कौशाम्बी02अप्रैल24*संदीपन घाट पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार*
*महगांव कौशाम्बी।* अवैध तमंचा और कारतूस के साथ संदीपन घाट पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना संदीपन घाट पुलिस उप निरीक्षक शिवनाथ सिंह यादव व पुलिस बल द्वारा अभियुक्त मोहम्मद सहबान पुत्र रज्जावली निवासी ग्राम बड़ेगांव थाना संदीपन घाट को एक अदद तमंचा 315 बोर और एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ जीटी रोड बलिहावा मोड के पास से गिरफ्तार किया है गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना संदीपन घाट पर मुकदमा संख्या 63/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर विधि कार्रवाई के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया।

More Stories
रोहतास7जून2026*डेहरी-ऑन-सोन: पार्ट्स दुकानों की मनमानी वसूली से परेशान वाहन मालिक,
कानपुर नगर7जून2026*पनकी पुलिस ने गैरहाजिर चल रहे वारंटी को किया गिरफ्तार*
सुल्तानपुर7जून26*ऐतिहासिक सीताकुण्ड धाम पर गोमती मित्र मण्डल समिति के सेवाभावी सदस्यों द्वारा एक बार फिर साप्ताहिक स्वच्छता श्रमदान का आयोजन किया गया।