कौशाम्बी1 मई 26*विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी लल्ली महाराज की पहल से जल्द पूर्ण होगा फोरलेन सड़क का निर्माण*
*प्रयागराज एयरपोर्ट से बौद्ध सर्किट कौशाम्बी तक बन रही फोरलेन सड़क पर सीएम सख्त*
*कौशांबी।* प्रयागराज एवं कौशांबी के लाखों लोगों के लिए राहत भरी खबर है।प्रयागराज एयरपोर्ट से कौशांबी बौद्ध सर्किट तक बन रही बहुप्रतीक्षित फोरलेन सड़क अब तेजी पकड़ने जा रही है। लंबे समय से धीमी रफ्तार से चल रहे इस प्रोजेक्ट को गति दिलाने के लिए चित्रकूट-मऊ मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी उर्फ लल्ली महाराज ने निर्णायक पहल की। विधायक ने सीधे प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर निर्माण कार्य में हो रही देरी का मुद्दा उठाया। उन्होंने साफ कहा कि सड़क अधूरी होने से रोज़ाना हजारों राहगीर जाम,धूल और खराब रास्तों की परेशानी झेल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश देने और कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराने का भरोसा दिया है। इसके बाद अब निर्माण एजेंसियों पर दबाव बढ़ गया है और काम में तेजी आने की उम्मीद है। प्रयागराज एयरपोर्ट से कौशांबी तक सफर तेज और सुगम होगा बौद्ध सर्किट को नया जीवन मिलेगा पर्यटन को बड़ा फायदा होगा व्यापार,रोजगार और स्थानीय विकास को रफ्तार मिलेगी चित्रकूट-मऊ मानिकपुर जैसे दूसरे जनपद से होने के बावजूद विधायक लल्ली महाराज ने कौशांबी की जनता की समस्या को गंभीरता से उठाया। उनका यह कदम बताता है कि जनप्रतिनिधि अगर चाहें तो सीमाएं मायने नहीं रखतीं। क्षेत्र में उनकी इस सक्रियता की खूब सराहना हो रही है।

More Stories
प्रयागराज1मई 26*भारतीय किसान यूनियन प्रयाग करेगा तहसीलदिवस कोरांव का घेराव
कौशाम्बी1 मई26*अधिकारियों की गोद में खेल रहे हैं सरकारी जमीन कब्जा करने वाले भूमाफिया*
पूर्णिया बिहार 1 में26 बाल श्रम के खिलाफ पूर्णिया में बड़ा एक्शन: 4 मासूम मुक्त, 50 हजार तक जुर्माना