March 6, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ 6 फरवरी 26 * उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने का आरोप। ...

कौशाम्बी 30दिसम्बर 25*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

कौशाम्बी 30दिसम्बर 25*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

 

[30/12, 8:16 pm] +91 96486 24949: *पारिवारिक कलह से परेशान युवक ने जहर खा कर दे दी जान*

*मनोज की मौत से उनके दो छोटे बच्चों बेटी अनुराधा और बेटे शिवा के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए भगवान ने छीन लिया है।*

*महेवाघाट कौशांबी*। पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के रामाधीन का पुरवा गांव में सोमवार की रात पारिवारिक कलह के चलते एक युवक ने जहर खा लिया है जिससे उसकी हालत बिगड़ गई हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग ही उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए लेकिन इलाज के दौरान देखते-देखते उसकी मौत हो गई है मौत होते ही परिवार में कोहराम मच गया है सूचना मिलते ही मौके पर तमाम लोगों की भीड़ लग गई है मामले की सूचना पुलिस को दी गई है मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

जानकारी के मुताबिक पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के रामाधीन का पुरवा गांव निवासी मनोज कुमार उम्र 27 वर्ष पुत्र तेज बहादुर अपने परिवार के लोगों से ही काफी दिनों से परेशान था परिवार से परेशान होकर उसने 29 दिसंबर की रात्रि 9:00 बजे जहर खा लिया है इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी है हालत बिगड़ने के बाद परिवार के लोग ही जिला अस्पताल लेकर गए लेकिन देखते-देखते इलाज के दौरान जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई है मनोज कुमार ट्रैक्टर चला कर अपने परिवार का पेट पालता था उनकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है मनोज की मौत से उनके दो छोटे बच्चों बेटी अनुराधा और बेटे शिवा के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए भगवान ने छीन लिया है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी हरीश तिवारी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

[30/12, 9:29 pm] +91 96486 24949: *तीन महिलाओं और चार व्यक्तियों ने मिलकर एक युवती के साथ किया रेप*

*मुकदमे में आरोपी युवक उसके भाई ससुरालियों सहित 7 लोगों के नाम दर्ज हुआ रेप का मुकदमा*

*जिस युवक पर दर्ज हुआ है रेप का मुकदमा कई वर्ष पूर्व गोली मारकर उसकी हत्या का हो चुका है प्रयास*

*घुसपैठियों के विरुद्ध कार्यवाही के बाद पश्चिम बंगाल छोड़कर कौशांबी में ठिकाना बनाने वालों ने दर्ज कराया रेप का मुकदमा*

*कौशांबी*। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के बडा गांव निवासी शोएब उर्फ सैफ पुत्र रफी अहमद को उनके विरोधियों ने वर्ष 2017 में पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र में गोली मारकर गंभीर घायल कर दिया था मामले का मुकदमा पूरामुफ्ती थाने में मुकदमा अपराध संख्या 289 सन 2017 पंजीकृत हुआ था गोली लगने से शोएब उर्फ सैफ कई महीने तक अस्पताल के बिस्तर पर पड़े रहे डॉक्टरों की कड़ी मेहनत के बाद शोएब उर्फ सैफ पुत्र
रफी अहमद का स्वास्थ्य कुछ ठीक हुआ शोएब उर्फ सैफ पुत्र रफी अहमद को जिंदा देखकर विरोधी फिर परेशान हो गए और साजिश रचने लगे शोएब को गोली मारने के मामले का मुकदमा अदालत में चल रहा है शोएब उर्फ सैफ की हत्या करने में विरोधी सफल नहीं हुए तो विरोधी पक्ष की एक युवती ने शोएब उर्फ सैफ और उनके परिवार ससुराल के लोगों सहित 7 लोगों के विरुद्ध रेप के मुकदमे की कहानी बतानी शुरू कर दी रेप का मुकदमा दर्ज करने के लिए विरोधी पक्ष की युवती पुलिस थाना से लेकर पुलिस अधीक्षक की चौखट तक दौड़ लगाती रही 24 दिसंबर 2025 को सराय अकिल कोतवाली पुलिस ने गोली के शिकार शोएब उर्फ सैफ पुत्र रफी अहमद उनके भाई ससुरालियों सहित 7 लोगों के विरुद्ध रेप का मुकदमा अपराध संख्या 358 सन 2025 दर्ज कर लिया है सामूहिक दुष्कर्म की यह घटना 19 दिसंबर की बताई जाती है रेप का मुकदमा लिखने की तहरीर देने वाली युवती ने अपने तहरीर में लिखा है कि उसकी पुरानी रंजिश चल रही है अब सवाल उठता है कि जिस शोएब उर्फ सैफ को गोली मारी गई थी वह गंभीर रूप से घायल हुआ था उसे अपने प्राण बचाने के लगे हैं विरोधियों को देखकर वह भाग जाता है तो वह विरोधी पक्ष की युवती के पास रेप करने कैसे पहुंच गया इतना ही नहीं रेप की घटना में चार युवकों के साथ-साथ तीन महिलाओं को भी फंसा दिया गया है इतना ही नहीं शोएब उर्फ सैफ पुत्र रफी अहमद वा उनके भाई और ससुरालियों को भी सामूहिक दुष्कर्म में अभियुक्त बनाया गया है मुकदमा दर्ज होने के बाद बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या कोई युवक अपने ससुराल के लोगों के साथ मिलकर किसी युवती के साथ रेप की घटना को अंजाम दे सकता है अब सवाल उठता है कि एक युवती के साथ रेप करने के मामले में क्या 4 पुरुषों के साथ तीन महिलाएं भी शामिल रहेगी रेप का मुकदमा दर्ज होने के बाद शोएब उर्फ सैफ पुत्र रफी अहमद और उसके परिवार के लोग परेशान हो गए हैं बताया जाता है कि रेप का मुकदमा दर्ज करने वाली युवती का आधार पहचान पत्र पश्चिम बंगाल से बना है और यह सब मूल रूप से बांग्लादेश के निवासी थे मोदी सरकार द्वारा घुसपैठियों को भगाने की कार्यवाही के बाद पश्चिम बंगाल छोड़कर के लोगों ने कौशांबी में ठिकाना बना लिया है और इन घुसपैठियों ने यहां भी आतंक मचा दिया है जिससे शोएब उर्फ सैफ पुत्र रफी अहमद का परिवार परेशान हो गया है रेप के इस मामले में यदि निष्पक्ष तरीके से जांच हुई तो हकीकत सामने होगी।

