कौशाम्बी04जून24*इंडिया गठबंधन की जीत पर बंटी मिठाई*
*कौशाम्बी* इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी पुष्पेन्द्र सरोज की जीत पर कांग्रेसियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर ख़ुर्शी का इज़हार किया तथा बधाई दिया ।
मतगणना के दौरान इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी शुरुआत से ही बढ़त बनाये हुए थे जिससे समाजवादी तथा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह था तथा पूरी उम्मीद थी कि पुष्पेन्द्र भारी मतों से चुनाव जीतेंगे । आशानुरूप पुष्पेन्द्र ने एक लाख 15 हजार मतों से जीत हासिल की जीत की घोषणा होते ही इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं में ख़ुर्शी की लहर दौड़ गई कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी को फूल मालाओं से लाद दिया इस मौके पर मुख्य रूप से कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय , पूर्व जिलाध्यक्ष तलत अजीम , उपाध्यक्ष आशीष मिश्रा पप्पू , राजेन्द्र त्रिपाठी , श्याममूर्ति तिवारी , कौशलेश द्विवेदी , उमेश पांडेय , अमित द्विवेदी , मो0 शफीक , सुरेंद्र पांडेय , सचिन पांडेय , मो फरमान , महेंद्र मिश्रा , शारदा मिश्रा बबलू , तथा समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव कैलाश केशरवानी हरिमोहन आनन्द मोहन पटेल, सचिन शुक्ला,सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

More Stories
हाथरस7जून2026*हाथरस में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।
रोहतास/बंजारी7jun2026*: ब्रेक फेल ट्रक ने क्वार्टर में मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला।
रोहतास7jun 2026* सड़क हादसों का कहर: बाइक सवार की मौत, कार पेड़ से टकराई, एयरबैग ने बचाई जान