कौशाम्बी08मार्च*लूट/चोरी करने वाले गिरोह के 03 सदस्यों को किया गया गिरफ्तार,
कब्जे से 02 मोटरसाइकिल व 05 अदद मोबाइल फोन तथा अवैध तमंचा कारतूस बरामद किया गया।*
*कौशांबी।* पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा द्वारा लूट/चोरी के अभियोगो के अनावरण के सम्बन्ध मे चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी सिराथू के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व मे थाना कोखराज व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 08.03.2022 को कल्यानपुर बाजार में चोरी/लूटी गयी मोटर साइकिल को बेचने के लिए योजना बनाते समय गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 02 अदद मोटर साइकिल व जामा तलासी से 05 अदद मोबाइल व 01 अदद तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 166/22 धारा 41/411/413 भा0द0वि0 व मु0अ0सं0 167/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है । विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तो को चालान कर माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।

More Stories
जौनपुर25मई26*जौनपुर में एक लाख का इनामी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर‼️
हरिद्वार25मई26* विष्णु घाट में सुरेश चिल्लर ने माँ गंगा को अर्पित की चुनरी व साड़ी
हरिद्वार25मई26*गंगा दशहरा पर विष्णु घाट में विशाल भण्डारे का आयोजन