[30/12, 9:30 pm] +91 98391 01290: *सूने घर का ताला तोड़कर दो लाख रुपए का सामान उठा ले गए चोर*

*अझुवा कौशाम्बी* सैनी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा कनवार के मजरा कुंजीपुर में 23 नवंबर को शाम 5:00 बजे सूने घर में घुसे चोर बक्से का ताला तोड़कर घर से लगभग डेढ़ लाख रुपए का सोने चांदी का जेवर और 50 हजार रुपए नगद उठा ले गए हैं घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई थी पुलिस ने 29 दिसंबर को मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है घटना को महीनों बीत गए हैं जिससे घटना के खुलासा में पुलिस आगे नहीं बढ़ पा रही है जिससे परिवार के लोग परेशान हैं

जानकारी के मुताबिक राजेश चंद्र मौर्य पुत्र दयाराम मोर्य निवासी कुंजीपुर कनवार के पिता दयाराम मौर्य की तबीयत खराब चल रही थी जिस पर राजेश चंद्र मौर्य अपने पिता को इलाज करने के लिए प्रयागराज लेकर गए थे घर में उनकी मां और दो बहन मौजूद थी 23 नवंबर की शाम लगभग 5:00 बजे उनकी माता और दोनों बहन घर में ताला बंद कर खेत चली गई थी जब वापस लौटकर घर आए तो देखा कि ताला टूटा हुआ है घर का सामान गायब है पुलिस को दिए शिकायती पत्र में उन्होंने बताया कि दो मंगलसूत्र एक नथिया एक कान का झुमका एक अंगूठी सोने की लगभग डेढ़ तोला सोना 3 जोड़ी चांदी की पायल एक छागल चांदी की और लगभग 50 हजार रुपए नगद चोर उठा ले गए हैं दो लाख रुपए लगभग की चोरी के बाद परिवार के लोग परेशान हो गए हैं 29 दिसंबर को पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है लेकिन घटना का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है

[30/12, 9:30 pm] +91 98391 01290: *ताला तोड़कर दो बकरी और दो बकरा उठा ले गए चोर*

*अझुवा कौशाम्बी।* सैनी कोतवाली क्षेत्र के घुमाई गांव निवासी पार्वती देवी पत्नी अमृतलाल के घर के अंदर दो बकरी और दो बकरा बंधे हुए थे चोर ताला तोड़कर दो बकरी और दो बकरा उठा ले गए हैं बताया जाता है कि चारों पशुओं की कीमत लगभग 50 हजार रुपए से अधिक है जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोग परेशान हो गए हैं मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई है खबर लिखे जाने तक घटना के खुलासे के बारे में पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी है

