कौशाम्बी1नवम्बर23*स्वास्थ्य मंत्री और जिलाधिकारी का आदेश नही मानते मुख्य चिकित्साधिकारी कौशाम्बी*
*पूरे जनपद में अवैध तरीके से मानक विहीन अस्पतालों का धड़ल्ले से हो रहा संचालन*
*कौशाम्बी।**जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक में डीएम द्वारा दिए गए निर्देश के बावजूद कौशाम्बी जनपद में अवैध अस्पतालों का संचालन अभी तक बंद नही हुआ है। कुछ माह पहले जिलाधिकारी सुजीत कुमार द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी सभागार में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक की गई थी। बैठक में अपंजीकृत मानक विहीन अस्पतालों पर कार्यवाही करने का निर्देश जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को दिए थे लेकिन आज तक अवैध तरीके से संचालित हो रहे मानक विहीन अस्पतालों पर कार्यवाही नही की गई।
इसके पहले उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक कौशाम्बी सीएमओ को अवैध अस्पतालों पर कार्यवाही का आदेश दे चुके हैं लेकिन आदेश के बावजूद पूरे जनपद में कई दर्जन मानक विहीन अवैध अस्पतालों का संचालन धड़ल्ले से हो रहा है। मानक विहीन संचालित हो रहे अस्पतालों में मरीजों के जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है कई दफा तो मरीज इलाज के दौरान गलत इलाज के चलते दम तोड़ चुके हैं ऐसे अस्पतालों पर कार्यवाही हुई और फिर संचालित होने लगी है। अवैध तरीके से अस्पतालों का संचालन करने वाले लोग कुछ वर्षों में करोड़ों के मालिक बन बैठे हैं।
अग्निशमन विभाग ने बीते वर्ष अवैध अस्पतालों की सूचि जिलाधिकारी को भेजी थी लेकिन इसके बावजूद भी अवैध तरीके से संचालित हो रहे अस्पताल बंद नही हुए हैं। एनजीटी के नियमों का पालन भी नही हो रहा है आखिर एनजीटी के नियमों का पालन कराने की जिम्मेदारी किसकी है नियमों के विपरीत अस्पताल संचालन में यदि बड़े हादसे हुए तो किसकी जवाब देगी तय होगी। अब सवाल उठता है कि स्वास्थ्य मंत्री और जिलाधिकारी की बात नहीं मानेंगे तो किसकी बात मानेंगे मुख्य चिकित्साधिकारी। सूत्रों की माने तो मुख्य चिकित्साधिकारी एक माननीय के गोद में खेलते हैं और उन्ही माननीय के संरक्षण में अवैध तरीके से मानक विहीन अस्पतालों का संचालन हो रहा है।
*शशिभूषण सिंह पत्रकार जनपद कौशांबी 9648709715*
More Stories
मुजफ्फरनगर 16 अक्टूबर 26*एनएचएम संविदा कर्मियों का धरना आठवें दिन भी जारी
मथुरा 16 अक्टूबर 26*मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के अंतर्गत पारिवारिक विवाद में पति-पत्नी के मध्य समझौता वाले परिवारजन को सम्मान।*
पूर्णिया बिहार16अक्टूबर26* कोसी स्नातक चुनाव में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, 5 सीटों पर लहराएगा जीत का परचम*