February 21, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी02फरवरी*प्रदूषण मुक्त अभियान की ओर चल पड़ा बाबा टीवीएस मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड संस्थान*

कौशाम्बी02फरवरी*प्रदूषण मुक्त अभियान की ओर चल पड़ा बाबा टीवीएस मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड संस्थान*

कौशाम्बी02फरवरी*प्रदूषण मुक्त अभियान की ओर चल पड़ा बाबा टीवीएस मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड संस्थान*

*सोलर पैनल सिस्टम लगाए जाने से संस्थान को लाखों रुपए महीने की डीजल पेट्रोल और विद्युत बिल जमा करने से हो रही है बचत*

*कौशाम्बी।* भरवारी कस्बे के बाबा चौराहे पर स्थित बाबा टीवीएस मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड बाइक एजेंसी के मालिक अमित केसरवानी उर्फ गुड्डू और कपिल केसरवानी की दूरगामी सोच कुशल नेतृत्व के चलते जहां उनके संस्थान को लाखों रुपए महीने की डीजल पेट्रोल और विद्युत बिल जमा करने से बचत हो रही है वही जिले को प्रदूषण मुक्त करने में उनका अहम योगदान है

बताते चलें कि बाबा टीवीएस बाइक एजेंसी की फर्म बाबा मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड की इस फर्म के मालिक अमित केसरवानी और कपिल केसरवानी ने वर्ष 2018 –19 में एजेंसी की स्थापना किया था बाइक एजेंसी की स्थापना के बाद 31 मार्च 2019 को उन्होंने अपने संस्थान में 42 किलो वाट का सोलर पैनल सिस्टम लगाया है जिससे पूरे संस्थान मे वह विद्युत उपयोग कर रहे हैं उन्होंने बताया कि सोलर पैनल सिस्टम लगाए जाने से प्रदूषण से मुक्ति मिल गई है दूसरी ओर उनका कहना है कि बिजली की बढ़ती कीमत और डीजल के बढ़ते कीमत से भी उन्हें राहत मिल गई है उनका कहना है कि सोलर पैनल सिस्टम लगाने से डीजल और बिजली के लाखों रुपए महीने की खपत से राहत मिल रही है

उन्होंने बताया कि 31 मार्च 2019 को लगभग 25 लाख रुपए लागत लगाकर उन्होंने 42 किलो वाट का सोलर पैनल सिस्टम संस्थान में लगाया था यह सोलर पैनल सिस्टम विभिन्न प्रकार से लाभकारी है इस संबंध में जब विद्युत अधिकारियों से बात कर उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो विद्युत अधिकारियों ने बताया कि 42 किलो वाट के लोड पर सवा लाख रुपए महीने से अधिक का विद्युत बिल विद्युत उपभोक्ता को जमा करना होगा यदि विद्युत अधिकारियों की बातों को गौर किया जाए तो सोलर पैनल सिस्टम लगाने के बाद 4 वर्ष में सोलर पैनल की कीमत से अधिक संस्थान के मालिकान को बिल अदा करना पड़ता संस्थान में सोलर पैनल सिस्टम लगाने से एक तरफ प्रदूषण से मुक्ति मिल रही है दूसरी तरफ बिजली विभाग के बढ़ते बिल से राहत मिल रही है प्रदूषण मुक्त जिला बनाने की पहल में पहले चलने वाले बाबा मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड संस्थान भरवारी के मालिक को प्रोत्साहित सम्मानित करने से अन्य लोगों को इस सिस्टम से जोड़ने की पहल में सहायक हो सकता है।

 

Taza Khabar