[04/11, 6:31 pm] +91 88401 88542: *आटो पर छूट गई ज्वैलरी को पुलिस ने बरामद कर महिला को सौंपा*
*महगांव कौशाम्बी।* संदीपनघाट थाना अंतर्गत एक गांव की महिला मूरतगंज बाजार से ज्वैलरी की दुकान से करीब 40,000/- रुपये कीमत की ज्वैलरी (पीली धातु) खरीद कर अपने घर जा रही थी। महिला के द्वारा खरीदी गई ज्वैलरी आटो पर छूट गया और महिला आटो से उतरकर घर चली गई। घर आकर देखा तो महिला की ज्वैलरी मौके पर नही मिली तब उसके होश उड़ गए। हैरान परेशान महिला संदीपन घाट थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत दर्ज कर संदीपन घाट थाना पुलिस गहन जांच में जुट गई। इसी दौरान सांदीपनघाट थाना के पुलिस हे0का0 रविन्द्रनाथ द्वारा आपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगे हुए सीसीटीवी कैमरों की मदद से ऑटो को खोजकर महिला का खोया हुआ सामान बरामद किया और सकुशल महिला के हांथ में सुपुर्द किया गया। महिला अपनी ज्वैलरी पाकर संदीपन घाट थाना पुलिस की सराहना की है।
[04/11, 6:41 pm] +91 99191 96696: *मंत्री ने वितरित किया डमी चेक*
*कौशाम्बी।* प्रदेश के मंत्री कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग सूर्य प्रताप शाही ने सब-मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजनान्तर्गत कस्टम हायरिंग सेन्टर की स्थापना के लिए कृषक धर्मेन्द्र सिंह एवं श्याम सुन्दर को रू0-04-04 लाख का अनुदान का डमी चेक तथा इन-सीटू योजनान्तर्गत फार्म मशीनरी बैंक के लिए फार्मर प्रोड्यूशर संघ गिरधरपुर गढ़ी एवं आईफा फार्मर प्रोड्यूशर कम्पनी को रू-12 लाख अनुदान के साथ ही ट्रेक्टर की चाभी वितरित किया।
[04/11, 6:57 pm] +91 99191 96696: *कृषि विज्ञान केन्द्र, ग्रामीण क्षेत्र में किसानों का मन्दिर-मंत्री कृषि*
*प्रदेश के मंत्री कृषि ने कृषि विज्ञान केन्द्र, कौशाम्बी का किया भ्रमण*
*मंत्री ने कृषकों को सरसों की उन्नतशील प्रजाति का किया वितरण*
*कौशाम्बी।* प्रदेश के मंत्री कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग श्री सूर्य प्रताप शाही ने आज कृषि विज्ञान केन्द्र, कौशाम्बी का भ्रमण किया। कृषि मंत्री ने कहा कि कृषि विज्ञान केन्द्र का उद्देश्य किसानां तक नई-नई तकनीकों एवं उन्नत बीजों को पहुॅचाना व किसानों को उन्नतशील खेती करने के लिए प्रोत्साहित करना तथा ग्रामीण क्षेत्र में किसानों एवं महिलाओं की आर्थिक क्षमता में वृद्धि एवं हुनरमंद बनाना है। उन्हांने कहा कि किसानां को जागरूक किया जाय कि परम्परागत खेती छोड़कर उन्नशील खेती करें, इससे कम लागत में अधिक उत्पादन होता है। खाद एवं कीटनाशक का कम से कम प्रयोग के लिए भी किसानां को जागरूक किया जाय। किसानां को जैविक एवं प्राकृतिक खेती के लिए भी जागरूक किया जाय। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किसानों के कल्याण के लिए अनेक योजनायें संचालित की जा रहीं है। कृषि विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा गॉव-गॉव जाकर किसानां को योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयास से वर्ष 2023 को अन्तर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मोटे अनाज को बढ़ावा दिये जाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाय तथा किसानों को मोटे अनाजों के उत्पादन के लिए प्रोत्साहित किया जाय। मोटे अनाज के विभिन्न व्यंजन/रेसीपी को बढ़ावा दिया जाय। मोटे अनाज स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते हैं। उन्होंने कहा कि कृषि विज्ञान केन्द्र, ग्रामीण क्षेत्र में किसानां का मन्दिर है। उन्होंने कहा कि महिला समूहों को केले के रेसे से विभिन्न उत्पाद बनाये जाने के लिए प्रशिक्षण दिया जाय।
वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र अजय कुमार ने कृषि विज्ञान केन्द्र की विगत 10 वर्ष की प्रगति विवरण, आई0एफ0एस0 मॉडल, प्राकृतिक खेती केले में अन्तशस्यन एवं श्रीअन्न को बढ़ावा देने के लिए किये जा रहें कार्यों, महिलाओं को दियें जा रहें सिलाई प्रशिक्षण एवं वर्मी कम्पोस्ट को बढ़ावा आदि किये जा रहें कार्यों का विवरण मंत्री के सम्मुख प्रस्तुत किया।
मंत्री ने कृषि विज्ञान केन्द्र में स्थित विभिन्न इकाइयां का अवलोकन, कृषकों को सरसों की उन्नतशील प्रजाति का वितरण, केन्द्रीय विद्यालय मनौरी के छात्र-छात्राओं से संवाद तथा परिसर में पौधा रोपण भी किया। इस अवसर पर चेयरमैन कृषि विज्ञान केन्द्र अमिताभ गर्ग, अपर कृषि निदेशक टी0पी0 चौधरी, कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ0 मनोज, डॉ0 नवीन, डॉ0 मीनाक्षी, डॉ0 जितेन्द्र, डॉ0 अमित एवं शेषनाथ यादव व अखिलेश मिश्रा आदि उपस्थित रहें।
[04/11, 7:01 pm] +91 99191 60604: *भूमिधरी जमीन पर निर्माण कार्य में बाधा बन रहा दबंग*
*कौशाम्बी* चरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सटाई गांव में भूमिधरी जमीन पर भी निर्माण कार्य नही करने दे रहा है दबंग पीड़ित व्यक्ति ने चरवा थाने में लिखित शिकायती प्रार्थना देकर की शिकायत सुचना पाकर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।
जानकारी के मुताबिक सटाई गांव का रहने वाला शिवदानी पाल पुत्र राम लौटन ने थाने में लिखित शिकायती प्रार्थना देकर बताया कि वह अपने भूमिधरी ज़मीन में छत के ऊपर निर्माण कार्य कर रहा है जिसको लेकर शिवदानी का भतीजा लवकुश और कल्लू पुत्रगण शंकर लाल ने दबंगई के बल पर एकजुट होकर भद्दी भद्दी गाली गलौज देते हुए निर्माण कार्य को रुकवा रहे हैं। शिवदानी से उक्त लोगों पर आरोप लगाते हुए बताया कि पूर्व में भी शंकर लाल द्वारा शिवदानी पर जान लेवा हमला करवाया था जिसके लिए उस पर चरवा थाना में प्रार्थना पत्र देकर सूचित किया गया मगर उस पर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था। गांव के लोगो द्वारा सुलह समझौता लिखा लिया गया था फिर उसके बाद जिससे उसका और उसके लडको का मनोबल बढ़ा गया है जिससे उक्त दबंग थोड़ी थोड़ी बात लो लेकर गाली गलौज और मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। शिवदानी ने बताया कि उक्त दबंग किस्म के लोग हैं जिनसे मुझे जान माल का खतरा है। हालाकि पुलिस द्वारा मामले की रिर्पोट दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।
[04/11, 7:13 pm] +91 99560 44608: *मोटरसाइकिल से टक्कर मार कर पति ने ली पत्नी की जान*
*कोखराज कौशाम्बी* कोखराज क्षेत्र के रामजी होटल के पास कल दिनांक 03/11/2023 को पति ने अपनी ही पत्नी विमला देवी पत्नी वीरेंद्र पटेल उम्र 35 वर्ष को सामने से जोरदार टक्कर मार दिया था जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी जिससे पांच बच्चों के सर से माँ का साया उठ गया मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
More Stories
मथुरा7अगस्त 2025 बलदेव विधानसभा स्थित गढ़ी नंदू गांव में सड़क के नाम पर कीचड़ का ढेर*
मथुरा 8अगस्त 2025अखिल भारत हिंन्दू महासभा मथुरा द्वारा परिचय गोष्ठी।*
मथुरा 8अगस्त 2025तिरंगा यात्रा की सफलता को लेकर मथुरा में हुई पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक