कौशाम्बी01अगस्त24*सेवानिवृत्त कलेक्ट्रेट कर्मियों को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र भेंट कर किया विदाई*
*कौशाम्बी* कलेक्ट्रेट में वरिष्ठ लिपिक दैवी आपदा के पद पर तैनात दिनई एवं अर्दली नजारत के पद पर तैनात श्रीमती रेनू निगम अधिवर्षता आयु पूर्ण करने के पश्चात 31 जुलाई 2024 को सेवानिवृत्त हुई। दिनई एवं श्रीमती रेनू निगम ने कुशलतापूर्वक शासकीय कार्यों को सम्पादित किया।कलेक्ट्रेट स्थित उदयन सभागार में आयोजित विदाई समारोह में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी, अपर जिलाधिकारी प्रबुद्ध सिंह एवं उप जिलाधिकारी राहुल देव भट्ट ने स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र भेंट कर विदाई किया तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर विशेष कार्याधिकारी जिलाधिकारी सुनील मिश्रा, भानु प्रताप, अध्यक्ष उ0प्र0 मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ शाखा जनपद कौशाम्बी/वी0आई0पी0 बाबू अंगद सिंह, मंत्री/पेशकार सुनील सिंह, पेशकार जिलाधिकारी राकेश मौर्य, नाजिर सुभाष चन्द्र जायसवाल, प्रशासनिक अधिकारी विनोद कुमार एवं श्याम बिहारी, पेशकार एडीएम (एफ/आर) चन्द्रपाल सिंह, आशुलिपिक सुरेश सिंह, आशुलिपिक उप जिलाधिकारी मंझनपुर सुनील यादव एवं पेशकार उप जिलाधिकारी मंझनपुर कमलेश कुमार, कनिष्ठ लिपिक प्रिया सिंह तथा श्रीमती रूचि शुक्ला सहित कलेक्ट्रेट के अन्य कर्मचारियों ने फूलों की माला पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ देकर दिनई एवं श्रीमती रेनू निगम की भावभीनी विदाई किया तथा उनके शासकीय कार्यों के निर्वहन की सराहना किया।

More Stories
लखनऊ- यूपी में तेल गैस की किल्लत पर फैलाई अफवाह तो खैर नहीं।
लखनऊ ११ मार्च २६ * मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उच्चस्तरीय समीक्षा की।
हरदोई११मार्च २६ * लोन के बदले 50 हजार की मांग,सीबीआई के जाल में फंसे बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष