February 18, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी 29/11/25*सेंट फ्रांसिस सीनियर सेकेंडरी स्कूल बेरुआ चरवा में यातायात जागरुकता कार्यक्रम आयोजित*

कौशाम्बी 29/11/25*सेंट फ्रांसिस सीनियर सेकेंडरी स्कूल बेरुआ चरवा में यातायात जागरुकता कार्यक्रम आयोजित*

कौशाम्बी 29/11/25*सेंट फ्रांसिस सीनियर सेकेंडरी स्कूल बेरुआ चरवा में यातायात जागरुकता कार्यक्रम आयोजित*

*यातायात माह 2025 अभियान सड़क सुरक्षा, गोल्डन आवर पर व्यापक जागरूकता*

*भरवारी कौशांबी* राजेश कुमार पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी वा श्रीमती शालिनी प्रभाकर अपर जिलाधिकारी कौशाम्बी द्वारा शनिवार को सेंट फ्रांसिस सीनियर सेकेंडरी स्कूल बेरुआ चरवा में यातायात जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी देकर जागरुक किया गया इस अवसर पर नागरिक पुलिस यातायात पुलिस के अधिकारी कर्मचारीगण सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र प्रताप सिंह प्रबंधक जेराल्ड पी डिसूजा शिक्षकगण अभिभावकगण व छात्र-छात्राएं, जनता के गणमान्य व्यक्ति, तथा मीडिया कर्मी भी उपस्थित रहे सर्वप्रथम उपस्थित समस्त लोगों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु सपथ दिलायी गयी ।

पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित छात्र छात्राओं, विद्यालय के स्टाफ, अभिभावकगण व अन्य लोग को सम्बोधित करते हुए यातायात नियमों का पालन करने का आग्रह किया गया तथा सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली क्षति के बारे में विस्तार से समझाया गया पुलिस अधीक्षक द्वारा निम्न महत्वपूर्ण बिंदुओं बिना हेलमेट दोपहिया वाहन न चलाएँ दोपहिया वाहन पर दो से अधिक सवारी न बैठाएँ चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से लगाएँ वाहन एवं ड्राइविंग लाइसेंस के प्रपत्र साथ रखें अथवा डिजीलॉकर में अपलोड रखें एम्बुलेंस एवं अग्निशमन वाहन को तुरंत पास दें गलत साइड, तेज गति व नशे की हालत में वाहन न चलाएँ वाहन चलाते समय मोबाइल फोन पर बात न करें

साथ ही पुलिस अधीक्षक द्वारा द्वारा गोल्डन ऑवर का महत्व समझाते हुए कहा गया कि सड़क दुर्घटना के बाद पहले एक घंटे को गोल्डन ऑवर कहा जाता है, जिसमें समय पर उपचार सहायता मिलने पर व्यक्ति के जीवन को बचाने की संभावना अत्यधिक बढ़ जाती है । यदि घायल व्यक्ति की तुरंत मदद की जाए तो उसका जीवन बचाया जा सकता है इसलिए बिना देरी किए 108 एम्बुलेंस व 112 पुलिस हेल्पलाइन पर तत्काल कॉल करें । राहगीर/राहवीर योजना” के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि सड़क पर दुर्घटना होने की स्थिति में राहगीर या आम नागरिक हादसे के तुरंत बाद यानी गोल्डन ऑवर (पहले घण्टे में) में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाता है तो उसे सरकार की ओर से प्रोत्साहन राशि 25 हजार रुपए व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाता है तथा मदद करने वाले व्यक्ति को किसी भी प्रकार की कानूनी कार्यवाही के लिए नहीं बुलाया जायेगा कार्यक्रम में दौरान छात्र छात्राओं द्वारा नाटक/नृत्य गीत के माध्यम से यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी गयी साथ ही यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया गया । इसी क्रम में यातायात पुलिस द्वारा ट्रैफिक नियमों/संकेतों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी तत्पश्चात यातायात पुलिस द्वारा ट्रैफिक नियमों की जानकारी से सम्बन्धित पम्पलेट वितरण किए गए तथा वाहनों पर रिफ्लेक्टर चिपकाए गए एवं जगह-जगह पोस्टर लगाए गए ।

Taza Khabar