कौशाम्बी09अक्टूबर*गंगा नदी में बेसुध हालत में मिली वृद्ध महिला*_
_*गंभीर अवस्था में घोशियाना पुलिस ने महिला को इलाज के लिए भेजा अस्पताल*_
_*अझुवा कौशाम्बी* कड़ा धाम कोतवाली क्षेत्र के घोसियाना पुलिस चौकी अंतर्गत गंगा नदी में एक महिला बहती हुई पहुंच गई है महिला बेसुध हालत में थी महिला को देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दिया है पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से महिला को गंगा नदी से बाहर निकाला है और इलाज के लिए उसे एम्बुलेंस चालक विमल सिंह और अंकित कुमार पाठक इस्माइलपुर अस्पताल ले गए जहां महिला ठीक बतायी जा रही है ,महिला फतेहपुर जनपद के हथगाव थाना क्षेत्र की निवासिनी बताई जाती है सूचना पाकर उसके रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए हैं महिला की शिनाख्त शांति देवी पत्नी कन्हैया लाल निवासी समापुर थाना हथगाव के रूप में हुई है महिला पानी लेते समय फिसलकर गंगा नदी में गिर गयी थी ।_
_इलाके के कनथुआ गांव में राम प्रसाद और पुरषोत्तम लाल के यहां महिला की रिस्तेदारी है जैसे ही महिला के रिश्तेदारों को महिला के गंगा नदी में बहने की जानकारी मिली रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए हैं और रिश्तेदारों की मदद से पुलिस ने महिला के पुत्र को सूचना दे दी है_
_*सन्तलाल मौर्य पत्रकार अखंड भारत संदेश अझुवा जनपद कौशाम्बी 8115650600*_

More Stories
मुम्बई8अगस्त26*महराष्ट्र सरकार ने सिंगापुर स्थित मैपलट्री और सुरबाना जुरोंग के साथ महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए
हरिद्वार8अगस्त26*किसी के बाप की जागीर नहीं!!-तमन्ना मलिक
हल्द्वानी8अगस्त26*खूबसूरत बालों की लंबाई 271.50 सेमी (8 फीट 10 इंच) वाली रेणू धरियाल का नाम दर्ज हुआ गिनीज बुक में