कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*एयरपोर्ट मार्ग में उखाड़े गए हैंडपंपों को स्थापित करने के लिए दी गई करोड़ों की धनराशि गबन कर गए अफसर*
*एयरपोर्ट मार्ग निर्माण के चलते प्यासी भटक रही है हजारों जनता*
*सड़क निर्माण के चलते खराब हुए हैंड पंपों को कई महीने बाद भी स्थापित नहीं कर सके जल निगम के अधिकारी*
*कौशांबी।* योगी सरकार और उनके नेता विधायक सांसद मंत्री विकास की बात कर रहे है लेकिन हजारों जनता पानी के लिए योगी सरकार में प्यासी व्याकुल दिखाई पड़ रही है हजारों जनता को पानी की उपलब्धता सरकार और उनके अधिकारी नहीं बना पा रहे हैं योगी सरकार में यह कैसा विकास है जब हजारों जनता पानी के लिए तड़पते देखी जाती हैं मंच माइक से मंत्री विधायक सांसद अधिकारी नेता योगी सरकार के विकास की बात कर रहे हैं और इसी विकास के नाम पर प्रयागराज के एयरपोर्ट से कौशांबी बौद्ध स्थल तक एयरपोर्ट सड़क का निर्माण दो वर्ष पहले शुरू कराया गया था इसी निर्माण क्षेत्र में कौशांबी का सराय अकिल कस्बा शामिल है एयरपोर्ट मार्ग के निर्माण में लगे अधिकारियों ठेकेदारों ने सराय अकिल कस्बे में सड़क चौड़ीकरण के नाम पर नगर पंचायत की पानी सप्लाई के पाइप लाइन को तोड़फोड़ कर नष्ट कर दिया सड़क चौड़ीकरण के नाम पर मुख्य सड़क के दोनों तरफ पड़ने वाले सैकड़ो हैंड पंपों को उखाड़ दिया गया तोड़फोड़ कर हैंडपंप को नष्ट कर दिया गया जिससे नगर के हजारों लोगों के सामने पानी की विकराल समस्या उत्पन्न हो गई एयरपोर्ट मार्ग के निर्माण के चलते सराय अकिल नगर पंचायत क्षेत्र की 40000 की आबादी और अगल-बगल के गांव की लगभग एक लाख की आबादी के बीच कई महीने पहले पानी की भारी समस्या आ गई नगर पंचायत सराय अकिल और उसके आसपास हैंड पंपों को ठीक करने की जिम्मेदारी जल निगम को दी गई नगर पंचायत के पाइपलाइन को भी ठीक करने की भी जिम्मेदारी जल निगम को दी गई जल निगम ने आश्वासन दिया कि 15 दिन के अंदर हैंडपंप और पाइप लाइन ठीक हो जाएंगे इस बात का प्रचार प्रसार भी किया गया कि आम जनता थोड़ा सा धैर्य रखें पानी की समस्या का जल्द समाधान होगा एक वर्ष से अधिक बीत गए लेकिन सराय अकिल कस्बा में तोड़े गए हैंडपंप को जल निगम के अधिकारी स्थापित नहीं कर सके हैं एयरपोर्ट मार्ग के अधिकारियों द्वारा हेड पंप को स्थापित करने के लिए जल निगम को करोड़ों का बजट भी दिया गया बताया जाता है कि अभिलेखों में हैंडपंप ठीक हो चुके हैं लेकिन जमीनी हकीकत में हैंडपंप फिर से स्थापित नहीं हुए है विभागीय सूत्रों की माने तो हैंड पंप ठीक करने के नाम पर करोड़ों का बजट ठेकेदारों को दिया जा चुका है लेकिन जल निगम द्वारा हैंडपंप को फिर से स्थापित न किए जाने से हजारों जनता पानी के लिए भटक रही है मिनरल वाटर का पानी पीकर अधिकारी गला तर कर रहे हैं और जनता प्यासी भटक रही है क्या यही योगी सरकार का विकास है यह संबंध में जल निगम कौशांबी के अधिशासी अभियंता के मोबाइल नंबर 947394 2665 वा 9473941912 पर बात की गई तो उन्होंने भी कह दिया कि हमसे इस मामले से कोई मतलब नहीं है उनका कहना है कि यह काम नगरी जल निगम फतेहपुर को दिया गया है जब जल निगम के नगरी अधिशासी अभियंता फतेहपुर के मोबाइल नंबर 9473 94 2667 पर बात की गई तो उन्होंने पूरे मामले को सिरे से खारिज कर दिया है उनका कहना है कि उन्हें हैंडपंप और पाइपलाइन ठीक करने का कोई काम नहीं दिया गया है अधिकारियों के बीच में विरोधाभास है और आम जनता पानी के लिए व्याकुल है हैंडपंप फिर से स्थापित करने के लिए करोड़ों रुपए के बजट में बड़ा खेल हुआ है और इस बजट में कौन-कौन अधिकारी भ्रष्टाचार के हिस्से में शामिल है यह बड़ी जांच का विषय है।
*सुशील केसरवानी वरिष्ठ पत्रकार ब्यूरो चीफ अखंड भारत संदेश समाचार पत्र जनपद कौशांबी* 9838824938

More Stories
सुल्तानपुर 28 फ़रवरी 26*अभिभावक-शिक्षक बैठक में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर*
अयोध्या28 फ़रवरी 27*अयोध्या में प्रेम प्रसंग में युवती ने की आत्महत्या, शादी से इनकार के बाद उठाया कदम
लखनऊ 28 फ़रवरी 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….