कौशाम्बी1सितम्बर25*”नो हेल्मेट-नो फ्यूल’ अभियान चलाकर आमजन को किया गया जागरूक*
*कौशांबी* शासन के निर्देशानुसार जनपद कौशाम्बी में आज सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) के नेतृत्व में ‘नो हेल्मेट-नो फ्यूल’ अभियान का शुभारम्भ किया गया हेल्मेट न पहनने वालों को पुष्प देकर,उनसे हेल्मेट पहनने के लिए अनुरोध किया गया। ए.आर.टी.ओ. तारकेश्वर मल्ल एवं जिला पूर्ति अधिकारी मंजेश कुमार मौर्या के साथ ‘नो हेल्मेट नो फ्यूल’ का शुभारम्भ मंझनपुर में किया गया।
ए०आर०टी०ओ० द्वारा पेट्रोल पम्प संचालकों/मालिकों को निर्देशित किया गया कि बिना हेल्मेट दो पहिया वाहन चालकों को किसी भी परिस्थिति में पेट्रोल उपलब्ध न कराया जाय। डॉ० सन्तोष कुमार तिवारी, यात्री/मालकर अधिकारी एवं दिनेश सिंह परिहार, यातायात निरीक्षक के साथ कोखराज, कड़ाधाम एवं मंझनपुर में ‘नो हेल्मेट नो फ्यूल’ का विशेष अभियान चलाया गया एवं दो पहिया वाहन चालकों को हेल्मेट पहनने के लिए जनजागरूक किया गया।परिवहन अधिकारियों द्वारा दो पहिया वाहन चालकों द्वारा हेल्मेट का प्रयोग न किये जाने पर मोटरयान अधिनियम-1988 की सुसंगत धाराओं में चालान की कार्यवाही की गयी। यह विशेष अभियान 01 सितम्बर, 2025 से 30 सितम्बर, 2025 तक चलाया जायेगा, जिसमें जनपद के समस्त वाहन चालकों का सहयोग अपेक्षित है।

More Stories
भोपाल13अगस्त26*एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध दूध की जगह वनस्पति से बन रहा था पनीर, सरकार ने लगाया बैन, होगी सख्त कार्रवाई*
जयपुर13अगस्त26*मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राजस्थान कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों को मंज़ूरी दी है
जयपुर13अगस्त26*नवचयनित ‘सामुदायिक समन्वय समूह’ के सदस्यों के संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया