कौशाम्बी05जून24*जिलाधिकारी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधारोपण*
*हम सभी को पर्यावरण संरक्षण एवं पारिस्थितिक संतुलन के लिए अधिक से अधिक करना चाहिए पौधारोपण*
*हमारे जीवन के लिए धरातल पर अधिक से अधिक पेड़-पौधों का होना अत्यन्त आवश्यक*
*कौशाम्बी।* विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बुधवार को जिलाधिकारी राजेश कुमार राय ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित बौद्ध वाटिका एवं जिलाधिकारी आवास परिसर में पौधारोपण कर जनपदवासियों को अधिक से अधिक पौधारोपण करने के प्रति जागरूक किया कि पर्यावरण संरक्षण एवं पारिस्थितिक संतुलन के लिए हम सभी को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसका संरक्षण करना चाहिए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रबुद्ध सिंह, उप जिलाधिकारी राहुल देव भट्ट, वरिष्ठ कोषाधिकारी रवीन्द्र प्रताप सिंह एवं प्रभागीय वनाधिकारी आर0एस0 यादव ने भी पौधारोपण कर आमजन को अधिक से अधिक पौधारोपण के प्रति जागरूक किया।
पर्यावरण संरक्षण एवं पारिस्थितिक संतुलन बनाये रखने तथा हमारे जीवन के लिए धरातल पर अधिक से अधिक पेड़-पौधों का होना अत्यन्त आवश्यक है। पेड़-पौधों का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। पेड़-पौधों के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकतीं। वह प्रत्येक तत्व, जिसका उपयोग हम जीवित रहने के लिए करते हैं, वह सभी पर्यावरण के अन्तर्गत आते हैं। हमारा पर्यावरण धरती पर स्वस्थ्य जीवन को अस्तित्व में रखने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सुरक्षित जीवन के लिए धरातल पर मानक के अनुसार 33 प्रतिशत वन आच्छादित होना चाहिए, जबकि हमारे देश के भौगोलिक क्षेत्र के लगभग 23 प्रतिशत भाग ही वन आच्छादित है एवं उ0प्र0 के भौगोलिक क्षेत्र के लगभग 09 प्रतिशत भाग ही वन आच्छादित हैं। हम सभी को पर्यावरण संरक्षण के अनुरूप जीवन शैली अपनाना चाहिए। हम सब अपने दिनचर्या में बदलाव लाकर भी पर्यावरण का संरक्षण कर सकतें हैं।

More Stories
रायगड17अगस्त26*अंमली पदार्थांविरोधात जनजागृती अभियान; व्यसनमुक्त समाजासाठी पुढाकार
मथुरा 17 अगस्त 26 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा तहसील गोवर्धन में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन*
मथुरा17अगस्त26* चोरी के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तगण को 01 एक अवैध हथियार,01 अवैध चाकू,01 मोटरसाईकिल व चोरी के रुपये सहित गिरफ्तार किया गया ।*