March 8, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी 7 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

कौशाम्बी 7 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

कौशाम्बी 7 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

 

[07/03, 20:16] +91 99562 82731: *सराय अकिल में कई दुकानों के ताले तोड़कर नकदी व सामान चोरी*

*कौशाम्बी* सराय अकिल कोतवाली क्षेत्र के पावर हाउस चौराहे के पास बीती रात अज्ञात चोरों ने कई गोमती वा दुकानों का ताला तोड़कर दुकान को निशाना बना लिया है दुकान मालिकों को घटना की जानकारी सुबह हुई है जानकारी के अनुसार पावर हाउस चौराहे के पास बीती रात राजू पान वाले,पप्पू पान वाले और यादव मिठाई वाले की दुकानों के बेखौफ चोरों ने ताले तोड़ दिए। इसके बाद चोर दुकान से सिगरेट,ठंडा पेय,नमकीन और नगदी लेकर फरार हो गए।सुबह जब दुकानदार अपनी दुकानों पर पहुंचे तो ताले टूटे देखकर घटना की जानकारी हुई। इसके बाद थाना पुलिस को घटना की सूचना दी गई।मौके पर पहुंचकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के दुकानदारों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

[07/03, 21:01] +91 81156 50600: *जमीनी विवाद में नाती ने धारदार हथियार से प्रहार कर बाबा को उतारा मौत के घाट*

*15 दिन पहले नाती नितिन ने बाबा को जहर खिला दिया था*

*अझुवा कौशाम्बी* सैनी कोतवाली क्षेत्र के रामपुर धमावा गांव में शनिवार की शाम 5 बजे जमीनी विवाद के चलते एक नाती ने धारदार हथियार से प्रहार कर अपने बाबा को मौत के घाट उतार दिया है वृद्ध की हत्या की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई घटना स्थल पर सैकड़ो लोगों की भीड़ लग गई है बाबा की हत्या करने के बाद नाती घटनास्थल से फरार हो गया है सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने वृद्ध के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या करने वाले नाती की तलाश कर रही है वृद्ध की हत्या के बाद परिवार के लोगों के बीच कोहराम मचा हुआ है सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भारी फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे हैं

जानकारी के मुताबिक सैनी कोतवाली क्षेत्र के रामपुर धमावा गांव निवासी बाबूलाल सरोज उम्र लगभग 75 वर्ष शनिवार को अपने खेत में चारा काट रहे थे इसी बीच धारदार हथियार लेकर उनका नाती खेत पर पहुंचा और जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद करने लगा कुछ देर बाद आक्रोशित नाती नितिन कुमार ने धारदार हथियार कुल्हाड़ी से बाबा के गले में ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया जिससे लहूलुहान हो कर बाबा बाबू लाल सरोज जमीन पर गिर पड़े और तड़प तड़प कर उनकी दर्दनाक मौत हो गई है वृद्ध की हत्या की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया घटना स्थल पर लोगों की भीड़ लग गई मामले की सूचना सैनी कोतवाली पुलिस को दी गई हत्या की जानकारी मिलने के बाद कोतवाली पुलिस भारी फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंची और वृद्ध के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है बताया जाता है कि नाती नितिन कुमार ने कई लोगों से कर्ज ले रखा है जिससे वह परेशान रहता था मृतक की पत्नी गुलजारा देवी के अनुसार 15 दिन पहले उनके नाती नितिन पुत्र दिनेश ने बाबा को जहर खिला दिया था जहर खिलाने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां कई दिनों के इलाज के बाद उनकी जान बच सकी थी बताया जाता है कि तीन माह पहले गांव की एक लड़की से नितिन ने प्रेम विवाह भी किया था बाबा की हत्या करने वाले नाई की तलाश करवाने के लिए पुलिस की टीम का गठन किया गया है जो आरोपी युवक की तलाश करने में लगी है।

[07/03, 21:01] +91 81156 50600: *जम्मू के युवक से कौशाम्बी की विवाहिता युवती से फेस बुक में हुआ प्यार*

*अझुवा कौशाम्बी* सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में ब्याही 3 बच्चो की मां से जम्मू कश्मीर के युवक का फेसबुक से प्यार हो गया,महिला कुछ माह पहले बच्चों को घर में रोता बिलखता छोड़ कर अपने प्रेमी के पास जम्मू फरार हो गई थी।प्रेमी के साथ 15 दिन गुजारने के बाद महिला अपने ससुराल वापस आ गई ।महिला के वापस घर आने पर पति के रोजी रोटी के सिलसिले में बाहर रहने के कारण किसी ने कोई अपत्ति नहीं की लेकिन मायके पक्ष के लोगो को यह प्रेम नागवार गुजरा जिससे 3 बच्चो की मां रूपी प्रेमिका के परिजनों ने जम्मू के युवक को फोन पर जमकर गाली गलौज किया जिससे अक्रोशित प्रेमी बीते शुक्रवार शाम युवती की ससुराल जा धमका ,सूचना पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने युवक से मारपीट कर क्षेत्रीय पुलिस को सौंप दिया ।प्रेमिका महिला पुलिस के पास पहुंची और प्रेमी के छुड़ाने की जिद करने लगी पुलिस को किसी प्रकार की तहरीर भी नही मिली और दोनो के बालिग होने की कारण प्रेमी को महिला और उसके परिजनों के सुपुर्दगी में दे दिया गया ।

[07/03, 21:01] +91 81156 50600: *कंटेनर चालक ने स्कूटी चालक को रौंदा,मौके पर हुई मौत*

