कौशाम्बी04जनवरी24*शादी में अवैध तमंचा लहराने वाला युवक हुआ गिरफ्तार*
*महगांव कौशांबी।* संदीपन घाट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सर्वाकाजी में एक शादी समारोह के दौरान डीजे के धुन पर नाचते हुए युवक का अवैध तमंचा लहराने का वीडियो वायरल हुआ जिस विडियो को संज्ञान में लेते हुए संदीपन घाट थाना प्रभारी भुवनेश चौबे के द्वारा मामले की जांच पड़ताल की गई तो युवक का पता लगाया गया और मूरतगंज मेला बाग से तमंचा के साथ गिरफ्तार कर लिया युवक की पहचान अरुण कुमार पुत्र राजेन्द्र कुमार निवासी ग्राम सर्वाकाजी थाना संदीपन घाट के रूप में हुई गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध बरामदगी के आधार पर मुकदमा 03/24 धारा 03/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। नियमानुसार विधिक कार्यवाही के पश्चात न्यायालय के समक्ष भेज दिया गया है।

More Stories
कानपुर नगर 30अगस्त 26*बंगले, ठेके और टेंडर किसके इशारे पर बंटते रहे,सवाल उठे तो कानून के नाम पर चेहरे क्यों डरते घूम रहे?*
कानपुर नगर 30अगस्त 26*शहर के नामी कार्डियोलॉजी अस्पताल में गरीब युवक के लिए इलाज़ ही नहीं, बताया दिल्ली जाओ।*
उत्तर प्रदेश 30अगस्त 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*