कौशाम्बी04मई25*बालिका ने फांसी लगाकर दे दी जान*
*महेवाघाट कौशाम्बी* महेवाघाट थाना क्षेत्र के अंधावा गांव में 4 मई को एक बालिका ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है मामले की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है सूचना पर पहुंची पुलिस ने बालिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
जानकारी के मुताबिक महेवा घाट थाना क्षेत्र के अँधावा गांव निवासी मनीता देवी उम्र लगभग 19 वर्ष पुत्री स्व0 इन्द्रराज ने शनिवार की रात्रि करीब 1 बजे रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी परिजनों द्वारा मृतक के शरीर को फंदे से उतारकर दरवाजे पर रख दिया गया है बालिका की मौत की जानकारी गांव के लोगों से पुलिस को मिली सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुँची और विधिक कार्रवाई करते हुए लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पुलिस का कहना है कि तहरीर प्राप्त होने पर अन्य विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी परिवार में कोहराम मचा हुआ है

More Stories
पूर्णिया बिहार 17 मार्च 26*शौर्य वंदन साइकिल यात्रा: देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम
कानपुर देहात17 मार्च 2026**जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में की जनसुनवाई, दिये निर्देश।*
नई दिल्ली 17 मार्च 26*NIA) ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय आतंकी साजिश का खुलासा करते हुए 7 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया