July 27, 2024

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी02नवम्बर23*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर कौशाम्बी की प्रमुख खबरें

कौशाम्बी02नवम्बर23*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर कौशाम्बी की प्रमुख खबरें

[02/11, 2:36 pm] +91 96486 24949: *अय्यासबाज पति महिला को पीटकर घर से निकाला*

*कौशाम्बी।**चरवा थाना क्षेत्र के बालीपुर टाटा गांव की रहने वाली एक महिला ने चरवा थाना में शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका पति शराब के नसे में उसे आए दिन मारपीट करता रहता है और घर निकाल देता है। महिला ने चरवा थाना पहुंचकर बताया कि इस बार उसका पति बेरहमी की हद पार करते हुए बुरी तरह से पीटकर घर से निकाल दिया है जिसके कारण महिला बेघर हो गई है। पति की प्रताड़ना से परेशान महिला 6 छोटे – छोटे बच्चों को लेकर दर – दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। महिला के मुताबिक उसका पति एक व्यक्ति के साथ रहता है उसी के बहकावे में आकर कर्ज लेकर अय्यासबाजी करता रहता है और महिला के द्वारा विरोध करने पर गाली – गलौज और मारपीट करता है।

[02/11, 2:36 pm] +91 96486 24949: *ई रिक्शा चालक से बदमाशों ने मारपीट कर लूट लिए 12 हजार रूपए*

*कौशाम्बी।**चरवा थाना क्षेत्र के ग्राम चंदईतारा गांव के पास ई रिक्शा चालक को सवारी बताकर बैठे दो बदमाशों ने मारपीट कर 12 हज़ार रुपए लूट लिए। जानकारी के मुताबिक चरवा थाना क्षेत्र के पुरे अयोध्या गांव के रहने वाले जसवंत सिंह पुत्र अशर्फी लाल यादव ने चरवा थाना पहुंचकर शिकायती पत्र देकर बताया कि दिनांक 1 नवम्बर को शाम करीब साढ़े चार बजे दिनभर सवारी ढोने के बाद मनौरी से ई रिक्शा लेकर अपने घर आ रहा था तभी ई रिक्शा में दो अज्ञात व्यक्ति बैठ गए जैसे ही वह चंदईतारा गांव के देवमन पाल के घर के सामने कुछ दूरी पर पहुंचा ही था कि तभी दोनों अज्ञात लोगों ने ई रिक्शा रुकवा लिया और गाली – गलौज करते हुए लात – घूंसे से मारपीट करने लगे उसके बाद जेब में रखा 12 हजार रूपए नगद व एक कीपैड मोबाइल लूट कर भाग गए जाते – जाते धमकी देकर गए कि कहीं अगर शिकायत की तो जान से मार देंगे।

[02/11, 4:32 pm] +91 81156 50600: _*हे खग मृग, हे मधुकर सैनी, तुम देखी सीता मृगनयनी*_

_*सबरी के झूंठे बेर खाने का दृश्य देख दर्शक हुए भावविभोर*_

_*अझुवा कौशांबी* आदर्श नगर पंचायत अझुवा के गांधी चबूतरे मैदान में आयोजित राम कथा रामलीला में बुधवार रात सीता हरण,सीता खोज,सबरी आश्रम सुग्रीव मित्रता,वाली वध का भावपूर्ण मंचन किया गया जिसे देखने के लिए दर्शकों का जमावड़ा लगा रहा।_

_लंकेश रावण बहन सूर्पनखा के अपमान का बदला लेने के लिए सोने का मृग बने मामा मारीच की सहायता से साधुवेश धारण कर सीता का हरण कर लेता है सीता हरण के पश्चात श्री राम व्याकुल हो उठते हैं पुरुषोत्तम राम पत्नी वियोग में वृक्ष,लताओं से बार बार पूछते हैं कि किसी ने सीता को देखा है राम का विलाप, बार बार मूर्छित होकर धरती पर गिरना देख दर्शकों की आंखों से अश्रुधारा बह निकलती है। सीता हरण कर रावण बलपूर्वक आकाश मार्ग से जा रहा होता है सीता की रक्षा करने में गिद्धिराज अपने प्राण न्यौछावर कर देते हैं सीता को खोजते खोजते दोनो भाई राम और लक्ष्मण सबरी आश्रम पहुंचे जहां सबरी के झूंठे बेर खाकर सबरी को कृतार्थ करते हैं शबरी की प्रेरणा से राम व सुग्रीव में मित्रता होती है राम ऋष्यमूक पर्वत पर ही सुग्रीव को राजा घोषित कर देते हैं अत्यंत बलशाली योद्धा बालि और सुग्रीव में भीषण युद्ध होता है अंत में श्री राम बालि का वध कर मोक्ष प्रदान करते हैं स्वरूपों द्वारा मंचन देख दर्शक भाव विभोर होकर जय श्री राम का गगन भेदी नारा लगाते हैं इस अवसर पर रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों विपिन मोदनवाल,अरविंद केसरवानी सहित सैकड़ों रामभक्त महिला पुरुष दर्शक मौजूद रहे हैं।_

[02/11, 4:32 pm] +91 81156 50600: *साइकिल सवार किशोर को ट्रक ने कुचला*

*किशोर की दर्दनाक मौत,परिजनों में मचा कोहराम*

*अझुवा कौशांबी* कड़ा धाम थाना क्षेत्र के कमाल पुर के पास अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल किशोर को कुचल दिया जिससे किशोर की दर्दनाक मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है
घटनाक्रम के मुताबिक थुलगुला गांव के अडार पर निवासी सोहनलाल का पुत्र अतुल उम्र करीब 14 वर्ष साइकिल से आज गुरुवार सुबह किसी काम से देवीगंज बाजार गया था वापस लौटते समय कमाल पुर के पास अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया जिससे किशोर की दर्दनाक मौत हो गई चालक वाहन छोड़ मौके से फरार हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज जांच में जुट गई है परिजनों में कोहराम मचा है।
[02/11, 7:38 pm] +91 88401 88542: *दबंगों ने विधवा महिला की भूमिधरी जमीन पर दफना दिया शव*

*विरोध करने पर दबंगों ने मां और बेटी को जमकर पीटा*

*कौशाम्बी।* करारी थाना क्षेत्र के म्योंहर गांव में दबंगों ने एक गरीब विधवा महिला की भूमिधरी जमीन पर जबरन कब्जा करने की नियत से एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव दफना दिया। विरोध करने पर दबंगों ने घर पर चढ़कर मां और बेटी को जमकर पीटे हैं। दबंगों की पिटाई से गंभीर घायल महिला करारी थाना पहुंचकर शिकायती पत्र दिया और दबंगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार के दिन म्योहर गांव में भैया लाल के पिता छैलू का देहांत हो गया है। छैलू का देहांत होने के बाद भैया लाल मीना देवी पत्नी स्व भारत लाल की भूमिधरी पर कब्जा करने की नियत से शव जबरन दफना दिया। भूमिधरी जमीन पर शव दफन होने के बाद दोनो पक्ष में अशांति का माहौल बना हुआ है।

[02/11, 8:08 pm] +91 96486 24949: *मवेशी चोरों की दहशत से सहमें हुए हैं महेवाघाट इलाके के लोग*

*महेवाघट* ! कौशांबी जिले का महेवाघाट थाना क्षेत्र बीते एक साल से मवेशी चोरों के निशाने पर है| बीते एक साल के दौरान इलाके में हो चुकी करीब आधा दर्जन मवेशी चोरी की घटनाओं में लोगों को लाखों रुपए का चूना लग चुका है| पशुपालकों और किसानों में मवेशी चोरों की दहशत का असर साफ दिखाई दे रहा है| वहीं महेवाघाट पुलिस ने इन घटनाओं की एफआईआर दर्ज करने की भी जरूरत नहीं समझी| इलाके में करीब दो साल से तैनात एक दरोगा की मवेशी चोरों के साथ सांठगांठ को लेकर तमाम चर्चाओं का बाजार गर्म है| बुधवार की रात में इलाके से करीब दो लाख रुपये की चार भैसों की चोरी करके चोरों ने पुलिस को एक बार फिर से चुनौती दी है|
महेवाघाट इलाके के डूंडी़ गाँव के किसान सुरेंद्र सिंह पुत्र गुलाब सिंह खेती किसानी और पशुपालन करके परिवार का भरण पोषण करते हैं| डेयरी में दूध बेचकर अपनी आय बढ़ाने के लिए उन्होंने अच्छी नस्ल की दुधारू भैंस पाल रखी थी| घर के सामने ही कैटिल शेड बना रखा है| जिसमें भैंसे बांधी जाती रही हैं| सुरेंद्र सिंह ने बताया है कि भैंसों की रखवाली के लिए घर के सामने चारपाई डालकर रात में सोते हैं| बुधवार की शाम को खाना खाकर लेट गए और रात में करीब 11:00 बजे तक नींद नहीं आने के कारण जागते रहे| इसके बाद आंख लग गई और जब तड़के 3:00 बजे लघु शंका के लिए जागे तो देखा की खूंटे से भैंसें गायब हैं| इसके बाद उन्होंने तुरंत अपने घर वालों को जगाया और अगल-बगल भैंसों की तलाश करते हुए उनके खूरों के निशान से
सड़क तक पहुंच गए जहां भैंस बांधने वाली एक मोहरी और चार पहिया वाहन के टायरों के निशान मिले| पीड़ित ने महेवाघाट पुलिस को घटना की तहरीर दे दी है, लेकिन पुलिस ने खबर लिखे जाने तक एफ ए आर दर्ज नहीं किया है| पुलिस के रवैया को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं और तमाम सवालिया निशान पैदा किया जा रहे हैं| इलाके में करीब दो साल से तैनात एक दरोगा की मवेशी चोरों के साथ सांठगांठ होने की चर्चा जोरों पर है|

[02/11, 8:36 pm] +91 96486 24949: *अनियंत्रित डंपर पलटने से घायल चालक की मौत*

*कौशांबी का रहने वाला है युवक मौत की सूचना पहुंचते ही परिवार में मचा कोहराम*

*कौशाम्बी* सराय अकिल थाना क्षेत्र के कोटिया गांव के रहने वाले एक डंपर चालक की प्रयागराज जनपद के झूसी में सड़क हादसे में मौत हो गई है मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है झूंसी थाना क्षेत्र में अनियंत्रित डंपर पलटने से घायल चालक की गुरूवार की सुबह मोत् हो गयी। मृतक कौशांबी के सरायअकिल कोटिया का रहने वाला था।

बताया जाता है कि वीरेन्द्र कुमार 40 वर्ष पुत्र रामनरेश डंपर चालक था। वह 31 अक्तूबर को बनारस से प्रयागराज अकेले डंपर लेकर वापस लौट रहा था। तभी झूंसी कं अंदावा के पास डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया था। हादसे में वीरेन्द्र गंभीर रुप से घायल हो गया था। उसका पहले एसआरएन में इलाज चल रहा था इसके बाद परिवार के लोग झलवा स्थित एक निजी अस्पतालमें भतीै करा दिये थे जहां इलाज के दौरान गुरूवार की सुबह उसकी मौत हो गयी। मृतक के एक पुत्र तीन पुत्री एवं पत्नी गीता देवी है।

[02/11, 8:46 pm] +91 96485 18828: *कार ने बाइक सवार को सामने से मारा टक्कर हालत गंभीर*

*चायल कौशाम्बी* पिपरी थाना क्षेत्र के पिपरी गांव के समीप कार चालक ने सामने से मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी जिससे युवक को गंभीर चोटें आई है आसपास के लोगों ने युवक को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

जानकारी के मुताबिक
राम छाया अग्रहरि पुत्र राम पाल अग्रहरि निवासी तिल्हापुर गांव से धूमनगंज प्रयागराज एक होटल में कारीगर का काम करता था गुरुवार की सुबह जैसे ही वह पिपरी थाना से कुछ दूर आगे पहुँचा कि प्रयागराज की ओर से आ रही तेजगति कार ने दूसरी साइड जाकर टक्कर मार दी जिससे मौके पर पहुंचे लोगो ने इलाज के लिए तिल्हापुर मोड़ स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। वही टक्कर मार कर भाग रहे कार चालक को लोगों ने दौड़ा कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया लेकिन हल्का दरोगा द्वारा लेनदेन कर पुलिस ने गाड़ी को छोड़ दिया गया।

[02/11, 8:50 pm] +91 99191 96696: *04 नवंबर को कौशाम्बी आयेंगे कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही*

*नरवर पट्टी गांव में आयोजित किसान संगोष्ठी सहित अन्य कार्यक्रम में होंगे शामिल,*

*कौशाम्बी।* यूपी के कृषि,कृषि शिक्षा एवम कृषि अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही 04 नवंबर को कौशाम्बी आयेंगे,कृषि मंत्री मूरतगंज के नरवर पट्टी गांव में आयोजित ग्राम गौरव उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किसान मेला एवम संगोष्ठी में शामिल होंगे।

कृषि मंत्री सुबह 11 बजे कार द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र, ग्राम – (शांतिपुरम) मलाक मुनिनुद्दीनपुर महगांव में स्थित भीमराव अम्बेडकर वेलफेयर एजुकेशनल सोसाइटी प्रयागराज द्वारा डा० संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र का निरीक्षण करेंगे। तत्पश्चात मेड़ई कल्याणी सेवा ट्रस्ट, ग्राम-पट्टी नरवर, मौजा- देवरा मूरतगंज में श्री कृष्ण कामधेनु गौशाला मे आयोजित “ग्राम गौरव उत्सव” कार्यक्रम के अन्तर्गत किसान मेला एवं संगोष्ठी कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

[02/11, 8:51 pm] +91 96485 18828: *कार ने बाइक सवार को सामने से मारा टक्कर हालत गंभीर*

*चायल कौशाम्बी* पिपरी थाना क्षेत्र के पिपरी गांव के समीप कार चालक ने सामने से मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी जिससे युवक को गंभीर चोटें आई है आसपास के लोगों ने युवक को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

जानकारी के मुताबिक
राम छाया अग्रहरि पुत्र राम पाल अग्रहरि निवासी तिल्हापुर गांव से धूमनगंज प्रयागराज एक होटल में कारीगर का काम करता था गुरुवार की सुबह जैसे ही वह पिपरी थाना से कुछ दूर आगे पहुँचा कि प्रयागराज की ओर से आ रही तेजगति कार ने दूसरी साइड जाकर टक्कर मार दी जिससे मौके पर पहुंचे लोगो ने इलाज के लिए तिल्हापुर मोड़ स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। वही टक्कर मार कर भाग रहे कार चालक को लोगों ने दौड़ा कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया लेकिन हल्का दरोगा द्वारा लेनदेन कर पुलिस ने गाड़ी को छोड़ दिया गया।

About The Author

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.