कौशाम्बी1 मई26*अधिकारियों की गोद में खेल रहे हैं सरकारी जमीन कब्जा करने वाले भूमाफिया*
*सरकारी जमीन से अवैध कब्जे को हटाने के लिए केवल ड्रामेंबाजी में शामिल रह गए जिम्मेदार अधिकारी*
*कौशांबी।* संयुक्त जिला चिकित्सालय मेडिकल कॉलेज मंझनपुर के बाहर सड़क की पटरी की जमीन पर कब्जा कर लगातार पक्की दुकानें बन रही है सड़क की पटरी को भी भू माफियाओ ने जागीर बना लिया है सड़क की पटरी के बाद जिला अस्पताल की चहारदीवारी के बीच किसी भी व्यक्ति की भूमिधरी जमीन सरकारी अभिलेखों में दर्ज नहीं है उसके बाद भी देखते-देखते 50 दुकानों का पक्का निर्माण सड़क की पटरी पर हो गया है जिससे सरकारी जमीन सुरक्षित नहीं रह गई है सरकारी जमीनों से अवैध कब्जे को हटाने का योगी सरकार का निर्देश हवा हवाई साबित हो रहा है योगी सरकार कह रही हैं कि भूमाफियाओं की खैर नहीं होगी लेकिन अधिकारियों के गोद में भूमाफिया खेल रहे हैं सरकारी जमीनों में भूमाफियाओं द्वारा पूर्व में किए गए अवैध कब्जे को खाली करने की बात तो बहुत दूर रह गई वर्तमान में भी सरकारी जमीनों पर खुलेआम कब्जे हो रहे हैं और सरकारी जमीन से अवैध कब्जे को हटाने के लिए केवल ड्रामें बाजी तक जिम्मेदार अधिकारी शामिल रह गए हैं एक तरफ योगी सरकार कह रही है कि सरकारी जमीनों से तत्काल प्रभाव से अवैध कब्जे हटाए जाएं सीएम योगी ने प्रशासन को निर्देश दिया है योगी सरकार का कहना है कि यूपी में अब भूमाफियाओं की खैर नहीं है लेकिन उसके बाद भी मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल मंझनपुर के बाहर सड़क की पटरी पर कब्जा करके दुकान बनाए जा रहे हैं देखते देखते जिला अस्पताल के बाहर लगभग 50 पक्की दुकानें बन गई हैं जिला अस्पताल के बाहर सड़क की पटरी पर दुकान बनाए जाने के मामले में ना तो जिला अस्पताल के प्रधानाचार्य ने अवैध कब्जे को रोका है ना ही मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने जिला अस्पताल के बाहर बनाई जा रही अवैध दुकान के निर्माण को रोका है इतना ही नहीं गांव की समस्या गांव में समाधान के तहत प्रतिदिन अधिकारियों द्वारा चौपाल लगाकर सरकारी जमीन माफियाओ के कब्जे से खाली कराई जा रही है लेकिन जिला अस्पताल के बाहर सड़क की पटरी पर लगातार बनाई जा रही दुकानों पर कार्यवाही नहीं हो रही है जिससे गांव की समस्या गांव में समाधान बकवास साबित हो रहा है इतना ही नहीं सड़क की पटरी पर कब्जा करने के मामले में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने भी रोक नहीं लगाई है सड़क के किनारे पटरी पर कब्जा कर लगातार दुकानें बनाए जाने से अब आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही है तेज गति से वाहनों के निकलने के बाद पैदल साइकिल और बाइक वालों को पटरी पर उतरने का मौका नहीं मिलता और दुर्घटनाएं हो जाती है पटरी कब्जा हो जाने के बाद दुर्घटनाएं तेजी से बढ़ रही है एक तरफ सड़क की पटरी पर ठेले गोमती लगाकर परिवार का पेट पालने वाले लोगों के ठेले गोमती की दुकानों को हटाकर अतिक्रमण हटाने की बात अधिकारी कर रहे हैं दूसरी तरफ मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल के बाहर सड़क की पटरी पर लगातार अवैध दुकानें बनाए जाने के मामले में अवैध निर्माण को हटाने के नाम पर इन दुकानों पर अभी तक बुलडोजर चलाकर ध्वस्त नहीं किया गया है जिससे तहसील के अधिकारियों की मंशा पर भी सवाल खड़े हैं सवाल उठता है कि जिला अस्पताल के बाहर सड़क की पटरी पर लगातार दुकान बनाने वाले भू माफियाओं को किसका संरक्षण मिला है यह बड़ी जांच का विषय है योगी सरकार का कहना कि सरकारी जमीन तालाब से तत्काल अवैध कब्जे हटाए जाएं सीएम योगी ने सरकारी जमीन से तत्काल प्रभाव से कब्जा हटवाने का प्रशासन को निर्देश भी दिया लेकिन उसके बाद सरकारी जमीन से कब्जा हटाने की बात तो दूर रही बल्कि सरकारी जमीनों पर लगातार कब्जे हो रहे हैं योगी सरकार ने कहा कि भूमाफियाओं की अब खैर नहीं है लेकिन यहां तो भूमाफिया अधिकारियों की गोद में खेल रहे हैं जिससे सरकारी जमीनों से अवैध कब्जे हटाए जाने के मामले पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं।
*सुशील केसरवानी वरिष्ठ पत्रकार ब्यूरो चीफ जनपद कौशांबी* 9838824938

More Stories
प्रयागराज1मई 26*भारतीय किसान यूनियन प्रयाग करेगा तहसीलदिवस कोरांव का घेराव
पूर्णिया बिहार 1 में26 बाल श्रम के खिलाफ पूर्णिया में बड़ा एक्शन: 4 मासूम मुक्त, 50 हजार तक जुर्माना
लखीमपुर खीरी1 मई 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखीमपुर खीरी केई कुछ महत्वपूर्ण खबरें