कौशाम्बी 9 फ़रवरी 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
[09/02, 22:10] +91 99191 96696: *डीएम से शिकायत के बाद बौखलाए ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव का आतंक*
*पुराने खड़ंजा का ईटा उखाड़ कर नए खड़ंजा निर्माण का बजट निकल लिए जाने की एक महीने पहले डीएम से हुई थी शिकायत*
*कौशांबी।* कड़ा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत गनपा गांव में कराए जा रहे विकास कार्यों में जमकर धांधली हुई है गांव में तमाम कार्यों में बड़े भ्रष्टाचार की एक महीने पहले जिलाधिकारी से ग्रामीणों ने शिकायत की थी जिस पर जिला अधिकारी ने संपूर्ण प्रकरण की जांच कराए जाने का निर्देश दिया था डीएम द्वारा जांच के निर्देश दिया जाने के बाद ग्राम प्रधान वा पंचायत सचिव बौखला गए हैं और बौखलाहट में वह शिकायत करने वाले लोगों को तरह-तरह से धमकी देकर प्रताड़ित परेशान कर रहे हैं और शिकायत करने वालों पर दबाव बना रहे हैं कि वह अपना शिकायती पत्र वापस ले ले और बयान बदल दें वरना डीएम से शिकायत करने वालों की खैर नहीं होगी।
गानपा गांव में भ्रष्टाचार का आलम यहां था कि गांव में पूर्व समय से लगे हुए खड़ंजा को उखाड़ कर पुराने ईट को लगाकर नया खड़ंजा निर्माण दिखाकर सरकारी खजाने से लाखों का बजट निकाल लिया गया है गांव में खुलेआम भ्रष्टाचार हो रहा है एडीओ पंचायत से लेकर खंड विकास अधिकारी तक तमाशा देख रहे हैं गांव में बढ़ते भ्रष्टाचार के बाद जिला पंचायत राज अधिकारी भी केवल तमाशा देखने तक सीमित है या फिर विकास भवन के अफसर का हिस्सा पहुंच रहा है यह तो जांच का विषय है बताया जाता है कि अधिकारियों को इनका हिस्सा गुपचुप तरीके से पहुंच जाता है जिससे गांव के भ्रष्टाचार पर जांच कर कार्यवाही करने की कोशिश विभागीय अधिकारी नहीं कर रहे हैं और जब डीएम से शिकायत हुई तो एक महीने बीत गए जांच नहीं पूरी हुई बल्कि शिकायतकर्ता को धमकी मिलने लगी जिससे जांच अधिकारी पर भी सवाल खड़े हैं बीते दो वर्षों के दौरान गांव के विभिन्न योजनाओं में जमकर धांधली हुई है ग्राम पंचायत के मजरा भैरोपुर निवासी गोविंद सिंह ने मामले की शिकायत डीएम से कर जांच कराने की मांग करते हुए दोषी ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव पर कार्यवाही की मांग एक महीने पहले की थी बल्कि एक महीने में जांच नहीं पूरी हुई और शिकायतकर्ता को धमकी मिलने लगी है।
गांव में बढ़ते भ्रष्टाचार में आतंक की हद तो तब हो गई जब गोविंद ने सरकारी कार्यों में धांधली का विरोध किया तो भ्रष्टाचार तो नहीं रूका लेकिन थाना पुलिस भी ग्राम प्रधान के दबाव में आ गई थी और धांधली रोकने के बजाय शिकायत करने वाले गोविंद से थाना पुलिस को शांति भंग दिखाई पड़ने लगी थी और ग्राम पंचायत के निर्माण कार्यों में धांधली का विरोध करने वाले गोविंद सिंह के विरुद्ध शांति भंग की कार्रवाई थाना पुलिस ने कर दी थी जिससे ग्राम प्रधान के दबाव में काम करने की पुलिस की मनसा उजागर हुई आखिर भ्रष्टाचार मुक्त निर्माण कार्यों की बात करना कहां सरकारी कार्य में व्यवधान है और कहां इससे शांति भंग होती है लेकिन भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज उठाने वाले पर शांति भंग की कार्यवाही कर थाना पुलिस ने जो संदेश दिया है वह चर्चा का विषय है गांव के लोगों ने बताया कि सरकारी रकम से गांव में कराए गए तमाम कार्यों में बड़ी धांधली है यदि ग्राम पंचायत में बीते दो वर्षों में कराए गए कार्यों की उच्च स्तरीय जांच हुई तो बड़ी धांधली उजागर होगी बड़े नेता का स्वजातीय होने के चलते ग्राम