कौशाम्बी09नवम्बर*सरकारी अस्पताल का फटा बॉयलर 5 झुलसे*
*चिकित्सा व्यवस्था से जुड़े किसी भी जिम्मेदार ने अस्पताल में बॉयलर फटने पर लापरवाही की नही ली जिम्मेदारी*
*कौशांबी* सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सराय अकिल में चिकित्सक की व्यवस्था को संचालित करने के लिए बॉयलर लगाया गया था लेकिन देखरेख के लिए लगाया गया स्वास्थ्य कर्मचारी मौज मस्ती कर बॉयलर संचालन की जिम्मेदारी स्वीपर को छोड़ दिया था विभागीय लापरवाही के चलते बॉयलर अधिक हिट हो गया और बुधवार की दोपहर बाद लगभग 3:00 बजे बॉयलर तेज आवाज के साथ फट गया बॉयलर फट जाने से मौके पर मौजूद पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सराय अकिल में इलाज नहीं मिल सका है आपातकालीन चिकित्सा के लिए मौके पर चिकित्सक मौजूद नहीं थे जिस पर घायलों को इलाज के लिए प्रयागराज के अस्पताल में रेफर कर दिया गया है जहां बताया जाता है कि 4 लोगों की हालत गंभीर है
बताया जाता है कि सराय अकिल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार की दोपहर बाद तेज आवाज के साथ बॉयलर फटने से रामसुमेर स्वीपर अर्चना काउंसलर केवला आशा बहू तथा दो अन्य मरीज गंभीर रूप से झुलस गए हैं रामसुमेर का इलाज सराय अकिल सीएससी में चल रहा है शेष अन्य चार गंभीर मरीजों को इलाज के लिए प्रयागराज रेफर किया जा चुका है सराय अकिल सीएचसी में बॉयलर फटने के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था की बड़ी लापरवाही एक बार फिर उजागर हो गई है लेकिन अभी तक चिकित्सा व्यवस्था से जुड़े किसी भी जिम्मेदार ने इस लापरवाही की जिम्मेदारी नहीं है और ना ही अभी तक मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने लापरवाह चिकित्सक को निलंबित कर उस पर मुकदमा लिखाने का प्रयास किया है बड़ी घटना के बाद दोषियों को बचाने का भरसक प्रयास शुरू हो चुका है जो चिकित्सा व्यवस्था पर बड़ा सवाल है

More Stories
कानपुर नगर7अगस्त26* कल्याणपुर कानपुर में सड़क हादसा, कार चालक की लापरवाही से पत्रकार घायल
कावड़ यात्रा में सड़क पर खड़े होकर ड्यूटी करने वाले यातायात पुलिस कर्मियों को किये छाता वितरित*
नईं दिल्ली7अगस्त26*RBI ने बैंकों को निर्देश दिया है कि लोन डिफॉल्ट होने पर वे लेनदारों के मोबाइल, टैबलेट या लैपटॉप लॉक या बंद नहीं कर सकेंगे।