया कि मक्का शहर में 571 ईसवी को पैगम्बर साहब हजरत मुहम्मद सल्ल. का जन्म हुआ था। उनकी की याद में हर वर्ष ईद मिलादुन्नबी का पर्व मनाया जाता है। हजरत मुहम्मद सल्ल. ने ही इस्लाम धर्म की स्थापना की है। जुलूस मज्जन की हवेली से निकल कर अपने क़दीमी रास्तों से होता हुआ पुनः मज्जन मियां की हवेली पहुंचा कहाँ सलात व सलाम के साथ जुलूस का इख़्तेताम हुआ।

More Stories
हरिद्वार 17 फ़रवरी 26* महा शिवरात्रि के अवसर काँवर यात्रा का किया गया आयोजन
जबलपुर १७फरवरी २६ * दिल छू लेने वाली है अथर्व की कहानी चीफ जस्टिस ने कहां… ‘तुम्हें वकील बनना चाहिए’
लखनऊ १७ फरवरी २६ * यूपी में शिक्षामित्र-अनुदेशक और आंगनवाड़ी-आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय बढ़ाने की घोषणा