प्रधान के भ्रष्टाचार पर जांच करके कार्यवाही का साहस जांच अधिकारी नहीं कर पाते हैं जबकि बड़े नेता से इस ग्राम प्रधान का कोई खास वास्ता नहीं रहता है लेकिन बड़े नेता का धौंस दिखाकर ग्राम प्रधान भ्रष्टाचार पर उतारू है और जांच के दौरान अधिकारियों पर दबाव बनाने में प्रधान कामयाब होता दिख रहा है जिससे निष्पक्ष तरीके से गांव के भ्रष्टाचार की जांच नहीं हो रही है गांव में बढ़ते भ्रष्टाचार के बाद सरकारी योजनाओं के लाभ से गांव के लोग वंचित हो रहे हैं जो विकास योजनाओं पर बड़े सवाल खड़े कर रहे हैं।
[09/02, 22:10] +91 99191 96696: *स्वास्थ्य विभाग के किस अफसर के संरक्षण में सीपीएम कर रही है आशाओं से वसूली*
*कौशांबी।* जिले के स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार रुकने का नाम नहीं ले रहा है अवैध तरीके से अस्पतालों के संचालन को बढ़ावा देकर वसूली मनमानी तरीके से डॉक्टरों की तैनाती में वसूली सरकारी डॉक्टर को निजी प्रैक्टिस की छूट देकर उनसे वसूली जन सुविधाओं के लिए संचालित योजनाओं में कमीशन के नाम पर वसूली के बाद अब आशाओं को मानदेय दिलाने के नाम पर 3000 की वसूली सीपीएम द्वारा किया जा रहा है पूरे जिले के विकासखंड क्षेत्र में सीपीएम की अवैध वसूली से आशाओं में आक्रोश व्याप्त है बार-बार शिकायत सीएमओ तक होती है मामले की जांच के निर्देश दिए जाते हैं लेकिन उसके बाद जांच के नाम पर अफसर के दबाव में लीपा पोती हो जाती है जिससे वर्षों बीत जाने के बाद आशाओं से होने वाली वसूली नहीं बंद हुई है और आशाएं परेशान हैं सीपीएम की डिमांड नहीं पूरी होती तो आशाओं का मानदेय नहीं बनाया जाता है जिससे आशाएं अपने मानदेय के लिए परेशान रहती हैं मामले को लेकर बीते दिनों सिराथू क्षेत्र की एक दर्जन आशाओं ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से सीपीएम रानी निषाद की शिकायत कर अवैध वसूली पर रोक लगाने की मांग की जिस पर सीएमओ ने फिर जांच शुरू कर दी है सूत्र बताते हैं कि शिकायत की जांच शुरू होते ही अब रानी निषाद का आतंक और बढ़ गया है और आशाओं को डरा धमकाकर उन पर दहशत बनाकर बयान बदलने का दबाव बनाया जा रहा है जो आशाएं बयान बदलने को तैयार नहीं है उन्हें तरह-तरह की धमकी दी जा रही है अब सवाल उठता है कि स्वास्थ्य विभाग के किस अफसर के संरक्षण में आशाओं से 3000 महीने की वसूली ब्लॉक क्षेत्र में सीपीएम द्वारा किया जा रहा है यह बड़ी जांच का विषय है और जांच हुई तो सीपीएम के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारियों के चेहरे भी भ्रष्टाचार के बदनुमा धब्बे में बेनकाब होंगे सिराथू तहसील क्षेत्र की सीपीएम के आतंक अत्याचार से दर्जनों आशाएं भयभीत है बीते कई वर्षों से पूरे जिले में आशाओं से खुलेआम अवैध धन वसूली सीपीएम द्वारा की जाती है और मॉनिटरिंग के नाम पर शासन ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी की जिम्मेदारी दी है लेकिन मुख्य चिकित्सा अधिकारी के नाक के नीचे उनके विभाग के कर्मचारियों द्वारा खुलेआम लाखों रुपए महीने की वसूली होती है और इन्हें अवैध वसूली की महक तक नहीं मिल रही है जिससे सीएमओ की भूमिका पर भी बड़े सवाल खड़े हैं।
[09/02, 22:10] +91 99191 96696: *10 फरवरी को तहसील चायल में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर के लिए प्री कैम्प का आयोजन*
*40 से अधिक विभागों के अधिकारी-कर्मचारी पात्र लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी और लाभ देने के लिए रहेंगे उपस्थित*
