April 23, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी02मार्च24*हत्यारी है उत्तर प्रदेश की पुलिस-- आशीष मिश्रा*

कौशाम्बी02मार्च24*हत्यारी है उत्तर प्रदेश की पुलिस– आशीष मिश्रा*

कौशाम्बी02मार्च24*हत्यारी है उत्तर प्रदेश की पुलिस– आशीष मिश्रा*

*धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आम जनता की लड़ाई कांग्रेस पार्टी सड़क से सदन तक लड़ेगी*

*कौशाम्बी।* हाई स्कूल की बोर्ड परीक्षा देकर घर वापस जा रहा छात्र पुलिस मुठभेड़ में गोली का शिकार हो गया परिजनों के बिना सहमत के बालक का पुलिस ने मनमानी तरीके से अंतिम संस्कार भी कर दिया जिससे पुलिस का घिनौना चेहरा एक बार फिर सामने उजागर हुआ है उसे न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को जनपद मुख्यालय मंझनपुर में धरना प्रदर्शन सभा करके उत्तर प्रदेश की सरकार पर जमकर कुठाराघात करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार में प्रशासन निरंकुश हो गया है उत्तर प्रदेश की पुलिस हत्यारी है सरकार का प्रशासन पर कोई अंकुश नहीं रह गया है आम जनता त्रस्त हो चुकी है और चारों तरफ त्राहि त्राहि मची हुई है कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आम जनता को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे और पीड़ित कमजोर मजलूम महिलाओं को न्याय दिलाएंगे

जनपद मुख्यालय मंझनपुर में धरना प्रदर्शन सभा कर विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं ने कहा कि दो दिन पहले उत्तर प्रदेश के रामनगर के सिलाई 12 गांव में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति लगाने को लेकर हुए विवाद में पुलिस और जनता के बीच के मुठभेड़ में बोर्ड की परीक्षा से घर वापस आ रहा दसवीं में पढ़ रहा बालक सुमेश कुमार उत्तर प्रदेश के पुलिस की गोली का शिकार हो गया बालक की मौत के बाद भी पुलिस ने उसके शव को परिजनों को नहीं सौपा और उसका अंतिम संस्कार मनमानी तरीके से कर दिया जिससे पुलिस का घिनौना चेहरा उजागर हुआ है आज उसी बालक को न्याय दिलाने के लिए कौशांबी जनपद में कांग्रेस नेताओ ने जिला मुख्यालय मंझनपुर में धरना प्रदर्शन सभा कर पुलिस गोली का शिकार हुए बालक को न्याय देने की मांग की है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव कौशांबी के प्रभारी राजेश साहनी ने कहा कि जिस प्रकार आज प्रशासन द्वारा प्रबलता पूर्वक सरेआम गुण्डई की जा रही है ऐसा आज तक कभी नहीं हुआ जिला उपाध्यक्ष आशीष कुमार मिश्रा पप्पू ने कहा कि आज प्रशासन पर शासन का कोई अंकुश नहीं है ऐसे तमाम मामले हैं जिन पर कोई सुनवाई नहीं होती कई कोरम केवल पूरा किए जाते हैं भाजपा सरकार में आम जनता को न्याय देने की बजाय जनता का मनोबल तोड़ा जाता है उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राजनीतिक पार्टियों का मन तोड़ा जाता है इन सब की लड़ाई कांग्रेस पार्टी सड़क से सदन तक लड़ेगी और उसी को लेकर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा कर रहे हैं जो मणिपुर से मुंबई तक जा रहे हैं कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में आज जनता बहुत त्रस्त है और भाजपा सरकार से आम जनता निजात चाहती है इस मौके पर कौशांबी प्रभारी राजेश साहनी जिला उपाध्यक्ष आशीष कुमार पप्पू मिश्रा महासचिव बरसाती लाल पांडा पूर्व महासचिव कौशलेश द्विवेदी शशि त्रिपाठी सचिन शुक्ला नरेंद्र सिंह पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष राजकुमार यादव महेंद्र मिश्रा गुड्डू कांग्रेस सचिव आबिदा बेगम सपना सरोज लालमणि सरोज सुरेश सरोज रामचंद्र सरोज लक्ष्मी सरोज प्रमोद लोक मोहित चतुर्वेदीआदि कांग्रेस जन मौजूद रहे।

Taza Khabar