कौशाम्बी 8दिसम्बर 25**आलू लाद कर जा रहे ट्रक चालक ने खुद सड़क किनारे पलटाया ट्रक*
*बाइक सवार दो लोग काफी दूर से कर रहे थे ट्रक चालक का पीछा समझ में नहीं आया रहस्य*
*कोखराज कौशाम्बी* फतेहपुर की तरफ से आलू लाद कर मुंडेरा मंडी की ओर जा रहे ट्रक चालक ने मअचानक कोखराज थाना क्षेत्र के मलाक भायल के पास चालक ने खुद अपने ट्रक को सड़क किनारे पलटा दिया है जिससे ट्रक में लदा आलू चारों तरफ बिखर गया है ट्रक चालक ने खुद ट्रक को क्यों पलटाया है या रहस्य बरकरार है और लोगों को नहीं समझ में आ रहा है कि चालक ने किस साजिश के तहत ट्रक को पलटाया है
बताते चलें कि फतेहपुर की तरफ से आलू लादकर एक ट्रक प्रयागराज के मुंडेरा मंडी की ओर जा रहा था काफी दूर से इस ट्रक का बाइक सवार दो लोग पीछा कर रहे थे बाइक सवार क्यों ट्रक का पीछा कर रहे थे यह स्पष्ट नहीं हो सका है जैसे ही ट्रक कोखराज थाना क्षेत्र में पहुंचा वह कुछ देर रुका फिर वापस लौट कर मलाक भायल में पहुँचा और सर्विस रोड के बगल में बनी हुई नाली में ट्रक को कूदा दिया जिससे ट्रक सर्विस रोड में पलट गया गलिमत यह रही कि कोई भी राहगीर नही था नही तो बढ़ी घटना हो सकती थी कोखराज पुलिस को सूचना मिलते ही मौके से पहुँची पुलिस ने मौके से ट्रक ड्राइवर राजा को पकड़ कर थाने ले गयी जिससे पूछताछ चल रही हैं ट्रक चालक का नाम राजा बताया जा रहा है जो क्षेत्रीय बताया जाता है अभी मामले की पुलिस के द्वारा छान बीन चल रही है कि आखिर ट्रक का पीछा करने वाले आखिर कौन लोग है यह अभी स्पस्ट नही हो सका।

More Stories
नई दिल्ली 19 अप्रैल 26*’60 दिन में हाइवे किनारे के अवैध ढाबे हटाएं’, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किए अहम निर्देश
लखनऊ 19 अप्रैल 26*आधी आबादी के मन मे विपक्ष के इस नारी विरोधी आचरण के बारे में भारी आक्रोश है – CM
हरदोई19 अप्रैल 26*रुपए मांगने पर जेठ ने छोटे भाई की पत्नी को मारी गोली, पुलिस पर लापरवाही का आरोप,