कौशाम्बी06नवम्बर23*साप्ताहिक रामलीला एवं दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेले का उदहिन बुजुर्ग चौराहा पर होगा आयोजन*
*कौशाम्बी* गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी धनतेरस दिवाली के शुभ अवसर पर उदहिन बुजुर्ग चौराहा पर साप्ताहिक रामलीला एवं दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला का आयोजन होगा। यह जानकारी मेला एवं रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अजय सोनी ने दी है।
अजय सोनी के मुताबिक दिनांक 8 नवंबर बुधवार से 14 नवंबर मंगलवार तक रामलीला एवं धनतेरस पर्व और छोटी दिवाली पर्व पर दिनांक 10 नवंबर शुक्रवार एवं 11 नवम्बर शनिवार को रात्रिकालीन दशहरा मेला का आयोजन किया जायेगा। रात्रिकालीन दशहरा मेला के पहले दिन श्रीराम रावण युद्ध एवं रावण वध और मेला के दूसरे दिन श्रीराम भरत मिलाप का भव्य आयोजन होगा। मेले में लाइट की सजावट, साउंड, डी जे के माध्यम से रंगारंग कार्यक्रम और प्रयागराज से आने वाली चौकी मुख्य आकर्षण का केंद्र होगी। अजय सोनी ने आसपास के गांवों कस्बों के लोगों से रामलीला एवं दशहरा मेला में आने की अपील की है।
*शशिभूषण सिंह पत्रकार जनपद कौशांबी 9648709715*

More Stories
26 मार्च 2026*आम को खास बनाने की मेरी गलत जिद ने मेरे ही हाथ जला दिए- सनोज मिश्रा
नई दिल्ली 26 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर देश और राज्यों से बड़ी खबरें
नई दिल्ली *26 मार्च 2026 , बृहस्पतिवार*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*