कौशाम्बी07अक्टूबर*निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें विद्यालयों तक पहुंचाने हेतु किया अनुरोध*
*कौशाम्बी* राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लाक महामंत्री मदन कुमार यादव की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधि मंडल द्वारा मूरतगंज की बैठक शुक्रवार को सम्पन्न हुई बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सिंह को बुके देकर औपचारिक मुलाकात की मुलाकात के दौरान महामंत्री द्वारा शिक्षको की समस्याओं को अवगत कराया। खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा उक्त समस्याओं के शीघ्र निराकरण के लिए आश्वासन दिया गया। संगठन मंत्री जिज्ञासु रवि द्वारा निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें बी आर सी मूरतगंज से वितरण हेतु विद्यालयों तक पहुंचाने हेतु अनुरोध किया गया। उक्त खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा शीघ्र ही निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों को विद्यालयो तक पहुंचाने का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर संरक्षक राकेश तिवारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष मो सालिम, कोषाध्यक्ष डा अश्वनी कुमार, उपाध्यक्ष दिनेश कुमार, मीडिया प्रभारी जगदीप, श्रीमती ममता देवी, श्रीमती अंजू देवी, श्री मती मोना सिंह सहित अनेक शिक्षक मौजूद रहे।

More Stories
मुरादाबाद २८ मार्च २६ * मुरादाबाद में तत्कालीन डीआईजी पर जानलेवा हमले व बवाल में 16 दोषियों को आज सजा मिलेगी।
पूर्णिया बिहार 28 मार्च 26 *रामनवमी के अंतिम दिन पुलिस की कड़ी सुरक्षा: एसपी ने किया निरीक्षण*
मथुरा 28 मार्च 26 *क्षेत्राधिकारी गोवर्धन द्वारा पुलिस बल के साथ पैदल गश्त*