[30/12, 9:40 pm] +91 79058 51055: *हनुमान धारा रोड बना दहशत का रास्ता, दबंगों की गुंडागर्दी से राहगीर परेशान*
चित्रकूट।
हनुमान धारा रोड पर स्थित कैम्प के पुरवा क्षेत्र में आए दिन राहगीरों के साथ लूटपाट और जबरन वसूली की घटनाएं सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार रात करीब 9 बजे के बाद दर्जनभर से अधिक युवक शराब के नशे में सड़क किनारे डेरा डाल लेते हैं और बाईपास से आने-जाने वाले राहगीरों को रोककर उनसे जबरन पैसे वसूलते हैं।
राहगीरों ने आरोप लगाया है कि पैसे देने से इनकार करने पर आरोपित गाली-गलौज, मारपीट और अभद्र व्यवहार करते हैं। हाल ही में हनुमान धारा की ओर से लौट रहे कुछ लोगों को रोककर उनके साथ बदतमीजी और धक्का-मुक्की की गई, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल बन गया है।
बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश–मध्य प्रदेश सीमा के पास का है, जहां सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन और पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है।
क्षेत्रवासियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि हनुमान धारा रोड पर नियमित गश्त बढ़ाई जाए, रात के समय चेकिंग की व्यवस्था की जाए और दबंगई करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि श्रद्धालुओं और आम राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

[30/12, 9:47 pm] +91 99194 75893: *खुलेआम धधक रही शराब की भट्ठियां*

*कौशांबी* जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में गांव गांव शराब की भट्ठियां खुले आम धधक रही हैं आबकारी विभाग से लेकर थाना पुलिस तक शराब भट्टी पर कार्यवाही करती नहीं दिख रही है शराब भट्टी में बनने वाली शराब गांव में खुलेआम बेची जा रही है जहां पीने वालों की भीड़ लग रही है लेकिन उसके बाद भी शराब बनाने वाले और बेचने वालों पर कार्रवाई होती नहीं दिख रही है जिससे जिम्मेदारों पर सवाल खड़े हैं

[30/12, 9:48 pm] +91 99194 75893: *यातायात पुलिस की लापरवाही से लगता है जाम*

*कौशांबी जिले* के मनौरी बाजार ,तिल्हापुर मोड़, मूरतगंज, भरवारी, मंझनपुर, सिराथू, अझुवा, सैनी, कड़ा, सराय अकिल, पश्चिम शरीरा, सहित विभिन्न बाजार में सड़कों परऑटो सीएनजी विक्रम वाहनों को खड़ा कर सवारी भरने से जाम की स्थिति बन जाती है आवा गमन में लोगों को दिक्कत होती है लेकिन उसके बाद भी जाम की समस्या का समाधान यातायात के जवान नहीं कर रहे हैं जबकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनाने के लिए प्रत्येक चौराहा पर यातायात पुलिस के जवान और होमगार्ड लगाए गए हैं सवाल उठता है कि सड़क पर सीएनजी ऑटो विक्रम वाहनों को खड़ा करके सवारी बैठाने वाले ऑटो विक्रम और बस पर कार्यवाही करने का साहस यातायात पुलिस क्यों नहीं कर पाती है जबकि छोटे-छोटे मामले में दो पहिया वाहन चालकों पर प्रतिदिन यातायात पुलिस कार्रवाई कर वाहवाही लूट रही है सवारी भरने वाले वाहनों पर कार्यवाही न किए जाने के बाद यातायात विभाग पर बड़े सवाल खड़े हैं कि विक्रम ऑटो सीएनजी सड़क पर खड़ी करके सवारी भरने वाले संचालकों से यातायात पुलिस के जवान और यातायात निरीक्षक के क्या रिश्ते हैं जो बड़ी जांच का विषय है सीएनजी ऑटो विक्रम से यातायात पुलिस के साठगांठ की यदि जांच हुई तो 20 वर्ष पहले शुरू ही प्रथा उजागर होगी

[30/12, 10:00 pm] Anil: *नाबालिग बालिका को भगाने वाला युवक गिरफ्तार बालिका बरामद*

*कड़ा कौशांबी* कड़ाधाम थाना क्षेत्र से 12 दिसम्बर को एक नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर युवक भाग ले गया था तहरीर के आधार पर थाना कड़ाधाम पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत हुआ उपरोक्त क्रम मे थाना कड़ाधाम पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अभिषेक कुमार पुत्र अनिल निवासी शाखा बारीपुर थाना सैनी को गिरफ्तार किया गया पीड़िता को सकुशल बरामद कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया हैं।

[30/12, 10:00 pm] Anil: *वारण्टी अभियुक्त को थाना संदीपनघाट पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*हर्रायपुर कौशाम्बी* पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना संदीपनघाट पुलिस टीम द्वारा एनसीआर नं0 323/504/506 भादवि थाना कोखराज जनपद कौशाम्बी से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त गोरका पुत्र सागर निवासी नसीरपुर थाना संदीपनघाट को गिरफ्तार किया गया विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया हैं।

 

Taza Khabar