April 7, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी 6 अप्रैल 26*भीषण आग लगने से गृहस्थी का सामान जलकर राख*

कौशाम्बी 6 अप्रैल 26*भीषण आग लगने से गृहस्थी का सामान जलकर राख*

कौशाम्बी 6 अप्रैल 26*भीषण आग लगने से गृहस्थी का सामान जलकर राख*

*घर के बाहरी हिस्से में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका*

*टेढ़ीमोड़ कौशाम्बी* कोखराज थाना क्षेत्र के शीतलपुर अदांवा गांव में शॉर्ट सर्किट से सोमवार दोपहर को एक घर के बाहरी हिस्से में बने रसोईघर में भीषण आग लग गई। जानकारी मिलते ही मौके में तमाम लोग पहुंचे मामले की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई सूचना पर पहुंची दमकल टीम व स्थानीय पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।आग की चपेट में आकर गृहस्थी का सामान,अनाज,कपड़े बर्तन बिस्तर व पशुचारा (भूसा) जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि बगल में खड़ी गेहूं की तैयार फसल सुरक्षित बच गई।गांव निवासी रामनरेश पाल का हाईवे किनारे एक ढाबा है,जो इन दिनों बंद है और वहीं वह परिवार सहित ढाबे में रहते हैं। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक रसोईघर में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा किचन व बगल के कमरे धू-धू कर जलने लगे। धुआं और लपटें उठती देख आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े और पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास करने लगे।इसी बीच किसी ने फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी मौके पर पहुंची दमकल टीम ने ग्रामीणों व शहजादपुर चौकी पुलिस के साथ मिलकर काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया है आग की लपटें पास के खेत तक पहुंच सकती थीं,जहां गेहूं की फसल तैयार खड़ी थी लेकिन समय रहते आग बुझ जाने से खेत की फसल को नुकसान नहीं हुआ।पीड़ित रामनरेश पाल के अनुसार आग में घर में रखा अनाज,कपड़े,बर्तन बिस्तर भूसा सहित अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। उन्होंने करीब 50 हजार रुपए से अधिक के नुकसान का अनुमान बताया है।

*