कौशाम्बी 3 मार्च 26*साइकिल सवार युवकों को अपाची बाइक सवार ने मारी जोरदार टक्कर*
*टक्कर लगने से दो युवक गम्भीर रूप से घायल*
*हर्रायपुर कौशाम्बी* संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत बालिहावा देह से काजू जाने वाली मार्ग में ईंट भट्ठा के पास मंगलवार समय लगभग पांच बजे शाम साइकिल सवार युवकों को तेज रफ्तार अपाची बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार ओमप्रकाश पुत्र विजय व साथी अरविंद पुत्र स्वर्गीय शिवचन्द निवासी ग्राम बलिहावा दोनों युवक एक ही साइकिल से जीवनगंज की तरफ से अपने घर आ रहे थे जैसे ही साइकिल सवार बालिहावा देह से काजू जाने वाली मार्ग में ईंट भट्ठा के पास पहुंचे तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे दोनों साइकिल सवार सड़क पर गिर पड़े और उन्हें गंभीर चोटें आईं स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना मूरतगंज पुलिस चौकी प्रभारी कालिका प्रताप सिंह को दी सूचना मिलते ही मूरतगंज चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने एक युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया पुलिस ने अपाचे बाइक को कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी

More Stories
आगरा 18 अप्रैल 26*सरला गैस एजेंसी पर महिलाओं के साथ होकरों ने किया मार पीट
पूर्णिया बिहार 17 अप्रैल 26 *थाने पर तीसरी आंख: CCTV बताएगा सच, सुप्रीम कोर्ट का सख्त पहरा*
कानपुर नगर 18 अप्रैल 26*पूर्व एडिशनल कमिश्नर केशव लाल के घर से 100 करोड़ से ऊपर की संपत्ति जब्त हुई