*कौशांबी।* राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के आदेशानुसार एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कौशाम्बी के तत्वावधान में जिले के नागरिकों को विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं के बारे में जागरूक करने, सशक्तीकरण प्रदान करने तथा केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा निर्बल एवं निर्धन वर्ग, दिव्यांगों बच्चों,महिलाओं असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के लोगों के लिए संबंधित विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए पात्र व्यक्तियों को चिन्हित तथा लाभान्वित किए जाने के उद्देश्य से 10 फरवरी को तहसील चायल परिसर में सुबह 10:00बजे से दोपहर 3:00बजे तक प्री कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कौशाम्बी की सचिव आस्था मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 फरवरी को जनपद न्यायालय परिसर में आयोजित होने वाले मेगा शिविर से पूर्व जनपद की सभी तहसीलो में प्री-कैंप का आयोजन किया जाना है। इसके तहत तहसील चायल में 10 फरवरी 2026 को प्री कैंप का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 22 फरवरी को आयोजित होने वाले इस मेगा शिविर में जनपद के 40 से अधिक विभागों की सहभागिता रहेगी, जिनके माध्यम से सरकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को चिन्हित एवं लाभ प्रदान किया जाएगा। तहसील चायल के ऐसे सभी नागरिक जो किसी भी सरकारी योजना हेतु पात्र हैं, वे शिविर में उपस्थित होकर जानकारी एवं लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस अभियान को प्रभावी बनाने के लिए तहसील चायल के समस्त पीएलवी.पैनल अधिवक्ता एवं मध्यस्थ अधिवक्ता भी उपस्थित रहेंगे।आम जन मानस उनसे संपर्क कर उनका सहयोग ले सकते हैं। इस हेतु पीएलवीज गांव-गांव जाकर प्रचार-प्रसार भी कर रहे हैं।
प्री कैम्प में सम्मिलित विभागों द्वारा लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी एवं का लाभ प्रदान किया जाएगा। इसमें जिला विकास एवं विकास खण्ड विभाग समाज कल्याण विभाग,पशुपालन विभाग दुग्ध विभाग,मत्स्य पालन विभाग, औद्योगिक विभाग,श्रम कल्याण विभाग बंधुआ मजदूरी,पुलिस विभाग मानव तस्करी,युवा कल्याण विभाग,राजस्व विभाग,संस्कृति विभाग,सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग,ग्रामीण विकास विभाग,चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग परिवहन विभाग,आवास एवं नगर विकास विभाग,जीवन,पशु एवं फसल बीमा विभाग, केन्द्रीय औषधीय एवं सुगंध पादप अनुसंधान केन्द्र, महिला एवं बाल कल्याण विभाग, स्वयंसेवी संस्थाएं, नाबार्ड, रेशम विभाग,वन विभाग डाक विभाग, आई.टी.आई.डूडा नगर पालिका परिषद, नेडा,खनन विभाग,कृषि उत्पादन मंडी समिति,विद्युत वितरण विभाग,जिला प्रोबेशन अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं रसद विभाग सहित अन्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी रहेंगे उपस्थित। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव आस्था मिश्रा ने तहसील के सभी नागरिकों से इस प्री कैम्प में अधिक संख्या में शामिल होकर लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

More Stories
प्रयागराज ९ फ़रवरी २६* फिल्म निर्देशक सनोज मिश्र के साथ प्रयागराज प्रशाशन ने किया नया हंगामा….
रायगढ़ 9 फ़रवरी 26*7 – 8 फरवरी 2026 को रायपुर छत्तीसगढ़ में एआईयूटीयूसी कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कानपुर नगर 9 फ़रवरी 26*कानपुर पुलिस एवं C3iHub के मध्य साइबर अपराध विवेचना एवं फॉरेंसिक प्रशिक्षण हेतु MoU