कौशाम्बी 30दिसम्बर 25*पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं*
*कौशांबी*। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार द्वारा दिनांक 30.12.2025 को पुलिस कार्यालय में आम जनमानस की समस्याओं के निस्तारण हेतु जनसुनवाई आयोजित की गई।इस दौरान उपस्थित फरियादियों द्वारा प्रस्तुत शिकायती प्रार्थना पत्रों को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा संबंधित प्रभारियों को त्वरित एवं निष्पक्ष कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।पुलिस अधीक्षक द्वारा यह निर्देशित किया गया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए ताकि आमजन को शीघ्र राहत मिल सके तथा पुलिस पर जनता का विश्वास और अधिक मजबूत एवं सुदृढ़ हो।

More Stories
रुढ़की १५ मई २६ * रुड़की में एक निकाह समारोह उस समय हाईवोल्टेज ड्रामे में बदल गया जब दूल्हे की कथित प्रेमिका ने बैंक्वेट हॉल पहुंच कर शादी रुकवा दी
धार म प्र १५मई २६ * मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर पीठ ने धार स्थित भोजशाला को हिंदू मंदिर बताते हुए बड़ा फैसला सुनाया है।
सुल्तानपुर १५ मई २६ * नकली बताशा फैक्ट्री पर प्रशासन की छापेमारी, ब्रांड कॉपी कर घटिया माल बेचने का आरोप,सैंपल जांच को भेजे, नकली कारोबारियों में मचा हड़कंप