कौशाम्बी 8 अप्रैल 26**एसडीएम ने नामित सभासदों को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ*
*अझुवा कौशाम्बी* आदर्श नगर पंचायत अझुवा में नामित सभासदों के शपथ ग्रहण का आयोजन नगर पंचायत गांधी नगर चबूतरे में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर सिराथू के एसडीएम योगेश गौड़ ने नव-नामित सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।शपथ लेने वालों में शिव प्रताप मौर्य,मिथलेश केसरवानी और देवेश कुमार शामिल रहे। एसडीएम ने सभी सभासदों को उनके दायित्वों का बोध कराते हुए ईमानदारी, निष्पक्षता और जनहित में कार्य करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि नगर के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान में सभासदों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। शपथ ग्रहण के बाद सभासदों ने नगर के विकास कार्यों को प्राथमिकता देने और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का भरोसा दिलाया है।इस दौरान नगर पंचायतअध्यक्ष शांती देवी कुशवाहा,अधिशासी अधिकारी रश्मि सिंह ,चेयरमैन प्रतिनिधि ओमप्रकाश कुशवाहा व सभी सभासद गण,पूर्व नामित सभासद,नगर पंचायत के कर्मचारी ,नगर के सम्मानित नागरिक मौजूद रहे।

More Stories
गोरखपुर/लखनऊ29अगस्त 26*सीएम योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की समीक्षा।
सहारनपुर 29अगस्त 26राष्ट्रीय खेल दिवस पर मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित…
पूर्णिया बिहार 29 अगस्त 26 *पूर्णिया के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आज लगेगा मेगा रोजगार मेला*