April 24, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी06दिसम्बर23*साई महोत्सव में प्रतिभावान छात्रों का हुआ सम्मान*

कौशाम्बी06दिसम्बर23*साई महोत्सव में प्रतिभावान छात्रों का हुआ सम्मान*

कौशाम्बी06दिसम्बर23*साई महोत्सव में प्रतिभावान छात्रों का हुआ सम्मान*

*गौरव सम्मान में सम्मानित हुए नवनियुक्त दो जज*

*कौशांबी।* जिला मुख्यालय मंझनपुर स्थित साईं मंदिर में चल रहे साई महोत्सव में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा समाजिक समरसत्ता पर संस्कृत कार्यक्रम व कौशांबी गौरव सम्मान का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभावान विद्यार्थियों को पुरुस्कृत कर सम्मानित किया गया समाजिक समरसतता कार्यक्रम का शुभारंभ इंटरनेशनल साई सेवा ट्रस्ट के प्रबंधक केडी द्विवेदी व अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने विभिन्न कार्यक्रम पेश किया। कला प्रतियोगिता में स्टार किड्स विद्यालय के छात्र सौरभ अग्रहरि, सत्येंद्र भार्गव, ऋषभ विश्वकर्मा, अभिषेक ,उत्तम सिंह ,कपिल तिवारी, आर्य पटेल, कृष्णा पटेल, आदित्य निर्मल विकास कुमार व महर्षि किड्स विद्यालय की निशा गुप्ता, अंशिका अग्रहरि, लाली गुप्ता। जनता इंटर कॉलेज पहाड़पुर के विवेक सिंह ने स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में जनता इंटर कॉलेज पहाड़पुर की छात्रा राधा व खुशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्टार किड्स विद्यालय की छात्रा राधिका व शिफा ने दूसरा स्थान, स्टार किड्स विद्यालय की छात्रा मानसी तिवारी व शगुन विश्वकर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम मे स्टार किड्स विद्यालय अक्षरा ग्रुप ने झांसी की रानी पर आधारित कार्यक्रम पेश कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। महर्षि शिशु मंदिर विद्यालय की छात्रा अंजलि व चाहत यादव ग्रुप ने राधा कृष्ण के जीवन पर प्रकाश डालकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। स्टार किड्स विद्यालय पहाड़पुर की छात्रा सोनाक्षी ने तीसरा स्थान प्राप्त प्राप्त किया। महर्षि शिशु विद्यालय सिराथू की छात्रा कशिश अंशिका ने देश भक्ति से जुड़े कार्यक्रम पेश कर स्थान प्राप्त किया। जनता इंटर कॉलेज पहाड़पुर की छात्रा रिया सिंह ने कार्यक्रम पेशकार स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम समापन के बाद स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को संस्था की ओर से सील्ड व अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। स्कूल के बच्चों द्वारा रैली निकाली गई जिसकी लोगों ने सराहना किया कार्यक्रम का संचालन विकास पांडे ने किया।

कौशांबी गौरव सम्मान 2023 में इंटरनेशनल साईं सेवा ट्रस्ट द्वारा नव चयनित जज रमेष्ट धर द्विवेदी व श्रुति सिंह को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रबेशन अधिकारी नीरज कुमार, नगर पालिका मंझनपुर के अध्यक्ष वीरेंद्र फौजी, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने विजेता प्रभातियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

About The Author

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.