*डिवाइडर से टकराकर कंटेनर चालक भी हुआ घायल*

*अझुवा कौशाम्बी* सैनी कोतवाली के अटसराय गांव के सामने हाइवे पुल पर आज शनिवार सुबह कंटेनर चालक ने स्कूटी सवार को रौंद दिया जिससे स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
घटनाक्रम के मुताबिक कंटेनर चालक सोमनाथ पुत्र वेद प्रकाश निवासी हरियाणा प्रयागराज की तरफ से फतेहपुर की ओर जा रहा था सैनी कोतवाली के अटसराय गांव के सामने हाइवे पुल पर कंटेनर अनियंत्रित होकर हाइवे के दूसरी लेन फतेहपुर से प्रयागराज वाले मार्ग पर डिवाइडर से भिड़ कर चलने लगा इसी दरम्यान फतेहपुर की तरफ से आया स्कूटी चालक कंटेनर की चपेट में आ गया स्कूटी कंटेनर के पिछले चक्के में फंस गई और युवक की दर्दनाक मौत हो गई स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल कंटेनर चालक को एंबुलेंस के माध्यम से सिराथू अस्पताल भेज कर शव की शिनाख्त में जुट गई कुछ देर बाद शोभराज सिंह निवासी फतेहपुर ने मृत स्कूटी चालक को अपने भांजा अर्जुन सिंह उम्र लगभग 29 वर्ष पुत्र सुरेश सिंह निवासी फतेहपुर के रूप में पहचान की है ,घायल कंटेनर चालक सोमनाथ को सिराथू सीएचसी के डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रिफर किया वहीं मृतक अर्जुन सिंह के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज कर परिजनों की तहरीर पर कंटेनर चालक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई में जुट गई है।

[07/03, 21:02] Anil: *महिला की सड़क दुर्घटना में हुई मौत*

*कौशांबी* प्रयागराज जनपद के थाना पुरामुफ्ती अंतर्गत बमरौली पुलिस चौकी स्थित शुद्ध डेयरी के सामने शुक्रवार 6 मार्च सुबह एक महिला टेंपो से गिरकर घायल हो गई थी महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था इलाज के दौरान महिला की मृत्यु हो गया है। चौकी इंचार्ज बमरौली संजीव चौधरी ने बताया कि महिला की शिनाख्त गुड़िया देवी पत्नी गुड्डू निवासी गढ़ी सराय थाना खुल्दाबाद जनपद प्रयागराज के रूप में हुई है महिला के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है

[07/03, 21:03] Anil: *भैंस चोर को ग्रामीणों ने पकड़ा किया पुलिस के हवाले किया*

*कौशांबी* जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में भैंस चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर भैंस चोर गिरोह के सदस्यों ने पशुपालकों के साथ-साथ पुलिस की नाक में दम कर दिया था लेकिन भैंस चोरों के गिरोह के तक पुलिस नहीं पहुंच पा रही थी बीती रात ग्रामीणों में भैंस चोरों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो कई घटनाओं का खुलासा हो सकता है संदीपन घाट थाना क्षेत्र के सर्वाकाजी गांव में बीती रात संदिग्ध दशा में घूम रहे एक युवक पर लोगों को संदेह हुआ तो ग्रामीणों ने भैंस चोर को पकड़ा है बताया जा रहा है कि आरोपी गांव में भैंस चोरी करने के इरादे से आया था, तभी ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ गई ग्रामीणों ने घेराबंदी कर आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया और इसकी सूचना मूरतगंज चौकी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को अपने कब्जे में लेकर पुलिस चौकी ले गई ग्रामीणों का कहना है कि पकड़ा गया चोर काफी समय से क्षेत्र में सक्रिय था और आसपास के कई गांवों में भैंस चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है, जिससे ग्रामीण काफी परेशान थे। चोर के पकड़े जाने की खबर फैलते ही गांव के सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए और काफी देर तक हंगामा करते रहे ग्रामीणों ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि क्षेत्र में लगातार हो रही भैंस चोरी की घटनाओं पर रोक लग सके। फिलहाल आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है और मामले की जांच में जुटी हुई है।

[07/03, 21:28] +91 99191 96696: *न्यायिक अधिष्ठान कौशाम्बी में कनिष्ठ सहायक,वरिष्ठ सहायक एवं प्रधान सहायक के पदों पर आवेदन 16 मार्च तक*

*कौशांबी।* अध्यक्ष अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने अवगत कराया है कि न्यायिक अधिष्ठान कौशाम्बी में कनिष्ठ सहायक के 15 पद, वरिष्ठ सहायक के 16 पद एवं प्रधान सहायक के 03 पदों पर पुनर्नियुक्ति की जानी है। जिला न्यायालय से सेवानिवृत्त कर्मचारीगणों में से ऐसे कर्मचारीगण जिनकी आयु 65 वर्ष पूर्ण नहीं हुई हो,वे लोग कनिष्ठ सहायक,वरिष्ठ सहायक एवं प्रधान सहायक के पदों के लिए दिनांक 16.03.2026 की सायं 04 बजे तक प्रशासनिक कार्यालय, कौशाम्बी में अपना आवेदन जमा कर सकतें है।यह नियुक्ति पूर्णतयः अस्थायी होगी तथा एक वर्ष की अवधि के लिए अथवा सीधी भर्ती द्वारा अथवा प्रोन्नति द्वारा अथवा स्थानान्तरण पश्चात भरे जाने की तिथि तक जो भी पहले हो के लिए की जाएगी। पदों का वेतनमान सम्बन्धित पद पर आवेदक को मिलने वाले अंतिक आहरित वेतन जिसमें से पेंशन की राशि काटकर मानदेय के रूप में देय होगा। अन्य भत्ते उ.प्र. शासन के यथासंशोधित आदेशों के अधीन प्रदान किये जाएंगे।

 

Taza Khabar