कौशाम्बी01अक्टूबर23*अराजक तत्वों की शरण स्थली बनी काशीराम कॉलोनी, जिम्मेदार खामोश*_
_*अझुवा कौशांबी* जिला नगरीय विकास अभिकरण द्वारा बनाई गई काशीराम कॉलोनी अझुवा किराएदारों के किराए से गुलजार हो रही है इन किराएदारों में अराजक तत्वों के होने की वजह से क्षेत्र में आए दिन घटनाएं घटित हो रही लोगों का कहना है कि काशीराम कॉलोनी का विकास गरीबों के आवास के लिए किया गया था और आवंटित करते समय पात्र आवंटियों से हलफनामा लिया गया था कि वह किसी भी दशा में इन आवासों को किराए पर अथवा बिक्री नहीं की जा सकती लेकिन जिला विकास नगरीय विकास प्राधिकरण की लापरवाही के चलते गरीबों का आशियाना अपात्रों के हाथ सौंप दिए गए जिन्हें आवास की आवश्यकता नहीं थी जिसका यह जीता जागता नमूना है कि आदर्श नगर पंचायत अझुवा वार्ड नंबर 4 मढिया मई में बनी कांसीराम कालोनी में अधिकतर लोग किराए या अवैध कब्जा कर रह रहे हैं जिसकी वजह से कालोनी तो गुलजार है लेकिन तमाम अपराधी प्रबत्ती के लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है कई कालोनी वासियों ने बताया कि यहां फतेहपुर, प्रयागराज,प्रतापगढ़ सहित अन्यत्र जिले के तमाम लोग अवैध कब्जा कर ,रहते हुए अपराधी गतिविधियों में लिप्त हैं देर रात 4;- 5 की संख्या में कालोनी से निकलकर क्षेत्र में चोरी सहित विभिन्न अपराधिक गतिविधियों को अंजाम देते हैं इस अवैध कब्जा धारियों के बाबत अधिशाषी अधिकारी रश्मि सिंह ने बताया कि आवंटित लाभार्थियों की सूची 27 सितंबर को पुलिस प्रशासन को देकर कार्रवाई करने को कहा है वहीं चौकी इंचार्ज अझुवा अरुण कुमार मौर्य ने बताया शीघ्र ही तदानुसार कार्रवाई की जाएगी।_
More Stories
लखनऊ 29 अक्टूबर 26*PET परीक्षा के कारण 30 अक्टूबर को यूपी के कई जिलों में कल शैक्षणिक अवकाश घोषित
बलिया29 अक्टूबर 26*BJP नेत्री अपनी ही पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा का पाप का घड़ा लेकर आज कलेक्ट्रेट पहुंची ।
महोबा29 अक्टूबर 26*लेखपाल और समाजसेवी के बीच बातचीत का ऑडियो वायरल, 2000 रुपये मांगने का आरोप